क्राइम ब्रांच को हल्के में ले रही कांग्रेसी पूर्व पार्षद: मामला देवर द्वारा चोरी की गाड़ियां काटने और ठिकाने लगाने का; पहले नोटिस पर बीमारी का बनाया बहाना
KHULASA FIRST
संवाददाता

दूसरे नोटिस पर भी अब तक नहीं पहुंची बयान देने
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक पखवाड़े पहले क्राइम ब्रांच ने अल्ताफ अहमद पिता आफताब अंसारी और उसके बेटे अरशद को चोरी की गाड़ियां खरीदकर कटवाने के मामले में गिरफ्तार किया था। दबिश में क्राइम ब्रांच को चोरी की गाड़ियों के 20 से अधिक इंजन और नंबर प्लेटें भी मिली थीं।
चूंकि गाड़ियों के पुर्जे अल्ताफ अपनी भाभी और पूर्व कांग्रेस पार्षद सुनेहरा अंसाफ अंसारी के खाली प्लॉट पर रखता था, इसलिए पुलिस ने सुनेहरा अंसारी को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंची। अब उसे दूसरी बार नोटिस जारी किया गया है, लेकिन वह फिर भी नहीं पहुंची है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को खबर मिली थी कि दौलतगंज-झंडा चौक के पीछे रानीपुरा स्थित उर्दू स्कूल के पास चोरी की गाड़ियां कटती हैं। बाद में उनके पुर्जों को अलग-अलग कर बेचा जाता है। इसी आधार पर उनके निर्देश पर डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी ने 12 सदस्यीय टीम से मौके पर दबिश डलवाई।
दबिश क्राइम ब्रांच टीआई विष्णु वास्कले के नेतृत्व में दी गई। टीम ने उर्दू मैदान स्थित पूर्व कांग्रेस पार्षद अंसाफ अंसारी के छोटे भाई अल्ताफ अंसारी की दुकान-गोदाम सहित तीन अलग-अलग ठिकानों पर जांच की। मौके पर बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन कटे हुए मिले।
पुलिस ने चोरी की गाड़ियों के इंजन और दूसरे महत्वपूर्ण पार्ट्स को कब्जे में लिया। मामले में केस दर्ज कर अल्ताफ और उसके बेटे इरशाद को गिरफ्तार कर संगठित अपराध की धारा बढ़ाते हुए पांच दिनों के रिमांड पर लिया।
पूछताछ में अल्ताफ अंसारी ने फहीम अंसारी (34) निवासी नयापुरा का नाम लिया था,जो कि उससे चोरी के वाहन खरीदकर उसे हाईड्रोलिक मशीन से स्क्रैप में बदलकर ठिकाने लगा देता था। क्राइम ब्रांच ने केस में फहीम को भी गिरफ्तार कर लिया।
उसके गोदाम से करीब 2.50 लाख रुपए कीमत की स्क्रैप हाईड्रोलिक मशीन और चोरी की गाड़ियों के पुर्जे जब्त कर उसे भी सील कर दिया। चूंकि कार्रवाई के दौरान पुलिस को अंसारी बिल्डिंग की एक दुकान से चोरी की गाड़ियों की नंबर प्लेट व कुछ इंजन और मिले थे।
वहीं, ये भी पता चला था कि अल्ताफ चोरी की गाड़ियों को काटने के बाद उनके पुर्जें अपनी भाभी पूर्व कांग्रेस पार्षद सुनेहरा अंसारी की गोदाम के सामने स्थित जमीन पर रखता था, इसलिए क्राइम ब्रांच ने सुनेहरा अंसारी को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया था।
सुनेहरा अंसारी की ओर से बताया गया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। उसने तीन दिनों का समय मांगा, जिसे अफसरों ने स्वीकार कर लिया। करीब हफ्तेभर बाद भी उसके नहीं पहुंचने पर दो दिन पहले क्राइम ब्रांच ने उसे दूसरी बार नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलवाया है।
हालांकि, वह अब तक बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची हैं। वहीं, अल्ताफ का बड़ा भाई इम्तियाज अंसारी और उसका बेटा जो कि छावनी क्षेत्र से पीतल, तांबा, एलुमिनियम सहित अन्य धातु खरीदने बेचने का काम करते हैं। ये दोनों भी क्राइम ब्रांच की रडार पर है।
आरोप है कि दोनों भी चोरी का माल खरीदते-बेचते हैं। क्राइम ब्रांच ने इम्तियाज को पकड़ा भी था, लेकिन आरोप है कि साठगांठ कर उसे नोटिस देकर छोड़ दिया गया। पूरे मामले की जांच टीआई विष्णु वास्कले कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!