भाजपा गाएगी पूरा वंदे मातरम्: वंदे मातरम् पर कांग्रेस की ‘तुष्टिकरण नीति’ पर आक्रामक हुई भाजपा
KHULASA FIRST
संवाददाता

कांग्रेस की कार्य समिति में ‘खंडित वंदे मातरम्’ तो भाजपा कार्यसमिति बैठक में ‘अखंड वंदे मातरम्’ का प्रस्ताव पास
टीम नितिन नवीन की पहली बैठक में भाजपा ने देशभर में कांग्रेस को बेनकाब करने का किया ऐलान
वंदे मातरम् के पूर्ण गायन के सम्मान व उसकी ऐतिहासिक विरासत की रक्षा के लिए 10 सूत्रीय प्रस्ताव पारित
वंदे मातरम् के इतिहास व उसके राष्ट्रीय महत्व को घर-घर पहुंचाने का चलेगा राष्ट्रव्यापी अभियान
युवा पीढ़ी पर कमल दल का विशेष फोकस, नई पीढ़ी से निरंतर संवाद के लिए बनी अहम टीम, 2029 पर नजर
सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सरकार की होगी ब्रांडिंग, सेवा संकल्प महोत्सव मनेगा
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुआई में हुई नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक के पहले दिन स्पष्ट हो गया कि पार्टी अब सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर फिर एक बार आक्रामक रुख अख्तियार करेगी, साथ ही भविष्य की युवा पीढ़ी जेन जी को साधने की दोहरी रणनीति पर आगे बढ़ा जाएगा।
दिल्ली स्थित मुख्यालय में हुई इस मैराथन बैठक के निर्णयों और बैठक स्थल से बाहर आए संदेशों से साफ नजर आया कि भाजपा वैचारिक और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को नए सिरे से धार देगी। बैठक की शुरुआत राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के सभी 6 अंतरों के पूर्ण गायन से कर कमल दल ने अपने इरादे साफ कर दिए कि आजादी का ये अमर मंत्र अब भाजपा जोर-जोर से गाएगी।
कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा इसके केवल पहले दो पदों तक सीमित रखने के फैसले के खिलाफ बैठक में प्रस्ताव पारित करना यह दिखाता है कि भाजपा विपक्षी खेमे को ‘तुष्टिकरण’ के मुद्दे पर घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ेगी।
पार्टी केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसके इतिहास और महत्व को घर-घर तक पहुंचाने के लिए एक बड़ा देशव्यापी अभियान भी शुरू करने जा रही है ताकि नई पीढ़ी को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से जोड़ा जा सके। भाजपा रणनीतिक रूप से 14 से 25 वर्ष के उन किशोरों और युवाओं को टारगेट कर रही है, जो 2029 के लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे।
पार्टी का मानना है कि इस उम्र में वैचारिक जुड़ाव भविष्य के लिए एक प्रतिबद्ध वोटर बेस तैयार करता है। इसी कारण युवाओं से सीधे संवाद के लिए नितिन नवीन, स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े जैसे प्रभावी प्रवक्ताओं व संगठनकर्ताओं की एक विशेष ‘जेन-जी आउटरिच टीम’ बनाई गई है, जो यूनिवर्सिटीज और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं के मुद्दों को समझेगी और उन्हें साधेगी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में नवनियुक्त राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष रूप से पहुंचकर नए पदाधिकारियों से मुलाकात की और मार्गदर्शन दिया।
नितिन नवीन ने पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। हाल ही में घोषित 65 सदस्यीय इस नई राष्ट्रीय टीम में 51 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जिसमें वरिष्ठ और युवा दोनों का संतुलन है।
इसमें स्मृति ईरानी, राम माधव जैसे प्रमुख चेहरे शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के बाद अपने सोशल मीडिया पर बैठक के विचारों को साझा करते हुए कहा कि संगठनात्मक बैठकें नए विचारों और दृष्टिकोण पर केंद्रित होती हैं, जिनका उद्देश्य पार्टी को मजबूत करना और जनसंपर्क को गहरा करना है।
बैठक में वर्ष 2027 के महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों विशेषकर उत्तर प्रदेश-पंजाब और 2029 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों की रूपरेखा पर गहन मंथन हुआ। पार्टी ने युवाओं तक अपनी पकड़ मजबूत करने और युवा संवाद जैसे कार्यक्रमों के जरिए नई पीढ़ी से जुड़ने की रणनीति बनाई है।
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर देशभर में आयोजित होने वाले सेवा संकल्प कार्यक्रमों और अभियानों की रूपरेखा तैयार की गई। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने के लिए यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।
वंदे मातरम् पर प्रस्ताव, कांग्रेस के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन होगा... नितिन नवीन की अध्यक्षता में नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक में वंदे मातरम् के पूर्ण गायन के सम्मान और उसकी ऐतिहासिक विरासत की रक्षा के लिए 10-सूत्रीय प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति और युवाओं (जेन-जी) तक जमीनी स्तर पर पहुंच बनाने पर जोर दिया गया।
वंदे मातरम् पर प्रस्ताव और राजनीतिक हमला कर भाजपा ने कांग्रेस कार्यसमिति के उस फैसले की कड़ी निंदा की जिसमें राष्ट्र गीत के केवल पहले दो पदों को गाने तक सीमित रखने की बात कही गई थी। बैठक में स्पष्ट किया गया कि राजनीतिक सुविधा या तुष्टिकरण के लिए राष्ट्र गीत के सम्मान से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
देशभर में वंदे मातरम् के इतिहास और उसके राष्ट्रीय महत्व को घर-घर तक पहुंचाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा संगठनात्मक रणनीति और चुनावी तैयारी पर भी ब्लू प्रिंट तैयार किया गया।
उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब, उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ और विभिन्न जन-कल्याण कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। जेन-जी वर्ग के साथ संवाद बढ़ाने और केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष बल दिया गया।
मोदी सरकार के 25 वर्ष और पीएम की होगी ब्रांडिंग... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ के जरिए पार्टी सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति पर काम कर रही है।
मिशन 2027-2029 पर फोकस
बैठक का मुख्य एजेंडा उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड जैसे राज्यों के आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर संगठन को चुस्त-दुरुस्त करना है। इसके तुरंत बाद सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, प्रदेश अध्यक्षों और प्रभारियों की समीक्षा बैठक बुलाना यह दिखाता है कि पार्टी चुनावी तैयारियों में देरी नहीं करना चाहती।
नितिन नवीन की नई 65 सदस्यीय टीम में 51 नए चेहरों यानी करीब 78 प्रतिशत को शामिल करना यह स्पष्ट संदेश है कि भाजपा अब अपनी सेकंड और थर्ड लाइन लीडरशिप को तेजी से आगे बढ़ा रही है। इसमें महिलाओं और युवा चेहरों को तरजीह दी गई है।
संबंधित समाचार

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा:खाता किसी और का; संचालन कोई और कर रहा था, दो गिरफ्तार

शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा:सोशल मीडिया पर बारकोड भेजकर पैसे मांग रहे ठग; घर-घर जाकर भी चंदा लेने का आरोप

नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा:6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी की हेराफेरी

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत:करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!