बायपास पर 150 मीटर तक निर्माण पर रोक: इस दायरे में अनुमति नहीं; हाईकोर्ट ने सरकार-केंद्र, NHAI से मांगा जवाब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एबी रोड बायपास (राष्ट्रीय राजमार्ग-52) के किनारे निर्माण और भू-उपयोग को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने राऊखेड़ी जंक्शन से राऊ जंक्शन के बीच हाईवे के 105 से 150 मीटर के दायरे में किसी भी तरह की अनुमति जारी नहीं करने का आदेश दिया है।
नोटिस जारी कर जवाब मांगा
शुक्रवार दोपहर 12:50 बजे से प्रभावी इस आदेश के साथ राज्य सरकार, केंद्र सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) सहित सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
जनहित याचिका दायर की
मामले की सुनवाई जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस पवन द्विवेदी की डबल बेंच में हुई। इंदौर के वरिष्ठ सिविल एवं स्ट्रक्चरल इंजीनियर अतुल शेठ ने इस संबंध में जनहित याचिका दायर की है। याचिका में राज्य शासन की 6 मई 2025 को जारी राजपत्र अधिसूचना की वैधानिकता को चुनौती दी गई है।
150 मीटर का नियंत्रित क्षेत्र घटाकर 105 मीटर किया था
याचिका के मुताबिक, राज्य शासन ने अधिसूचना जारी कर राऊखेड़ी जंक्शन से राऊ जंक्शन तक राष्ट्रीय राजमार्ग का नियंत्रित क्षेत्र 150 मीटर से घटाकर 105 मीटर कर दिया था।
इसके बाद 45 मीटर की पट्टी को मुक्त कर वहां मिश्रित भू-उपयोग की अनुमति देने का प्रावधान किया गया। याचिकाकर्ता ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए दलील दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र का विषय है।
ऐसे में राज्य शासन को इसका नियंत्रित क्षेत्र घटाने का अधिकार नहीं है। याचिका में यह भी कहा गया कि अधिसूचना जारी करने से पहले मध्यप्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम, 1973 के तहत निर्धारित अनिवार्य प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।
निर्माण की अनुमति से सड़क सुरक्षा प्रभावित होने की दलील
याचिका में आशंका जताई गई कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे निर्माण की छूट देने से सड़क सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। याचिकाकर्ता ने राज्य शासन की अधिसूचना को सुप्रीम कोर्ट के 13 अप्रैल 2026 के सड़क सुरक्षा संबंधी निर्देशों के विपरीत भी बताया।
याचिकाकर्ता की ओर से सीनियर एडवोकेट मनोज मुंशी और एडवोकेट हर्षवर्धन राठौर ने पक्ष रखा। प्रारंभिक सुनवाई में पेश दलीलों पर विचार करने के बाद हाईकोर्ट ने 105 से 150 मीटर के बीच के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनुमति जारी करने पर अंतरिम रोक लगा दी।
अब राज्य सरकार, केंद्र सरकार और NHAI सहित अन्य प्रतिवादियों के जवाब के बाद मामले में आगे सुनवाई होगी।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!