खबर
Top News

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र: छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 नवंबर 2026, 5:46 pm
शेयर करें:
पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खानपान के लिए पहचान बना चुके 56 दुकान के रेस्टोरेंट भी खाद्य सुरक्षा प्रशासन की जांच के दायरे में आ गए हैं। ग्राहकों को भोजन परोसने वाले प्रतिष्ठानों में बुनियादी स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के इंतजामों की पड़ताल हुई तो कई कमियां सामने आईं। पुष्पक रेस्टोरेंट में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र और भोजन बनाने में इस्तेमाल होने वाले पानी की जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं थी। सवाल यह है कि जिन व्यवस्थाओं पर ग्राहकों की सेहत निर्भर है, उनकी नियमित निगरानी कितनी हो रही है?

शिकायतों के आधार पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने 56 दुकान स्थित पुष्पक रेस्टोरेंट व ओल्ड कोलकाता रोल के साथ पिपलियापाला ओशन ग्रिल बार एंड रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। तीनों प्रतिष्ठानों से कुल 9 खाद्य नमूने लिए गए हैं।

पुष्पक में पांच चीजों के नमूने, व्यवस्थाओं में मिलीं कमियां
पुष्पक में संचालक अर्पित जैन की मौजूदगी में हुई जांच के दौरान परिसर की साफ-सफाई उचित नहीं मिली। खाद्य सामग्री तैयार करने वाले कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं मिले। भोजन निर्माण में इस्तेमाल होने वाले पानी की गुणवत्ता जांच की रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं थी। टीम ने तुअर दाल, पनीर, पाव, पावभाजी की भाजी और सोयाबीन तेल के नमूने लिए। कमियों को लेकर संचालक को सुधार सूचना पत्र जारी किया जा रहा है।

ओशन ग्रिल में कच्चे नॉनवेज के रखरखाव पर निर्देश
पिपलियापाला स्थित ओशन ग्रिल बार एंड रेस्टोरेंट में प्रभारी मंजीत होरा की मौजूदगी में निरीक्षण किया गया। यहां फ्रीजर की डीप क्लीनिंग और कच्चे नॉनवेज खाद्य पदार्थों की स्वच्छता व उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। चिकन मंचाऊ सूप और पनीर के नमूने जांच के लिए लिए गए। 56 दुकान स्थित ओल्ड कोलकाता रोल से वेज मंचूरियन नूडल्स और पनीर के नमूने संग्रहित किए गए। तीनों प्रतिष्ठानों से लिए गए सभी 9 नमूने प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट में गुणवत्ता संबंधी गड़बड़ी मिलने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी
Top News

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

18 minutes ago
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में
Top News

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

30 minutes ago
वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

31 minutes ago
वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल
Top News

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

35 minutes ago
एसीबी की बड़ी कार्रवाई
Top News

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब
Top News

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

about 1 hour ago
राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी
Top News

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

about 1 hour ago
मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका
Top News

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

about 1 hour ago
पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष
Top News

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

about 2 hours ago
10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह
Top News

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

about 2 hours ago
विकास के नाम पर लाखों खर्च
Top News

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी

about 2 hours ago
एसटीएफ की जांच में भी वही निकला
Top News

एसटीएफ की जांच में भी वही निकला:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था दुबई कनेक्शन का खुलासा; 1 करोड़ 56 लाख हवाला से पहुंचे, फिर यूएसडीटी बनकर राजस्थान लौटे

about 2 hours ago
मकान बचाने के लिए लगाई जुगत
Top News

मकान बचाने के लिए लगाई जुगत:निगम ने पकड़ी चालाकी और चला दिया बुलडोजर

about 2 hours ago
अवैध बीयर तस्करी का खुलासा
Top News

अवैध बीयर तस्करी का खुलासा:दो वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

about 2 hours ago
भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा
Top News

भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा:नहीं टूटा मंदिर

about 2 hours ago
कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी
Top News

कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी:अब कोई मकान नहीं टूटने देंगे; कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-

about 2 hours ago
द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति
Top News

द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति

about 2 hours ago
कृष्णबाग में मकान टूटे
Top News

कृष्णबाग में मकान टूटे:अब दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब; अवैध मोबाइल टॉवर ने खड़े किए सवाल

about 2 hours ago
बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार
Top News

बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार:बारिश में टूट जाता है चार जिलों का संपर्क

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे
Top News

मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे:लौटे तो आशियाने मलबे में मिले

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!