जेल से निकलीं मिमरोट, तेवर और तीखे: भाजपा को घेरा; अब जीतू पटवारी संभालेंगे मंडी आंदोलन की कमान
KHULASA FIRST
संवाददाता

थप्पड़ कांड पर बोलीं- मेरे सामने महिलाओं से गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं, गरीबों से किया वादा निभाया; शुक्रवार को फिर गरमा सकती है शहर की सियासत
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारिकापुरी सब्जी मंडी विवाद में कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी टकराव थमता नजर नहीं आ रहा है। निगमकर्मी को थप्पड़ मारने के मामले में जेल गईं नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट गुरुवार देर शाम जिला जेल से बाहर आईं तो उनके तेवर पहले से ज्यादा आक्रामक नजर आए।
उन्होंने नगर निगम और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
मिमरोट ने कहा कि उन्होंने गरीब सब्जी विक्रेताओं से किया वादा निभाया है, अब भाजपा अपना वादा निभाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जेल जाने से उनका संघर्ष खत्म नहीं होगा।
मिमरोट के साथ जेल गईं तीन अन्य महिलाएं भी बाहर आ गईं। कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
अब जीतू पटवारी उतरेंगे मैदान में
सब्जी मंडी विवाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मैदान में उतरने वाले हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के मुताबिक, शुक्रवार शाम चार बजे पटवारी फूटी कोठी चौराहे पहुंचेंगे और फ्लाईओवर के नीचे सब्जी विक्रेताओं की दुकानें लगवाने का प्रयास करेंगे।
]ऐसे में शुक्रवार को एक बार फिर कांग्रेस और नगर निगम के आमने-सामने होने की संभावना है।
थप्पड़ कांड पर सफाई, निगमकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप
निगमकर्मी को थप्पड़ मारने के सवाल पर मिमरोट ने कहा कि वे महिलाओं के साथ हो रही धक्का-मुक्की के बीच बचाव करने पहुंची थीं। उन्होंने निगमकर्मियों पर एक महिला को गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया। मिमरोट ने थप्पड़ मारने को निगमकर्मियों के कथित अभद्र व्यवहार की प्रतिक्रिया बताया।
उन्होंने पुलिस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनके पक्ष का वीडियो किसी को नहीं दिखाया गया।
भाजपा के चेहरे से नकाब उतर गया : मिमरोट
मिमरोट ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा झूठ बोलने, छल-कपट और वादाखिलाफी करने में नंबर वन है। सब्जी मंडी के घटनाक्रम ने भाजपा का पर्दाफाश कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों के साथ खड़ी है और उनके रोजगार की लड़ाई जारी रखेगी।
चिंटू ने रोका था, लेकिन वादे से पीछे नहीं हटीं
मिमरोट ने बताया कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कार्रवाई की आशंका जताते हुए उन्हें वहां जाने से मना भी किया था। लेकिन सब्जी विक्रेताओं से उनकी रक्षा का वादा किया था, इसलिए वे पीछे नहीं हटीं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर कांग्रेस की पूरी टीम गरीबों के समर्थन में वहां पहुंची थी।
सात लोगों पर दर्ज हुआ था प्रकरण
बुधवार को फूटी कोठी फ्लाईओवर के नीचे सब्जी मंडी हटाने के दौरान हुए विवाद में निगमकर्मी सचिन बमनेरे की शिकायत पर द्वारिकापुरी पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। इनमें सोनिला मिमरोट सहित चार महिलाओं को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया था।
महापौर के वादे पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा
कांग्रेस का आरोप है कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने फूटी कोठी फ्लाईओवर के नीचे सब्जी मंडी लगवाने की घोषणा की थी, लेकिन अब नगर निगम अपने वादे से पीछे हट रहा है।
दूसरी ओर, निगम ने यातायात और अतिक्रमण की समस्या का हवाला देते हुए सब्जी विक्रेताओं को चंदन नगर थाने के सामने वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की बात कही है। विक्रेताओं को वहां कारोबार प्रभावित होने की आशंका है।
जेल जाना संघर्ष का एक पड़ाव, लड़ाई जारी रहेगी
जेल जाने के अनुभव पर मिमरोट ने कहा कि यह संघर्ष का एक पड़ाव था, जो निकल गया। सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
अब शुक्रवार पर टिकीं शहर की निगाहें
नेता प्रतिपक्ष की रिहाई और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मैदान में उतरने के ऐलान के बाद सब्जी मंडी विवाद ने नया सियासी मोड़ ले लिया है। कांग्रेस जहां विक्रेताओं के रोजगार और महापौर के कथित वादे को मुद्दा बना रही है, वहीं निगम यातायात और अतिक्रमण का हवाला दे रहा है।
इस सियासी टकराव के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सब्जी विक्रेताओं के रोजगार का स्थायी समाधान कब निकलेगा?
संबंधित समाचार

आतंकवाद से लेकर सियासत तक बिट्टा के तीखे तेवर:मोदी-योगी की तारीफ; बोले- राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर राष्ट्रहित

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना:बोले- बाबा साहब के नाम पर की वोट की राजनीति

अफसरों ने नहीं सुनी फरियाद तो महादेव के दरबार में लगाई अर्जी:बाबा! समय पर वेतन दिलवा दो

धान की बोरी के जरिए साजिश...ग्रामीणों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार:रेत के अवैध कारोबार का विरोध पड़ा महंगा? गांजे के झूठे केस में फंसाने का आरोप

सतना जिला पंचायत बैठक में हंगामा:विपक्षी धरने पर बैठे; DMF राशि आवंटन में पक्षपात का आरोप

जमीन पर वर्षों से काबिज, फिर भी अधिकारों से वंचित किसान-आदिवासी:पट्टों और मकानों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!