खबर
Top News

सांप-बिच्छुओं से घिरे व्यापारी ने खाया जहर: टोपीबाज पार्टनर और लोन एजेंट के चक्रव्यूह में फंसे पीड़ित की आपबीती

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अगस्त 2026, 2:12 pm
शेयर करें:
सांप-बिच्छुओं से घिरे व्यापारी ने खाया जहर

पार्टनर ने बिजनेस डुबोया, लोन एजेंट ने कर्ज के दलदल में फंसाया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साझेदारी के बिजनेस में फायदा देख दोस्त की नीयत में खोट आ गया और उसने सांप बनकर दोस्त साझेदार को डंस लिया। जहर उतारने के लिए आसरा तलाशते एक लोन एजेंट से सामना हुआ तो उसने ओझा बनकर राहत का भरोसा दिलाया, लेकिन सांप से भी ज्यादा जहरीला निकला।

उसने व्यापारी को कमीशन की लालच में और भी ज्यादा कर्ज में डुबो दिया। नतीजा व्यापारी के सामने जान देने की नौबत तक आ गई। आखिरकार सुसाइड नोट में नौ लोगों के नाम लिखे और जहर खा लिया, लेकिन सौभाग्य से जान बच गई। पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है व्यापारी को मरने की कगार पर खड़ा करने वाले सूदखोरों और इसमें उसका साथ देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

जानकारी के मुताबिक बिजलपुर निवासी हकीमुद्दीन पिता फकरुज जामा सैफी (38) मंगलवार को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह की जनसुनवाई में पहुंचे थे।

कमिश्नर ने शिकायत की जांच सदर बाजार पुलिस को सौंप दी। इसके अगले दिन हकीमुद्दीन ने थाने में बयान देने के बाद तुकोगंज क्षेत्र के एक होटल में आत्महत्या के नीयत से जहर खा लिया। इससे पहले उन्होंने 9 पेज का सुसाइड नोट लिखा। जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार धोखेबाज मित्र और बिजनेस पार्टनर परख जैन, लोन एजेंट सौरभ मिश्रा, सूदखोर शरद पोरवाल, भाजपाइयों से जुड़े

एमआईजी कॉलोनी निवासी मुकेश जैन, आकाश चावला, अर्चिल उर्फ मोनी राका, मित्रानंद उर्फ मोंटू शुक्ला, लोन के फर्जी दस्तावेज बनवाने वाले नीरज रावत व लाल जी गौर को बताया।

आरोप लगाया अलग-अलग स्तर पर सभी ने धोखा दिया और लाखों रुपए वसूले। लगातार बढ़ते कर्ज के कारण मानसिक रूप से टूट गए हैं। इन लोगों ने उनहें झूठे मामलों में फंसाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। हालांकि सौभाग्य से व्यापारी हकीमुद्दीन की जान बच गई। फिलहाल अस्पताल में हैं।

15 दिन बाद शहर लौटे तो सब कुछ लुट चुका था
हकीमुद्दीन सेफी ने खुलासा फर्स्ट को बताया 2022 में मित्र परख जैन के साथ बेसिक्स एंड ऑफबीट बुटीक शुरू किया था। करीब एक करोड़ का निवेश किया। प्लॉट में निवेश के नाम पर भी परख जैन ने 80 लाख रुपए लिए।

धीरे-धीरे कारोबार और निवेश के नाम पर उनसे दो करोड़ रुपए से अधिक ले लिए। काम अच्छा चल रहा था इसी बीच बेटी का प्रोग्राम होने के कारण 15 दिन के लिए शहर से बाहर जाना हुआ। लौटे तो परख जैन ने पार्टनरशिप से बाहर कर दिया। जैसे-तैसे करीब 21 लाख रुपए लौटाए बाकी के पैसे मांगने पर गुंडे-बदमाशों का डर दिखाकर इनकार कर दिया।

लोन के बहाने सवा दो करोड़ के कर्ज में फंसाया
सांप रूपी दोस्त परख जैन से धोखे के बाद दूसरी दुकान शुरू करने के लिए लोन एजेंट सौरभ मिश्रा से संपर्क हुआ। कमीशन की लालच में बिच्छु बने सौरभ ने उन्हें कर्ज के दलदल में डुबो दिया। सौरभ ने दस्तावेज लिए और करीब 45 लाख रुपए का लोन कराकर प्रोसेसिंग और कमीशन के नाम पर 10 लाख की बड़ी रकम काट ली।

अधिक रकम की जरूरत बताने पर टॉपअप और दूसरे लोन का भरोसा देकर अन्य बैंकों में करीब सवा दो करोड़ रुपए के लोन करवा दिए, जिसकी पीड़ित को जानकारी तक नही थी। किस्त शुरू हुई तब जानकारी लगी।

इसके बावजूद पीड़ित ने समय के साथ लोन खत्म करवाने के लिए बिच्छू रुपी सौरभ को ऑनलाइन 1 करोड़ 25 लाख और नकद 50 लाख रुपए की बड़ी रकम किस्तों में दी, लेकिन पता चला लोन बंद नहीं हुए। इसके बाद प्रायवेट लोन लेने को मजबूर होते गए।

