खबर
Top News

वाहन में एमपी की लकड़ी: ऑनलाइन ट्रांजिट पास गुजरात-राजस्थान के नाम; छापे में सामने आई वन विभाग की व्यवस्था की खामियां

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अगस्त 2026, 1:32 pm
शेयर करें:
वाहन में एमपी की लकड़ी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ वन विभाग के राज्यस्तरीय उड़नदस्ते की कार्रवाई में ऑनलाइन ट्रांजिट पास (टीपी) व्यवस्था की खामियां सामने आई हैं।

जांच के दौरान कुछ ऐसे ट्रांजिट पास मिले, जो राजस्थान और गुजरात के लिए जारी किए गए थे, जबकि संबंधित वाहनों में लकड़ी मध्य प्रदेश के दूसरे जिलों से लोड की गई थी। इससे लकड़ी के वास्तविक स्रोत और उसके परिवहन की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जांच के दौरान कुछ टीपी में लकड़ी की मात्रा भी कम दर्ज मिली, जबकि मौके पर वाहनों में इससे अधिक लकड़ी पाई गई। ऐसे मामलों में टीपी में दर्ज विवरण और वाहन में मौजूद वास्तविक लकड़ी का मिलान जरूरी होता है।

खास बात यह है कि वन विभाग ने लकड़ी के परिवहन को नियंत्रित करने के लिए ऑनलाइन टीपी व्यवस्था लागू कर रखी है।

दो वाहन जब्त, एक आरा मशीन सील
राज्यस्तरीय उड़नदस्ते ने कार्रवाई के दौरान जीएनटी मार्केट से दो वाहन जब्त किए और एक आरा मशीन सील की। जांच में टीपी और मौके पर मौजूद लकड़ी के बीच अंतर मिलने की बात सामने आई है।

कार्रवाई के दौरान टीपी जारी करने की प्रक्रिया को लेकर विभागीय स्तर पर प्रशिक्षण और निगरानी पर भी सवाल उठे हैं।

बताया जा रहा है कि स्टाफ को टीपी तैयार करने की प्रक्रिया की पर्याप्त जानकारी नहीं होने की स्थिति में कई बार जानकारी गलत या अधूरी दर्ज हो सकती है।

हालांकि यह स्पष्ट करने के लिए विभागीय जांच जरूरी है कि सामने आई गड़बड़ियां तकनीकी या मानवीय चूक हैं अथवा इनके पीछे कोई और कारण है।

सांवेर के कारखाने में जांच अधूरी
उड़नदस्ते ने सांवेर स्थित सुनील परमार के कारखाने में भी जांच की। यहां आम, बबूल और नीम की बड़ी मात्रा में लकड़ी मिली। शुक्रवार शाम टीम ने करीब दो घंटे तक कारखाने में दस्तावेज और स्टॉक की जांच की।

बताया गया कि कारखाना संचालक लकड़ी से संबंधित जरूरी दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सका। वहीं स्टॉक और रिकॉर्ड में भी अंतर मिलने की बात सामने आई है। स्टॉक रजिस्टर में लकड़ी की मात्रा कम दर्ज होने की जानकारी भी जांच के दौरान सामने आई।

सूर्यास्त के कारण पूरी नहीं हो सकी जांच
टीम ने शाम करीब सात बजे पंचनामा तैयार किया, लेकिन इसके बाद पूरी जांच नहीं हो सकी। अधिकारियों के मुताबिक सूर्यास्त होने के कारण कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई जा सकी।

इसके बाद उड़नदस्ता प्रभारी रेंजर अमित साहू ने आगे की जांच इंदौर रेंज को सौंप दी है। डीएफओ लाल सुधाकर सिंह के मुताबिक सोमवार को कारखाने में मौजूद पूरे लकड़ी स्टॉक का सत्यापन किया जाएगा। स्टॉक और दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर इंदौर रेंज की ओर से प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

जांच के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार स्टॉक सत्यापन के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कारखाने में मौजूद लकड़ी का स्रोत क्या है और उसके संबंध में वैध दस्तावेज उपलब्ध हैं या नहीं।

यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो कारखाने और आरा मशीन को सील करने सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वहीं ऑनलाइन टीपी में सामने आई विसंगतियों की भी जांच की जरूरत है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि अलग-अलग राज्यों के नाम पर जारी टीपी के बावजूद मध्य प्रदेश के जिलों से लकड़ी का परिवहन कैसे हुआ और टीपी में दर्ज मात्रा तथा मौके पर मिली लकड़ी में अंतर क्यों आया।

संबंधित समाचार

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा
Top News

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

6 minutes ago
गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना
Top News

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

8 minutes ago
आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट
Top News

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

20 minutes ago
17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या
Top News

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

22 minutes ago
मुकद्दर का सिकंदर
Top News

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

31 minutes ago
आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन
Top News

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

32 minutes ago
15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

about 1 hour ago
दूषित जलकांड
Top News

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन
Top News

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर
Top News

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

about 2 hours ago
तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 19 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 19 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 20 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 20 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 20 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 20 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 20 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 20 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!