टूटे मकानों के मलबे के बीच रहने को मजबूर कई परिवार: बोले- अब जाएं तो जाएं कहां; खाने का संकट, मलबे से ईंट-सरिए निकालकर बेच रहे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कृष्णबाग कॉलोनी में मकान टूटने के बाद भी कई परिवार मलबे के बीच रहने को मजबूर हैं। किसी ने ईंटों के बीच गद्दा बिछा लिया है तो कोई दीवार के सहारे बिस्तर लगाकर रात गुजार रहा है। ठंड बढ़ने पर रहवासी अलाव जलाते हैं।
उजड़े कारोबार की कहानी बयां कर रहे मंजर
टूटे मकानों के बीच बच्चों के बैठने की जगह है तो कहीं किराने की दुकान की बची हुई अलमारी और झुका हुआ बोर्ड उजड़े कारोबार की कहानी बयां कर रहे हैं।
शून्य से शुरू की थी जिंदगी
रहवासियों का कहना है कि उन्होंने अपनी जिंदगी शून्य से शुरू की थी, लेकिन अब उनके पास न पुराना घर बचा है और न ही कहीं जाने का ठिकाना।
उनका आरोप है कि लाखों रुपए लेकर प्लॉट बेचने और धोखाधड़ी करने वाले लोग अब सामने नहीं आ रहे हैं। परिवारों को उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा, इसलिए वे टूटे घरों के पास ही रुके हुए हैं।
हाई कोर्ट के आदेश पर मकान टूटने के बाद उनके सामने सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर अब वे जाएं तो कहां जाएं।
मकान के साथ रोजी-रोटी का ठिकाना भी उजड़ा
कार्रवाई में कई परिवारों के मकानों के साथ उनकी दुकानें भी टूट गईं। मलबे में किराने की अलमारी और दुकान का झुका हुआ बोर्ड अब उनके कारोबार की बची हुई निशानी हैं।
जिन जगहों पर कभी परिवारों की रोजी-रोटी चलती थी, वहां अब ईंटों और टूटे सामान का ढेर है।
पिता ने जिस घर में आखिरी सांस ली, उसी के सामने गुमसुम बैठा भाई
रहवासी सागर बताते हैं कि उनके पिता ने प्लॉट खरीदकर कर्ज लेकर मकान बनवाया था। उस समय दोनों भाई छोटे थे।
इसी घर में उनका बचपन बीता और पिता ने भी यहीं अंतिम सांस ली। अब मकान टूट चुका है।
सागर के मुताबिक, मां इस घटना के बाद से रुआंसी हैं और भाई तीन दिन से सदमे में है। वह टूटे मकान के सामने चुपचाप बैठा रहता है।
खाने का संकट, मलबे से ईंट-सरिए निकालकर बेच रहे परिवार
रहवासी सुरेश के मुताबिक, हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने मकान तोड़े हैं। अब परिवार खुद ही मलबा हटाने में जुटे हैं।
कुछ लोग टूटे मकानों से ईंटें और सरिए निकालकर बेच रहे हैं, ताकि उससे मिलने वाले पैसों से कुछ दिन का खर्च चल सके।
मलबे से निकली सामग्री बेचकर परिवार फिलहाल गुजारा करने की कोशिश कर रहे हैं।
20 साल तक टैक्स लिया, फिर विवाद की जानकारी क्यों नहीं दी?
रहवासी महेश का कहना है कि प्रशासन उन्हें कब्जाधारी बता रहा है, जबकि उनके पास नोटरी से लेकर रजिस्ट्री तक के दस्तावेज हैं।
उनके मुताबिक, उन्होंने प्लॉट नोटरी के आधार पर खरीदा था। बाद में नामांतरण हुआ और रजिस्ट्री भी कराई गई।
रहवासियों का दावा है कि वे करीब 20 साल से संपत्ति कर, जल कर और कचरा शुल्क जमा कर रहे थे।
उन्होंने नगर निगम, जिला प्रशासन और बिजली विभाग की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि नगर निगम ने नामांतरण किया और वर्षों तक कर वसूला।
कई मकानों की रजिस्ट्री भी हुई, लेकिन इस दौरान उन्हें कॉलोनी की वैधता को लेकर चल रहे विवाद की जानकारी नहीं दी गई।
रहवासियों के मुताबिक, नोटरी पर खरीदे गए प्लॉटों पर भी स्थायी बिजली कनेक्शन दिए गए थे।
अब मकान टूटने के बाद परिवार अपने दस्तावेजों और वर्षों से किए जा रहे भुगतानों का हवाला देकर सवाल उठा रहे हैं कि यदि जमीन को लेकर विवाद था, तो उन्हें पहले इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई।
संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ पुलिस की अपील पर भड़का जनता का गुस्सा:लोगों ने लगाए ये आरोप; 20 घंटे में आए 180 से ज्यादा कमेंट

खजराना मंदिर के गर्भगृह में विधायक के बेटे के प्रवेश मामले में कार्रवाई:इन पर गिरेगी गाज; सुरक्षा एजेंसी पर लगेगा आर्थिक जुर्माना

रिश्वतखोरी के आरोप लगाने वाले एक्टर की बढ़ी मुश्किलें:पुलिस ने जारी किए दो नोटिस; बयान के लिए नहीं पहुंचा मैनेजर

IAS के खिलाफ जांच की तैयारी:इस मामले में शासन कर सकता है विभागीय कार्रवाई

इंदौर में आज से प्लास्ट पैक-2026 की शुरुआत:450 से ज्यादा कंपनियां लेंगी हिस्सा; कंपोस्टेबल प्लास्टिक से AI रीसाइक्लिंग तक का प्रदर्शन

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में दंपती ने चढ़ाया 121 किलो सोना:208 करोड़ कीमत; जानिए किस परिवार ने किया इतना बड़ा दान

जेल से निकलीं मिमरोट, तेवर और तीखे:भाजपा को घेरा; अब जीतू पटवारी संभालेंगे मंडी आंदोलन की कमान

आतंकवाद से लेकर सियासत तक बिट्टा के तीखे तेवर:मोदी-योगी की तारीफ; बोले- राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर राष्ट्रहित

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना:बोले- बाबा साहब के नाम पर की वोट की राजनीति

अफसरों ने नहीं सुनी फरियाद तो महादेव के दरबार में लगाई अर्जी:बाबा! समय पर वेतन दिलवा दो

धान की बोरी के जरिए साजिश...ग्रामीणों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार:रेत के अवैध कारोबार का विरोध पड़ा महंगा? गांजे के झूठे केस में फंसाने का आरोप

सतना जिला पंचायत बैठक में हंगामा:विपक्षी धरने पर बैठे; DMF राशि आवंटन में पक्षपात का आरोप

जमीन पर वर्षों से काबिज, फिर भी अधिकारों से वंचित किसान-आदिवासी:पट्टों और मकानों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!