60 लाख पूरे चुकाए फिर भी सवा करोड़ की मांग
पीडि़त हकीमुद्दीन के मुताबिक बैंक लोन और पुरानी देनदारी बढ़ने पर सौरभ मिश्रा ने उसे सोलफुल निधि लि. के शरद पोरवाल से मिलवाया। उनसे करीब 60 लाख रुपए मिले, बदले में हर माह 6 लाख देने थे। इनमें 5 लाख मूल और 1 लाख ब्याज बताया गया। आरोप है सौरभ ने 12 लाख कमीशन और 17 लाख लोन फोरक्लोजर के नाम पर लिए।

पीडि़त ने करीब एक साल तक शरद पोरवाल को उसके मित्र हैदर अली के जरिए 6 लाख रुपए प्रतिमाह दिए। 60 लाख चुकाने के बाद चेक-दस्तावेज मांगे तो रकम ब्याज में जाने की बात कही गई और 20 लाख रुपए और मांगे गए। आरोप है कि रकम देने के बाद भी दस्तावेज नहीं लौटाए और दबाव में हस्ताक्षर करवाकर सवा करोड़ और नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

एक करोड़ चुकाए फिर भी वसूली जारी रही
पीडि़त के मुताबिक अब सौरभ मिश्रा ने उन्हें आकाश चावला से मिलवाया। चेक और दस्तावेजों के आधार पर करीब 50 लाख रुपए मिले। इसके बदले नकद और ऑनलाइन करीब एक करोड़ रुपए चुका दिए, फिर भी वसूली जारी रही।

इसके बाद सौरभ मिश्रा ने ही नीरज रावत से मिलवाया। सौरभ फर्जी दस्तावेज बनाकर लोन दिलवाने में माहिर है। सौरभ ने मेरे आधार, पैन और संपत्ति संबंधी दस्तावेज फर्जी बनवाकर दबाव में उस पर मेरे हस्ताक्षर कराए। शंका है उनका आज भी कहीं दुरुपयोग कर रहा होगा। उन दस्तावेजों की जांच होना चाहिए।

मुकेश जैन ने सबसे ज्यादा परेशान किया, मांग रहा 40 लाख
पीडि़त के मुताबिक शरद पोरवाल की किस्त के लिए सौरभ मिश्रा ने एमआईजी निवासी मुकेश जैन से मिलवाया। खुद को भाजपाई बताने वाले मुकेश जैन ने 6 लाख रुपए दिए। ब्याज सहित 10 लाख चुकाने के बाद उन्हें 14 लाख रुपए और लेना पड़ गए। बदले में उन्होंने दस्तावेज, एग्रीमेंट, स्टांप और चेक दिए। 14 लाख में से उन्होंने एकमुश्त 10 लाख मुकेश जैन के मित्र गोलू भैया (शरद ट्रेवल्स) के सामने दिए और 7 लाख नकद-ऑनलाइन चुकाए।

फिर भी मुकेश जैन ब्याज जोड़कर 10 लाख रुपए मांगने लगा, दबाव में वह भी दिए। अब मुकेश जैन 40 लाख की मांग और कर रहा है। दुकान पर आकर ग्राहकों के सामने धमकाता और गालियां देता है। दिनभर के गल्ले की रकम छीनकर ले जाता था। परेशान होकर दुकान बंद करना पड़ गई।

चार कार गिरवी रख 40 लाख चुकाए
हकीउद्दीन के अनुसार राजहंस दाल-बाफले वाले अर्चिल उर्फ मोनी राका से 55 लाख रुपए 3 प्रतिशत ब्याज पर भी सौरभ मिश्रा ने ही दिलवाए। बदले में 60 लाख की चार कारें गिरवी रखीं। दो मेरी तो दो मित्र दीपक जैन की हैं।

अर्चिल को 40 लाख चुका दिए। इसके अलावा सोने के जेवरात भी अर्चिल के पास गिरवी रखे थे। गिरवी जेवरों में से उसने सोने का एक कड़ा और एक मंगलसूत्र हड़प लिया। आरोप है कि मोनी ने चारों कारें कब्जे में कर लीं और खाली चेक-स्टांप के आधार पर कार्रवाई की धमकी देकर रकम मांग रहा है।

सोना बनाने का झांसा, 52 लाख की ठगी
हकीमुउद्दीन के अनुसार अनुज मिश्रा ने करीब तीन महीने पहले उसकी मुलाकात मित्रानंद उर्फ मोंटू शुक्ला से कराई। आरोप है कि मोंटू शुक्ला, बेटे अथर्व शुक्ला, पत्नी अंशु शुक्ला और अनुज मिश्रा ने विशेष सामग्री इरेडियम, कोकिन, पारा और पीली सरसो से सोना बनाने का झांसा दिया और किस्तों में उनसे और मित्र दीपक जैन से करीब 52 लाख रुपए ले लिए।

झांसेबाजी का खुलासा होने पर रुपए वापस मांगे तो उन दोनों को चाकू की नोंक पर धमकाकर ऐसे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए, जिनमें लिखा था उनके बीच किसी भी तरह का कोई लेन-देन नहीं है। इसका वीडियो भी बनाया।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 11 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 12 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 12 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 12 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 12 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 13 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 13 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 13 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 13 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 13 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 13 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 13 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 13 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 13 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 14 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 14 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 14 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!