पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष पर हमला: खेत से लौटते समय घेरा; मारपीट के बाद फायरिंग की, कान में लगा छर्रा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अशोकनगर।
शाढ़ौरा में शनिवार रात पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष और भाजपा नेता भास्कर सिंह रघुवंशी (42) पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खेत से घर लौटते समय बड़ी पुलिया के पास कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर मारपीट की। हमले में उनके सिर में चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कट्टे से फायरिंग का भी आरोप
घायल भास्कर सिंह रघुवंशी ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे खेत से घर लौट रहे थे। अशोकनगर-गुना रोड पर बड़ी पुलिया के पास अचानक कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और हमला कर दिया। रघुवंशी का आरोप है कि हमलावरों ने कट्टे से फायर भी किया। उनका कहना है कि फायरिंग में निकला छर्रा उनके कान में लगा, जिससे वह घायल हो गए।
आठ आरोपियों के खिलाफ FIR
भास्कर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में धर्मवीर सिंह निवासी सेमरी, अरुण, नीरज और रघुवीर सिंह निवासी शाढ़ौरा, देवेंद्र उर्फ पिंटू निवासी खजूरिया सहित तीन अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आठ आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस घटना के कारण और फायरिंग के आरोप की भी जांच कर रही है।
छह दिन पहले समिति के सदस्य चुने गए थे
भास्कर सिंह रघुवंशी शाढ़ौरा नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वह भाजपा मंडल के मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। करीब छह दिन पहले ही उन्हें व्यापार एवं उद्योग निगरानी समिति का सदस्य चुना गया था।
फिलहाल उनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!