लाइनमैन के घर बदमाशों ने की तोड़फोड़: मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी; बीच-बचाव करने वालों को भी पीटा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बाणगंगा थाना अंर्तगत आने वाले ग्राम भांग्या स्थित कालिंदी गोल्ड सिटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ बदमाशों ने MPB (मध्यप्रदेश विद्युत मंडल) में पदस्थ लाइनमैन के घर पर जमकर उत्पात मचाया।
देर रात हुई घटना
मंगलवार देर रात हुई इस घटना में मारपीट, गाली-गलौज, पथराव और तोड़फोड़ की गई, जिससे पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया।
गेट को बंद करने को लेकर हुआ विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, MPB लाइनमैन के परिवार द्वारा कॉलोनी की गली में लगे गेट को बंद किया जा रहा था, इसी दौरान एक कार द्वारा गेट में टक्कर मार दी गई। इसके बाद वाहन से उतरे आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया।
पीड़िता ने दर्ज करवाई शिकायत
पीड़िता नीता दुवेदी द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, वह अपने पति संदीप दुवेदी, पड़ोसी भावना पाटीदार एवं संगीता जायसवाल के साथ थाना उपस्थित होकर मौखिक सूचना दी कि वह उपरोक्त पते पी-30 कालिन्दी गोल्ड सिटी, इन्दौर, पर निवास करती है और गृहिणी है।
कार से आए बदमाश
यह घटना मंगलवार रात लगभग 11:00 बजे की है। पीड़िता ने बताया कि जब वह अपनी कॉलोनी की गली में लगे गेट को बंद कर अपने घर की ओर जा रही थी, उसी समय एक कार क्रमांक MP13ZV1135 द्वारा गली के गेट में जोरदार टक्कर मारी गई।
टक्कर की आवाज सुनकर जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा, तो उक्त वाहन से कॉलोनी में रहने वाले राजेश ठाकुर, लक्की ठाकुर, सोहम ठाकुर एवं उनके अन्य साथी नीचे उतरे और गली के गेट पर ताला लगाने की बात को लेकर अश्लील एवं आपत्तिजनक गालियां देने लगे।
आरोपियों ने की धक्का-मुक्की
उनके द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी तथा सामूहिक रूप से उसके मकान पर पत्थर फेंके, जिससे घर की खिड़कियों एवं बालकनी के कांच टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए।
बीच-बचाव करने वालों के भी की मारपीट
इसी दौरान गली में रहने वाले बबलू कुमार द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपी लक्की ठाकुर ने बेसबॉल के डंडे से उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं।
इसके आरोपियों द्वारा बबलू कुमार की गली में खड़ी कार स्विफ्ट डिज़ायर क्रमांक MP09DW6320 के कांच तोड़ दिए। इतना ही नहीं मोहल्ले के अन्य लोगों पर भी पत्थर फेंके गए, जिससे वे घायल हुए।
जान से मारने की दी धमकी
आरोपियों ने जाते-जाते धमकी दी कि यदि भविष्य में गली के गेट पर ताला लगाया गया तो सभी को जान से मार दिया जाएगा। उक्त पूरी घटना को ईश्वरलाल पाटीदार, हेमंत चितेकर एवं आकाश शर्मा ने अपनी आंखों से देखा है।
इन धाराओं में मामला दर्ज
फरियादिया को मामूली चोटें आई हैं, जिसके कारण वह अपना चिकित्सकीय परीक्षण नहीं कराना चाहती। इस पूरी घटना के बाद पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बी एन 115(2) एस), 2023, भारतीय न्याय संहिता (बी एन 296(b) एस), 2023, भारतीय न्याय संहिता (बी एन 3(5) एस), 2023, भारतीय न्याय संहिता (बी एन 324 (4) एस), 2023, भारतीय न्याय संहिता (बी एन 351 (3एस), 2023, (a) Occurrence of offence (अपराध) की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
संबंधित समाचार

15 वर्षीय लड़की की हत्या:पुलिस जांच में जुटी

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!