खबर
Top News

शहर में चोरों के हौसले बुलंद: पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर दुकानों को बनाया निशाना; सब्बल से खोला शटर, अंदर बैठकर गिने नोट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 नवंबर 2026, 12:28 pm
शेयर करें:
शहर में चोरों के हौसले बुलंद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के व्यस्त महारानी रोड बाजार में चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए दो इलेक्ट्रिक दुकानों को निशाना बनाया। बदमाश सब्बल से शटर उचकाकर दुकानों में घुसे और नकदी, मोबाइल फोन सहित कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई वारदात
वारदात कोतवाली थाने और पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई। चोरों की पूरी करतूत दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। घटना के बाद व्यापारियों ने रात की गश्त और बाजारों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।

रात 3 बजे सब्बल से खोला शटर, अंदर बैठकर गिने नोट
पुलिस के मुताबिक, चोरी महारानी रोड स्थित महालक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में हुई। दुकान संचालक रोहित खत्री और प्रतीक बेहरानी रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब 3 बजे दो बदमाश वहां पहुंचे।

उन्होंने सब्बल की मदद से दुकान का शटर ऊपर की ओर उचकाया और अंदर घुस गए। इसके बाद नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान समेटकर निकल गए। सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी दुकान के भीतर दिखाई दे रहे हैं।

चोर गल्ले से नकदी निकालने के बाद बैठकर नोट गिनते भी नजर आए। बदमाशों ने पास की एक अन्य दुकान का ताला तोड़कर वहां भी चोरी की। दूसरी दुकान में उन्होंने गल्ला तोड़ा और नकदी व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

सुबह व्यापारी दुकान खोलने पहुंचे तो सामान बिखरा मिला और चोरी का पता चला। इसके बाद आसपास के कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

पुलिस चौकी, कोतवाली और क्राइम ब्रांच के पास वारदात
चोरी की जगह से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी है। आसपास कोतवाली थाना, क्राइम ब्रांच और ट्रैफिक थाना भी स्थित हैं। इसके बावजूद बदमाश देर रात दुकानों के शटर और ताले तोड़कर वारदात को अंजाम देते रहे।

व्यापारियों ने सवाल उठाया कि जब थाने और चौकी के आसपास ही दुकानें सुरक्षित नहीं हैं, तो दूसरे बाजारों की सुरक्षा का क्या हाल होगा। व्यापारियों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

महारानी रोड और न्यू सियागंज में चार से ज्यादा चोरी की घटनाएं
व्यापारियों के मुताबिक, दीपावली से पहले से अब तक महारानी रोड और न्यू सियागंज क्षेत्र में चोरी की चार से ज्यादा वारदात हो चुकी हैं। उनका आरोप है कि कई घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

कारोबारियों का कहना है कि दीपावली के दौरान बाजार की दुकानें रात करीब एक बजे तक खुली रहती थीं। इसके बाद बाजार में पांच से छह घंटे तक पर्याप्त पुलिस निगरानी नहीं रहती। इसी का फायदा उठाकर बदमाश दुकानों को निशाना बना रहे हैं।

कैट पदाधिकारियों ने एसीपी से की मुलाकात
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नाराज कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के पदाधिकारी और व्यापारी गुरुवार को एसीपी कार्यालय पहुंचे। कैट के जिला अध्यक्ष जितेंद्र रामनानी ने एसीपी अपूर्वा किलेदार से मुलाकात कर बाजारों में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।

व्यापारियों ने कहा कि एक के बाद एक दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन अब तक ठोस नतीजा सामने नहीं आया। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग रखी।

एसीपी ने सीसीटीवी व्यवस्था बेहतर करने की सलाह दी
एसीपी अपूर्वा किलेदार ने व्यापारियों को बाजारों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था मजबूत करने का सुझाव दिया। इस पर व्यापारियों ने बताया कि पहले हुई चोरी की एक घटना के दो सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया है।

व्यापारियों ने आशंका जताई कि अलग-अलग घटनाओं के फुटेज में दिख रहे बदमाश एक ही गिरोह के सदस्य हो सकते हैं।

संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार
Top News

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

10 minutes ago
हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम
Top News

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

18 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

32 minutes ago
19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल
Top News

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

34 minutes ago
कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स
Top News

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

42 minutes ago
कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में
Top News

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

about 1 hour ago
शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार
Top News

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

about 1 hour ago
विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व
Top News

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

about 1 hour ago
प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं
Top News

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

about 2 hours ago
तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा
Top News

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

about 2 hours ago
दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा
Top News

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

about 2 hours ago
खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार
Top News

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

about 2 hours ago
जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका
Top News

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

about 2 hours ago
ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज
Top News

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

about 3 hours ago
रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध
Top News

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

about 3 hours ago
सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार
Top News

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

about 3 hours ago
तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!