खबर
Top News

कोर्ट में दंपति के विवाद के बाद मारपीट: घरेलू हिंसा केस में थी पेशी; पति की महिला मित्र को देखकर भड़का ससुराल पक्ष

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अगस्त 2026, 1:06 pm
शेयर करें:
कोर्ट में दंपति के विवाद के बाद मारपीट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिला कोर्ट में शनिवार को घरेलू हिंसा के मामले में पेशी पर आए दंपति और उनके परिजन के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई।

बताया जा रहा है कि कोर्ट में सुनवाई के बाद बाहर निकलते समय पति के साथ मौजूद महिला मित्र को देखकर पत्नी के परिजन नाराज हो गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

घटना के बाद दोनों पक्षों ने एमजी रोड थाने में शिकायत दी। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे पक्ष की शिकायत भी पुलिस ने ली है।

कोर्ट से बाहर निकलते ही शुरू हुआ विवाद
एमजी रोड पुलिस के मुताबिक, रितेश चौधरी की शिकायत पर लोकेश बेतव, भारत बेतव, योगेश भदौरिया, नीतू और भारती चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। रितेश महू निवासी हैं और नगर परिषद में कार्यरत हैं।

पुलिस के अनुसार, रितेश की पत्नी ने घरेलू हिंसा को लेकर कोर्ट में प्रकरण दर्ज कराया था। इस मामले में रितेश की महिला मित्र पिंकी का नाम भी सामने आया था। शनिवार को इसी प्रकरण की 14 नंबर कोर्ट में पेशी थी।

पेशी के बाद रितेश और पिंकी कोर्ट से बाहर निकले। आरोप है कि इसी दौरान पत्नी के परिजन वहां पहुंच गए और दोनों से विवाद करने लगे। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।

महिला मित्र से भी मारपीट का आरोप
रितेश ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि विवाद के दौरान पिंकी बीच-बचाव करने पहुंची तो वहां मौजूद महिलाओं ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि उसके साथ चप्पलों से मारपीट की व उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए।

रितेश ने अपनी पत्नी भारती पर पिंकी को अपशब्द कहने का भी आरोप लगाया है। घटना के दौरान कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई।

दोनों पक्षों ने पुलिस को दी शिकायत
पुलिस ने रितेश चौधरी की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी रितेश और उनकी पत्नी भारती के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई है।

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है। कोर्ट परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी जांच का हिस्सा बनाए जा सकते हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 12 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 12 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 13 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 13 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 13 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 13 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 13 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 13 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 13 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 13 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 13 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 13 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 13 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 14 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 14 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 14 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 14 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 14 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!