वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास: 52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, दोहा।
भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार (24 नवंबर) को एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने सात विकेट से यह मैच जीत लिया।
इंडिया-ए की ओर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ खेलते हुए वैभव ने महज 28 गेंदों में शतक पूरा कर लिया।
14 छक्के और चार चौके शामिल रहे
इसके साथ ही वह लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उनकी इस पारी में 14 छक्के और चार चौके शामिल रहे।
दोहा के यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया।
जेक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फ्रेजर-मैकगर्क ने 2023 में साउथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से तस्मानिया के खिलाफ 29 गेंदों में शतक लगाया था।
16 गेंदों में पूरी की फिफ्टी
वैभव ने पारी के पहले ही ओवर में जाहिद अली की गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए। अगले ओवर में इबरार अहमद के खिलाफ दो छक्के और एक चौका लगाया।
इसके बाद बासिल हमीद के ओवर में तीन छक्के उड़ाकर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया।
वैभव ने महज 16 गेंदों में 8 छक्कों और एक चौके की मदद से 50 रन पूरे किए। इसके बाद भी उनका आक्रामक अंदाज जारी रहा और उन्होंने 28 गेंदों में शतक पूरा कर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया।
लिस्ट-ए क्रिकेट के सबसे तेज शतक
गेंदें बल्लेबाज मुकाबला वर्ष
28 वैभव सूर्यवंशी इंडिया-ए बनाम UAE 2026
29 जेक फ्रेजर-मैकगर्क साउथ ऑस्ट्रेलिया बनाम तस्मानिया 2023
31 एबी डिविलियर्स साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज 2015
32 साकिबुल गनी बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश 2025
33 ईशान किशन झारखंड बनाम कर्नाटक 2025
प्रोफेशनल क्रिकेट में भी कई तेज शतक
वैभव सूर्यवंशी इससे पहले भी कम गेंदों में शतक लगाने के लिए चर्चा में रहे हैं। उनके प्रोफेशनल क्रिकेट करियर के तेज शतकों का विवरण इस प्रकार है:
- 28 गेंदें – इंडिया-ए बनाम UAE, दोहा 2026 (लिस्ट-ए)
- 32 गेंदें – इंडिया-ए बनाम UAE, दोहा 2025 (टी-20)
- 35 गेंदें – राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस, जयपुर 2025 (टी-20)
- 36 गेंदें – बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश, रांची 2025 (लिस्ट-ए)
- 36 गेंदें – राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, जयपुर 2026 (टी-20)
- 58 गेंदें – बिहार बनाम महाराष्ट्र, कोलकाता 2025 (टी-20)
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा और अरशद खान।
संयुक्त अरब अमीरात: आर्यांश शर्मा, अंश टंडन, हरप्रीत सिंह भाटिया, मुहम्मद शाहदाद, एम. आफताब आलम (विकेटकीपर), बासिल हमीद (कप्तान), ईथन डिसूजा, उदिश सूरी, इबरार अहमद, सिमरनजीत सिंह और जाहिद अली।
संबंधित समाचार

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी

एसटीएफ की जांच में भी वही निकला:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था दुबई कनेक्शन का खुलासा; 1 करोड़ 56 लाख हवाला से पहुंचे, फिर यूएसडीटी बनकर राजस्थान लौटे

मकान बचाने के लिए लगाई जुगत:निगम ने पकड़ी चालाकी और चला दिया बुलडोजर

अवैध बीयर तस्करी का खुलासा:दो वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा:नहीं टूटा मंदिर

कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी:अब कोई मकान नहीं टूटने देंगे; कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-

द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति

कृष्णबाग में मकान टूटे:अब दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब; अवैध मोबाइल टॉवर ने खड़े किए सवाल

बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार:बारिश में टूट जाता है चार जिलों का संपर्क

मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे:लौटे तो आशियाने मलबे में मिले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!