दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से दहशत: एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या; अलग-अलग मंजिलों पर मिले शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, एटा।
जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला नगर प्रेमी में दिनदहाड़े हुए ट्रिपल मर्डर ने पूरे इलाके को दहला दिया है। अज्ञात हमलावर ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी, जबकि एक बुजुर्ग महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
अलग-अलग मंजिलों पर मिले शव
मिली जानकारी के अनुसार, मकान के नीचे के कमरे में बुजुर्ग गंगा सिंह का शव मिला। वहीं दूसरी मंजिल पर उनकी बहू रत्ना सिंह और नातिन ज्योति खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी मिलीं।
घटना के वक्त घर में मौजूद बुजुर्ग महिला श्यामा देवी गंभीर रूप से घायल हालत में मिलीं, जिनकी सांसें अभी चल रही थी।
घायल महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती
पुलिस ने तत्काल घायल श्यामा देवी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं।
हत्यारों की तलाश तेज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे मकान और आसपास के इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
घटना के पीछे आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
इलाके में दहशत
दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग सहमे हुए हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!