खबर
Top News

देखिए वीडियो: नदी के टापू पर फंसे युवक-युवतियां; अचानक बढ़ा जलस्तर, देर रात सभी को सुरक्षित निकाला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अगस्त 2026, 1:16 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, सागर।
जिले के सानौधा थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल आपचंद गुफा के पास शनिवार को नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से 9 युवक-युवतियां बीच नदी में बने टापू पर फंस गए।

पानी बढ़ने से टापू से बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया। सूचना मिलते ही सानौधा पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची व देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घूमने पहुंचे थे युवक-युवतियां
जानकारी के मुताबिक शहर से युवक-युवतियों का एक दल आपचंद गुफा क्षेत्र में घूमने पहुंचा था। इसी दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने लगा। कुछ ही देर में पानी का बहाव तेज हो गया और सभी 9 लोग नदी के बीच बने टापू पर फंस गए।

जलस्तर बढ़ने के कारण टापू से नदी किनारे लौटने का रास्ता पानी में डूब गया। रात होने और नदी में तेज बहाव के चलते स्थानीय लोगों के लिए उन्हें बाहर निकालना मुश्किल था।

पुलिस के बाद मौके पर पहुंची SDRF
घटना की सूचना मिलते ही सानौधा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालात को देखते हुए एसडीआरएफ को सूचना दी गई। कुछ ही देर में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरण और बोट लेकर मौके पर पहुंची।

एसडीआरएफ जवानों ने तेज बहाव और अंधेरे के बीच सावधानीपूर्वक रेस्क्यू शुरू किया। टीम ने बोट और बचाव उपकरणों की मदद से टापू तक पहुंचकर सभी युवक-युवतियों को एक-एक कर सुरक्षित नदी किनारे पहुंचाया।

विधायक भी पहुंचे मौके पर
घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक गोपाल भार्गव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली और मौके पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।

कई घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी 9 युवक-युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय रहते पुलिस और एसडीआरएफ की टीम के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 16 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 16 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 16 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 17 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 17 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 17 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 17 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 17 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 17 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 17 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 18 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 18 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 18 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 18 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 18 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 18 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 18 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!