चार हाथ-पैर वाले बच्चे का हुआ जन्म: देखने के लिए उमड़ी भीड़; डॉक्टरों ने बताया दुर्लभ कंजॉइन्ड ट्विन्स का मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छतरपुर।
लवकुशनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दुर्लभ प्रसव का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने ऐसे नवजात को जन्म दिया, जिसके चार हाथ और चार पैर हैं। बच्चे के जन्म की खबर फैलते ही अस्पताल में उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
एक का शरीर पूरी तरह विकसित नहीं हो सका
नवजात की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, यह कंजॉइन्ड ट्विन्स (जुड़वां बच्चों के आपस में जुड़े होने) का दुर्लभ मामला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गर्भ में जुड़वां भ्रूण विकसित हो रहे थे, लेकिन उनमें से एक का शरीर पूरी तरह विकसित नहीं हो सका और उसका धड़ दूसरे नवजात के शरीर से जुड़ा रह गया।
डॉक्टरों की निगरानी में नवजात
जन्म के समय बच्चे का वजन करीब 3 किलो बताया गया है। अस्पताल के मेडिकल स्टाफ की टीम नवजात की लगातार निगरानी कर रही है। मामले की जटिलता को देखते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी सलाह ली जा रही है।
बेहतर इलाज के लिए जबलपुर भेजने की तैयारी
छतरपुर के CMHO डॉ. आरपी गुप्ता ने बताया कि नवजात को बेहतर और विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराने के लिए उसे एयर एंबुलेंस से जबलपुर भेजने की व्यवस्था की जा रही है। उनका कहना है कि वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में बच्चे का आगे का उपचार कराया जाएगा।
दुर्लभ चिकित्सकीय स्थिति ने बढ़ाई उत्सुकता
नवजात को देखने के लिए अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है।
हालांकि, बच्चे की आगे की स्थिति और उपचार को लेकर विस्तृत जानकारी विशेषज्ञ चिकित्सकों की जांच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल मेडिकल टीम नवजात की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
संबंधित समाचार

मिलियन-प्लस शहरों की श्रेणी में रहा अव्वल:पीएम स्वनिधि में देश में नंबर-1

गैस विस्फोट ने युवती की जिंदगी पर छोड़े गहरे जख्म:अब हाई कोर्ट के आदेश पर होगी दिव्यांगता की जांच; रिपोर्ट के आधार पर उठेगा मुआवजे का मुद्दा, इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर भेजा गया था अहमदाबाद

सरकारी स्कूल में तीसरी की छात्रा पर गिरी दीवार:कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:सप्ताहभर में हुआ यह हाल; डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली से सराफा बाजार पर दबाव

फर्जी सिम नेटवर्क का खुलासा:100 केस दर्ज; 80 आरोपी गिरफ्तार, ये लोग भी जांच के घेरे में

सरकारी वेतन के बाद भी रिश्वत की भूख!:दूसरी किस्त लेते ही लोकायुक्त के शिकंजे में पटवारी

सत्ता की चमक फीकी:राजस्थान के नतीजों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए खतरे की घंटी

3 शहरों के मेटा ऑफिस में तोड़फोड़ और हंगामा:चार पर FIR; इस वजह से भड़के लोग, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

शहर के बैंक खाते से राजस्थान में साइबर ठगी:क्राइम ब्रांच ने किया अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा; खाताधारक सहित अन्य पर एफआईआर, लेन-देन और असली संचालक की तलाश

अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप:फर्नीचर दुकान के पास थी पटाखों की दुकान; दमकल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

ठेले जब्ती के विरोध में प्रदर्शन:समर्थन में पहुंची नेता प्रतिपक्ष; रोजगार छिनने का आरोप लगाकर सड़क पर उतरे संचालक, भारी पुलिस बल तैनात

भारतीय बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन:राहुल की शतकीय पारी; मायूस हो गए शुभमन गिल

वीडियो देखिये, कूनो राष्ट्रीय उद्यान में गूंजी नन्हे चीतों की किलकारी:मुख्यमंत्री बोले-यह पूरे मध्यप्रदेश के लिए सौभाग्य की बात

विधानसभा अध्यक्ष से मुख्यमंत्री ने की सौजन्य भेंट:संवैधानिक एवं प्रशासनिक दायित्वों के बीच आपसी समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण बातचीत

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:पत्रकार सहित दो की मौत; टक्कर के बाद सड़क पर गिरे थे दोनों

अधिवक्ताओं की हड़ताल फिलहाल स्थगित:न्यायमूर्तियों की कमी दूर करने की कवायद; शासनिक न्यायमूर्ति के आश्वासन के बाद संघ ने वापस लिया आंदोलन का फैसला

MPPSC 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी:एक साल में होंगी 25 परीक्षाएं; राज्य सेवा परीक्षा दो बार आयोजित करने की तैयारी

महाकुंभ से पहले रेलवे की बड़ी कार्रवाई:स्टेशन के बाहर 15 हजार वर्गफीट जमीन कराई खाली; वक्फ कमेटी ने उठाए सवाल

भगवान महाकाल की सवारी एक नए विवाद को लेकर चर्चा में:श्रद्धालुओं ने उठाए गंभीर सवाल; पांच युवाओं ने कलेक्टर से की शिकायत, जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

पिता-बेटी की हत्या से सनसनी:बेटे पर दोहरे हत्याकांड का शक; नाबालिग हिरासत में, मुख्य संदिग्ध फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!