इंदौर में आज से प्लास्ट पैक-2026 की शुरुआत: 450 से ज्यादा कंपनियां लेंगी हिस्सा; कंपोस्टेबल प्लास्टिक से AI रीसाइक्लिंग तक का प्रदर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश को प्लास्टिक और पैकेजिंग उद्योग का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में शुक्रवार से चार दिवसीय ‘प्लास्ट पैक-2026’ एक्सपो शुरू होगा।
450 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा लेंगी
लाभगंगा प्रदर्शनी केंद्र में 27 से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस आयोजन में देश के आठ से अधिक राज्यों की 450 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा लेंगी।
500 से ज्यादा स्टॉल लगाए जाएंगे
10 हजार वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में 500 से ज्यादा स्टॉल लगाए जाएंगे। आयोजकों को उम्मीद है कि एक्सपो में दो लाख से अधिक ट्रेड विजिटर्स पहुंचेंगे। इंडियन प्लास्ट पैक फोरम (IPPF) मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) के सहयोग से इसका आयोजन कर रहा है।
इसका उद्देश्य प्रदेश में प्लास्टिक और पैकेजिंग क्षेत्र के लिए निवेश, तकनीक और कारोबार के नए अवसर तैयार करना है। इस बार एक्सपो की थीम ‘इनोवेशन टुवर्ड्स सस्टेनेबिलिटी, क्रिएटिंग अपॉर्चुनिटी’ रखी गई है।
कंपोस्टेबल प्लास्टिक से AI रीसाइक्लिंग तक का प्रदर्शन
एक्सपो में प्लास्टिक उद्योग से जुड़ी आधुनिक मशीनरी और नई तकनीकों को प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें 100 प्रतिशत कंपोस्टेबल प्लास्टिक, पानी में घुलने वाली फिल्म्स, पेपर आधारित पैकेजिंग, मोनो-मटेरियल और रिसाइक्ल्ड प्लास्टिक रेजिन (PCR) शामिल हैं।
इसके अलावा ऑल-इलेक्ट्रिक इंजेक्शन मोल्डिंग मशीनें, AI आधारित रीसाइक्लिंग प्लांट और QR कोड वाली स्मार्ट पैकेजिंग तकनीक भी देखने को मिलेगी।
प्लास्टिक कचरे के पुन: उपयोग और पर्यावरण संरक्षण पर बढ़ते जोर के बीच ये तकनीकें उद्योगों के लिए उपयोगी विकल्प पेश करेंगी। उद्यमियों को नई मशीनरी, उत्पादन प्रक्रिया और टिकाऊ पैकेजिंग के तरीकों की जानकारी मिलेगी।
6 हजार करोड़ के निवेश वाली 105 परियोजनाएं पाइपलाइन में
IPPF अध्यक्ष सचिन बंसल के अनुसार, मध्य प्रदेश में फिलहाल 396 रजिस्टर्ड रबर और प्लास्टिक फैक्ट्रियां संचालित हैं। इनसे 35 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है।
इसके अलावा करीब 6 हजार करोड़ रुपए के निवेश वाली 105 नई और निर्माणाधीन परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं।
इनमें इंदौर, पीथमपुर और धार औद्योगिक क्षेत्रों में 1,900 करोड़ रुपए से अधिक के पॉलिमर और फिल्म प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। एक्सपो के जरिए प्रदेश के उद्यमियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से संपर्क बनाने, नई तकनीक अपनाने और निवेश के अवसर तलाशने का मंच मिलेगा।
युवाओं के लिए जॉब प्लेसमेंट कार्यक्रम, उद्यमियों को सब्सिडी की जानकारी
आयोजन में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के उद्योगों की भागीदारी के साथ विशेष जॉब प्लेसमेंट और रिक्रूटमेंट कार्यक्रम भी होगा। इसके माध्यम से युवाओं को उद्योगों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं, MPIDC, MSME विभाग, CIPET, MMAI और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के हेल्प डेस्क लगाए जाएंगे। यहां उद्यमियों और स्टार्टअप्स को प्लास्टिक पार्क, मशीनरी पर 15 से 25 प्रतिशत तक पूंजीगत सब्सिडी, मशीनरी फाइनेंसिंग और जॉइंट वेंचर से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
तामोट (रायसेन) और बिलौआ (ग्वालियर) के प्लास्टिक पार्कों में उपलब्ध औद्योगिक संभावनाओं से भी अवगत कराया जाएगा।
कारोबारियों और निवेशकों की आवाजाही से बढ़ेगा बिजनेस टूरिज्म
आयोजकों के मुताबिक, देश के अलग-अलग राज्यों से कंपनियों, कारोबारियों और निवेशकों के आने से इंदौर में बी2बी कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। इससे शहर में बिजनेस टूरिज्म की गतिविधियां भी बढ़ने की उम्मीद है।
एक्सपो के जरिए प्रदेश के उद्योगों को नए बाजार, निवेशकों और आधुनिक तकनीक से जोड़ने की कोशिश की जाएगी।
संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ पुलिस की अपील पर भड़का जनता का गुस्सा:लोगों ने लगाए ये आरोप; 20 घंटे में आए 180 से ज्यादा कमेंट

खजराना मंदिर के गर्भगृह में विधायक के बेटे के प्रवेश मामले में कार्रवाई:इन पर गिरेगी गाज; सुरक्षा एजेंसी पर लगेगा आर्थिक जुर्माना

टूटे मकानों के मलबे के बीच रहने को मजबूर कई परिवार:बोले- अब जाएं तो जाएं कहां; खाने का संकट, मलबे से ईंट-सरिए निकालकर बेच रहे

रिश्वतखोरी के आरोप लगाने वाले एक्टर की बढ़ी मुश्किलें:पुलिस ने जारी किए दो नोटिस; बयान के लिए नहीं पहुंचा मैनेजर

IAS के खिलाफ जांच की तैयारी:इस मामले में शासन कर सकता है विभागीय कार्रवाई

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में दंपती ने चढ़ाया 121 किलो सोना:208 करोड़ कीमत; जानिए किस परिवार ने किया इतना बड़ा दान

जेल से निकलीं मिमरोट, तेवर और तीखे:भाजपा को घेरा; अब जीतू पटवारी संभालेंगे मंडी आंदोलन की कमान

आतंकवाद से लेकर सियासत तक बिट्टा के तीखे तेवर:मोदी-योगी की तारीफ; बोले- राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर राष्ट्रहित

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना:बोले- बाबा साहब के नाम पर की वोट की राजनीति

अफसरों ने नहीं सुनी फरियाद तो महादेव के दरबार में लगाई अर्जी:बाबा! समय पर वेतन दिलवा दो

धान की बोरी के जरिए साजिश...ग्रामीणों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार:रेत के अवैध कारोबार का विरोध पड़ा महंगा? गांजे के झूठे केस में फंसाने का आरोप

सतना जिला पंचायत बैठक में हंगामा:विपक्षी धरने पर बैठे; DMF राशि आवंटन में पक्षपात का आरोप

जमीन पर वर्षों से काबिज, फिर भी अधिकारों से वंचित किसान-आदिवासी:पट्टों और मकानों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!