खबर
Top News

आबकारी टीम पर हमला: छतों से बरसाए पत्थर; महिला SI सहित छह घायल, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 नवंबर 2026, 3:55 pm
शेयर करें:
आबकारी टीम पर हमला

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
माकड़ोन थाना क्षेत्र के ग्राम सालनाखेड़ी में अवैध शराब पकड़ने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। टीम कार्रवाई कर रही थी, तभी आरोपितों ने परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों को बुला लिया।

कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी
इसके बाद कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी गई और छतों से पथराव किया गया। हमले में महिला उपनिरीक्षक रानी सिंह सहित आबकारी विभाग के छह कर्मचारी घायल हुए हैं। इनमें तीन को गंभीर चोटें आई हैं।

हमलावरों ने टीम के वाहनों में तोड़फोड़ की
आरोप है कि हमलावरों ने टीम के वाहनों में तोड़फोड़ की और जब्त की जा रही अवैध शराब, नकदी, पर्स तथा शासकीय पहचान पत्र भी छीन लिए। मामले में माकड़ोन पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

झोले में मिले कच्ची शराब के पाउच, कार्रवाई के दौरान बुलाए लोग
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को आबकारी वृत्त तराना की उपनिरीक्षक रानी सिंह वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम सालनाखेड़ी में जगदीश चौहान के घर के सामने हाथ भट्टी की कच्ची शराब रखी हुई है।

सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो जगदीश हाथ में झोला लेकर खड़ा मिला। तलाशी लेने पर उसमें कच्ची शराब के पाउच मिले। आबकारी कर्मचारी शराब जब्त करने की कार्रवाई कर रहे थे, तभी जगदीश ने अपने परिवार के सदस्यों और अन्य साथियों को आवाज लगाकर बुला लिया।

इसके बाद आरोपितों ने कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी। कुछ लोगों ने छतों से पत्थर बरसाए। हमले में टीम के छह सदस्य घायल हो गए। आरोपितों ने वाहनों में तोड़फोड़ करने के साथ जब्त शराब, नकदी, पर्स और शासकीय आईडी कार्ड छीन लिए।

कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप भी लगाए गए हैं।

पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य आरोपितों की तलाश
उपनिरीक्षक रानी सिंह की शिकायत पर माकड़ोन पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने जगदीश पुत्र रतनलाल चौहान (43) और उसके बेटे कुलदीप चौहान (19), निवासी ग्राम सालनाखेड़ी को गिरफ्तार किया है।

दोनों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। पुलिस हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

2019 में भी पुलिस टीम पर हुआ था हमला
माकड़ोन थाना क्षेत्र का सतमेला इलाका सात गांवों से मिलकर बना है। इनमें रहवारी, बुखारी, हरूखेड़ी, रत्नाखेड़ी, मनासा, सालनाखेड़ी और बगवाड़ा शामिल हैं। इस क्षेत्र को चुनाव आयोग की दृष्टि से भी अति संवेदनशील माना जाता है।

सालनाखेड़ी में 20 अगस्त 2019 को भी बैतूल पुलिस की टीम पर हमला हुआ था। उस समय एक आरोपित को पकड़ने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था।

इसमें पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था और बैतूल के एसआई सहित अन्य पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई थीं। हालात ऐसे बन गए थे कि पुलिस टीम को आरोपित को छोड़े बिना वहां से लौटना पड़ा था।

संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार
Top News

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

7 minutes ago
हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम
Top News

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

15 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

29 minutes ago
19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल
Top News

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

31 minutes ago
कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स
Top News

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

40 minutes ago
कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में
Top News

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

about 1 hour ago
शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार
Top News

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

about 1 hour ago
विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व
Top News

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

about 1 hour ago
प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं
Top News

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

about 2 hours ago
तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा
Top News

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

about 2 hours ago
दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा
Top News

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

about 2 hours ago
खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार
Top News

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

about 2 hours ago
जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका
Top News

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

about 2 hours ago
ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज
Top News

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

about 3 hours ago
रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध
Top News

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

about 3 hours ago
सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार
Top News

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

about 3 hours ago
तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!