भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी: आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बालाघाट।
महाराष्ट्र के नागपुर में हुई करोड़ों रुपए की लूट के मामले में नागपुर क्राइम ब्रांच को मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में बड़ी सफलता मिली है।
जिले के डोरली गांव में एक खेत में भूसे के ढेर के नीचे छिपाकर रखी गईं नोटों से भरी तीन बोरियां पुलिस ने बरामद की हैं। शुरुआती आकलन में इनमें चार करोड़ रुपए से अधिक की नकदी होने की बात सामने आई है। लूटी गई रकम से अधिक नकदी मिलने की संभावना ने पुलिस जांच को नया मोड़ दे दिया है।
मंगलवार सुबह नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम एक आरोपी को लेकर डोरली गांव पहुंची। आरोपी की निशानदेही पर बस्ती तालाब के पास स्थित 24 वर्षीय अरविंद डहरवाल के खेत की तलाशी ली गई। यहां पैरे और भूसे के ढेर के नीचे से नोटों से भरी तीन बोरियां बरामद हुईं। खेत से करोड़ों रुपए मिलने की खबर पूरे गांव में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती
पुलिस ने सुरक्षा के बीच नोटों से भरी तीनों बोरियों को ग्राम पंचायत भवन पहुंचाया, जहां नकदी की गिनती शुरू की गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिनती पूरी होने के बाद ही बरामद रकम का सही आंकड़ा सामने आ सकेगा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब चार दिन पहले इस नकदी को बोरियों में भरकर खेत में छिपाया गया था।
18 नवंबर की रात नागपुर में हुई थी करोड़ों की लूट
दरअसल, महाराष्ट्र के नागपुर में 18 नवंबर की रात तुलसी नगर इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी सुरेश परमार के कर्मचारियों से नकदी से भरी कार लूट ली थी। कार में 3.74 करोड़ रुपए रखे हुए थे।
वारदात के बाद बदमाश कामठी रोड स्थित खैरी इलाके में कार छोड़कर नकदी लेकर फरार हो गए थे। तभी से नागपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं।
लूट की रकम से ज्यादा नकदी मिलने की संभावना, उलझी गुत्थी
नागपुर में 3.74 करोड़ रुपए की लूट हुई थी, जबकि बालाघाट के खेत से बरामद नकदी का शुरुआती आकलन चार करोड़ रुपए से अधिक का है।
यदि गिनती में यह अंतर सामने आता है तो अतिरिक्त रकम कहां से आई, यह पुलिस के लिए जांच का महत्वपूर्ण बिंदु होगा। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि आरोपियों का किसी अन्य आपराधिक वारदात या अवैध लेन-देन से कोई संबंध तो नहीं है।
स्थानीय स्तर पर भी पूछताछ कर रही पुलिस
करोड़ों की नकदी बालाघाट तक कैसे पहुंची और इसे खेत में छिपाने में किन लोगों की भूमिका रही, इसे लेकर क्राइम ब्रांच स्थानीय स्तर पर भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल कड़ी निगरानी के बीच नोटों की गिनती जारी है। बरामद रकम का वास्तविक आंकड़ा और उसके स्रोत का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
संबंधित समाचार

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी

एसटीएफ की जांच में भी वही निकला:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था दुबई कनेक्शन का खुलासा; 1 करोड़ 56 लाख हवाला से पहुंचे, फिर यूएसडीटी बनकर राजस्थान लौटे

मकान बचाने के लिए लगाई जुगत:निगम ने पकड़ी चालाकी और चला दिया बुलडोजर

अवैध बीयर तस्करी का खुलासा:दो वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा:नहीं टूटा मंदिर

कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी:अब कोई मकान नहीं टूटने देंगे; कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-

द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति

कृष्णबाग में मकान टूटे:अब दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब; अवैध मोबाइल टॉवर ने खड़े किए सवाल

बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार:बारिश में टूट जाता है चार जिलों का संपर्क

मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे:लौटे तो आशियाने मलबे में मिले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!