आम जनता को मिलेगी ट्रैफिक से राहत: IDA यहां बनाएगा 4-लेन फ्लाईओवर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल रेडिसन चौराहे पर ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) ने नया फ्लाईओवर प्लान तैयार किया है।
4-लेन फ्लाईओवर
करीब 60 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 4-लेन फ्लाईओवर की लंबाई 596 मीटर और चौड़ाई 15 से 16 मीटर प्रस्तावित है। IDA के मुताबिक इसके बनने के बाद चौराहे के ट्रैफिक में करीब 40 से 45 प्रतिशत तक कमी आने का अनुमान है।
मेट्रो लाइन के एक तरफ बनेगा फ्लाईओवर
प्रस्तावित फ्लाईओवर MR-10 पर विजय नगर से स्टार चौराहे की दिशा में मेट्रो ट्रैक के एक तरफ बनाया जाएगा। चौराहे पर करीब 70 मीटर चौड़ा स्टील गर्डर बो-स्ट्रिंग स्पैन प्रस्तावित है। वर्तमान में रेडिसन चौराहे से रोजाना करीब पौने दो लाख से ज्यादा वाहन गुजरते हैं।
ऐसे में पीक आवर्स में लगने वाले जाम से राहत देने के लिए यह डिजाइन तैयार किया गया है।
मेट्रो पिलर के बीच से निकलेगी फ्लाईओवर की भुजा
विजय नगर की ओर से आने वाली फ्लाईओवर की भुजा मेट्रो ट्रैक के बाईं ओर रहेगी। चौराहे से करीब 200 मीटर आगे यह हिस्सा मेट्रो ट्रैक के तीन पिलर के बीच से गुजरकर मुख्य कैरेज वे से जुड़ जाएगा। वहीं स्टार चौराहे की तरफ उतरने वाली भुजा MR-10 के सेंटर में आएगी और आगे दो-दो लेन में विभाजित होगी।
ग्रीन बेल्ट का भी होगा इस्तेमाल
सड़क चौड़ी करने के लिए विजय नगर से रेडिसन की ओर मौजूद करीब 300 मीटर लंबे ग्रीन बेल्ट का इस्तेमाल प्रस्तावित है। प्लान के मुताबिक विजय नगर से खजराना और निपानिया की ओर जाने वाला ट्रैफिक नीचे की 3-लेन सड़क से चलेगा, जबकि बायपास की ओर जाने वाले वाहन फ्लाईओवर से ऊपर निकल सकेंगे। ब्रिज के नीचे भी करीब 10 से 12 मीटर चौड़ी सड़क उपलब्ध रहेगी।
भविष्य में बढ़ने वाले ट्रैफिक को देखते हुए डिजाइन
रेडिसन चौराहे पर भविष्य में ट्रैफिक बढ़ने की संभावना को देखते हुए भी यह प्लान तैयार किया गया है। बायपास और MR-10 क्रॉसिंग पर NHAI का काम पूरा होने तथा कुमेड़ी ISBT शुरू होने के बाद भोपाल रूट की बसों और वाहनों के कारण यहां 20 से 30 प्रतिशत अतिरिक्त ट्रैफिक बढ़ने का अनुमान है।
यहां फ्लाईओवर बनाना भी संभव नहीं
रेडिसन क्षेत्र में अंडरपास का विकल्प भी आसान नहीं है। जमीन के नीचे करीब 1200 एमएम व्यास की मुख्य ड्रेनेज लाइन और गैस पाइपलाइन मौजूद है। इनकी वजह से MR-10 पर अंडरपास बनाना तकनीकी रूप से मुश्किल बताया गया है।
इसके अलावा खजराना चौराहे के पास मेट्रो स्टेशन की एंट्री-एग्जिट और करीब 11 मीटर ऊंची मेट्रो लाइन के कारण रिंग रोड के समानांतर फ्लाईओवर बनाना भी संभव नहीं था। ऐसे में IDA ने मौजूदा मेट्रो संरचना, जमीन के नीचे मौजूद यूटिलिटी लाइन और बढ़ते ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए यह नया 4-लेन फ्लाईओवर डिजाइन तैयार किया है।
संबंधित समाचार

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!