खबर
Top News

लिफ्टों पर निगम की नजर, 29 इमारतों में मिली खामियां: अब मालिकों को देना होगा सुरक्षा ऑडिट का हिसाब

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 नवंबर 2026, 3:38 pm
शेयर करें:
लिफ्टों पर निगम की नजर, 29 इमारतों में मिली खामियां

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की बहुमंजिला इमारतों, अस्पतालों और मॉल में चल रही लिफ्टों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम ने जांच शुरू कर दी है। 22 जोन में चल रहे विशेष निरीक्षण अभियान के पहले चरण में 29 भवनों की लिफ्टों की पड़ताल की गई। जांच में सुरक्षा और संचालन से जुड़ी कमियां चिह्नित की गई हैं। अब भवन मालिकों को लिफ्टों का सुरक्षा ऑडिट कराकर रिपोर्ट निगम के सामने रखना होगी यानी अब सिर्फ लिफ्ट लगाकर जिम्मेदारी पूरी नहीं होगी, उसकी सुरक्षा का प्रमाण भी देना पड़ेगा।

आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर भवन अनुज्ञा शाखा ने यह अभियान शुरू किया है। अस्पतालों, होटलों, शॉपिंग मॉल, व्यावसायिक परिसरों और आवासीय इमारतों में पहुंचकर अधिकारियों ने लिफ्टों की तकनीकी स्थिति, सुरक्षा इंतजाम और संचालन व्यवस्था की जांच की।

पहले चरण में व्हाइट लोटस प्लाजा, होटल अमर विलास, अयोध्या हाइट्स, आकाश हॉस्पिटल, मॉल 51, सेम्स हॉस्पिटल, शैफाली जैन हॉस्पिटल, मोहक हॉस्पिटल, सिल्वर लेक विस्टा, श्रीनाथजी एक्जोटिका, ग्लेसीस हाइट, भारत लाइफस्टाइल, आइडियल इंटरनेशनल स्कूल, हेल्थ केयर हॉस्पिटल, बाफना टावर, एसडी होटल, साहिल एम्पायर, द अग्रवाल कॉर्पोरेट हाउस, शिवा हॉस्पिटल, इंडस टावर्स, वेलोसिटी-मिराज सिनेमा, क्योरवेल हॉस्पिटल, ऑरेंज हॉस्पिटल, यूनिटी मॉल और मदरहुड सहित 29 परिसरों को जांच के दायरे में लिया गया।

अब ऑडिट रिपोर्ट की बारी

अपर आयुक्त प्रखर सिंह के मुताबिक निरीक्षण के दौरान जहां भी सुरक्षा और संचालन संबंधी कमियां सामने आईं, वहां संबंधित प्रबंधन को सुधार के निर्देश दिए गए हैं। भवन मालिकों को अधिकृत तरीके से लिफ्ट का सुरक्षा ऑडिट कराने और उसकी रिपोर्ट नगर निगम में जमा करने को कहा गया है।

जांच में चिह्नित खामियों को तय समयसीमा में दूर करना भी अनिवार्य रहेगा।

हादसे के बाद जागने के बजाय पहले ही करनी होगी तैयारी

निगम ने साफ कर दिया है कि लिफ्टों के रखरखाव, तकनीकी परीक्षण और सुरक्षा मानकों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तय अवधि में ऑडिट रिपोर्ट नहीं देने या कमियों को दूर नहीं करने वाले भवन मालिकों और प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान का दायरा सभी 22 जोन तक रखा गया है।

ऐसे में आने वाले दिनों में अन्य सार्वजनिक, व्यावसायिक और आवासीय परिसरों की भी जांच होगी। अब देखना यह है कि शुरुआती निरीक्षण के बाद निगम केवल निर्देश जारी करने तक सीमित रहता है या सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों पर वास्तव में कार्रवाई भी करता है।

संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार
Top News

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

7 minutes ago
हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम
Top News

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

15 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

29 minutes ago
19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल
Top News

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

31 minutes ago
कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स
Top News

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

40 minutes ago
कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में
Top News

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

about 1 hour ago
शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार
Top News

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

about 1 hour ago
विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व
Top News

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

about 1 hour ago
प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं
Top News

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

about 2 hours ago
तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा
Top News

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

about 2 hours ago
दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा
Top News

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

about 2 hours ago
खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार
Top News

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

about 2 hours ago
जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका
Top News

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

about 2 hours ago
ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज
Top News

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

about 3 hours ago
रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध
Top News

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

about 3 hours ago
सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार
Top News

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

about 3 hours ago
तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!