खबर
Top News

ड्रेनेज के अभाव से रहवासी परेशान, सड़क भी बदहाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अगस्त 2026, 1:42 pm
शेयर करें:
ड्रेनेज के अभाव से रहवासी परेशान, सड़क भी बदहाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राऊ विधानसभा क्षेत्र के देवगुराड़िया में बुनियादी सुविधाओं को लेकर रहवासियों की परेशानियां लगातार सामने आ रही हैं। एक ओर श्री विनायक टाउनशिप स्थित एमरल्ड प्रथम अपार्टमेंट के रहवासियों को ड्रेनेज और सीवरेज की सुविधा नहीं मिल रही है। वहीं दूसरी ओर नोबल हॉस्पिटल से देवगुराड़िया की ओर जाने वाला मार्ग भी लंबे समय से जर्जर है। बारिश के बाद सड़क के गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है।

एसडीओ ने पटवारी-राजस्व निरीक्षक से मांगी मौका जांच... एमरल्ड अपार्टमेंट ब्लॉक ए, बी और सी के रहवासियों की ओर से ड्रेनेज/सीवरेज सुविधा उपलब्ध नहीं होने से उत्पन्न समस्या के निराकरण के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बिचौली हप्सी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया है। आवेदन में श्री विनायक टाउनशिप में स्थित एमरल्ड प्रथम अपार्टमेंट में ड्रेनेज व्यवस्था नहीं होने से पैदा हो रही परेशानी का उल्लेख किया गया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने राजस्व निरीक्षक और हल्का पटवारी, राजस्व ग्राम देवगुराड़िया को मौका निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से मौके की वास्तविक स्थिति की जांच कर प्रतिवेदन कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, बारिश में बन रहे जानलेवा हालात... इधर, नोबल हॉस्पिटल से देवगुराड़िया की ओर जाने वाला मार्ग भी बदहाल है।

सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और खराब सतह वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा हो गया है।

अचानक गड्ढे में पहिया जाने से वाहन अनियंत्रित होने और फिसलकर गिरने की आशंका बनी रहती है। मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होने के बावजूद सड़क की स्थायी मरम्मत नहीं होने से सवाल खड़े हो रहे हैं।

शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं
रहवासियों का कहना है कि सड़क की बदहाली और गड्ढों की समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक समाधान नहीं किया गया। बारिश के बाद स्थिति और बिगड़ गई है।

रहवासियों ने की तत्काल मरम्मत की मांग... स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि नोबल हॉस्पिटल-देवगुराड़िया मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर गड्ढों को भरवाया जाए तथा सड़क की स्थायी मरम्मत कराई जाए। साथ ही एमरल्ड अपार्टमेंट में ड्रेनेज/सीवरेज की समस्या का भी स्थायी समाधान किए जाने की मांग की गई है।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 8 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 8 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 9 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 9 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 9 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 9 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 9 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 9 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 9 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 9 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 10 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 10 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 10 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 10 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 10 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 10 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 10 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 10 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!