होटल में पुलिस की दबिश: युवतियों संग पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष; मैनेजर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गुना।
चांचौड़ा क्षेत्र में शनिवार शाम पुलिस ने मनोहरथाना रोड स्थित होटल राज पैलेस में दबिश देकर तीन युवकों को युवतियों के साथ पकड़ा। पुलिस के मुताबिक होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।
CCTV फुटेज भी जब्त किए
पकड़े गए युवकों में ब्यावरा के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी भी शामिल हैं। पुलिस ने होटल मैनेजर को भी हिरासत में लिया है, जबकि होटल संचालक की भूमिका की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल के CCTV फुटेज भी जब्त किए हैं।
सूचना मिलते ही होटल पहुंची पुलिस
पुलिस को शनिवार शाम करीब 4 बजे होटल में संदिग्ध गतिविधियां होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने होटल में दबिश दी और कमरों की जांच की। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान तीन जोड़े मिले। पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जबकि युवतियों से भी जानकारी ली गई।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समेत तीन युवक पकड़े
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवकों की पहचान राहुल दांगी निवासी ब्यावरा, उमाकांत पुरी निवासी गुना और इंद्र सिंह मेहर निवासी बीनागंज के रूप में हुई है। राहुल दांगी ब्यावरा के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बताए गए हैं।
युवतियों के परिजन ने शिकायत से किया इनकार
पुलिस ने युवतियों के परिजन को मौके पर बुलाया। परिजनों ने किसी तरह की कानूनी शिकायत करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पूछताछ और समझाइश के बाद युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
होटल मैनेजर पर दस्तावेज नहीं लेने का आरोप
पुलिस की जांच में सामने आया कि होटल में ठहरने वाले लोगों से पहचान संबंधी जरूरी दस्तावेज नहीं लिए गए थे। पुलिस ने इस मामले में होटल मैनेजर हर्षवर्धन राजपूत को भी आरोपी बनाया है।
वहीं होटल संचालक गजराज सिंह मीना की भूमिका की जांच की जा रही है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने होटल के CCTV फुटेज अपने कब्जे में लिए हैं।
शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई, मिली जमानत
युवतियों की ओर से कोई शिकायत नहीं किए जाने के बाद पुलिस ने तीनों युवकों और होटल मैनेजर के खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं में कार्रवाई की। सभी को तहसीलदार के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
राहुल दांगी बोले- सिर्फ चाय पीने रुके थे
राहुल दांगी ने पुलिस की कार्रवाई के दौरान लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि वह कामखेड़ा दर्शन करके लौट रहे थे और रास्ते में केवल चाय पीने के लिए होटल पर रुके थे।
इसी दौरान वहां हंगामा हुआ और पुलिस उन्हें भी अपने साथ ले गई। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही होटल में हुई गतिविधियों और सभी लोगों की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!