उखड़ी राह पर जोखिम में जान: हटे कब्जे फिर जमे; छावनी-अग्रसेन चौराहा सड़क निर्माण बना आफत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छावनी से अग्रसेन चौराहे के बीच मास्टर प्लान के तहत जारी सड़क चौड़ीकरण का काम प्रशासनिक लापरवाही के कारण आम जनता के लिए गंभीर मुसीबत बन चुका है। नगर निगम द्वारा हाल ही में हटाया गया अतिक्रमण स्थल पर दोबारा दुकानों से पट गया है, जिससे पैदल यात्रियों का निकलना दूभर हो गया है।
निर्माण स्थल पर नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और यातायात पुलिस द्वारा सुरक्षा के कोई इंतजाम न किए जाने से उखड़े मार्ग, गहरे गड्ढों और बिखरी गिट्टियों के बीच रोजाना सैकड़ों दोपहिया चालक जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हैं।
मार्ग पर बैरिकेडिंग न होने और निर्माण सामग्री बिखरी रहने से आए दिन गाड़ियां फिसल रही हैं और राहगीर चोटिल हो रहे हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक गोलू शुक्ला के शीघ्र कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद धरातल पर जिम्मेदार अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
मौके पर न तो यातायात डाइवर्ट करने के लिए पुलिस जवान तैनात हैं और न ही निगम कर्मचारी। बिना सुरक्षा घेरे के जारी निर्माण और अनियंत्रित यातायात के कारण कार्य की गति भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। यदि दोबारा जमे अतिक्रमण को तत्काल हटाकर मार्ग पर मजबूत सुरक्षा बैरिकेड्स नहीं लगाए गए, तो इस व्यस्त मार्ग पर कभी भी बड़ा हादसा घटित हो सकता है।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!