देखिये वीडियो, ट्रेड सेंटर में नहीं मिले फायर सेफ्टी इंतजाम: 300 दुकानें की सील; चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरे इंतजाम
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में व्यावसायिक परिसरों में अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी के खिलाफ नगर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। इंद्रप्रस्थ चौराहे के पास स्थित ट्रेड सेंटर में फायर सेफ्टी के जरूरी इंतजाम नहीं मिलने पर नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 300 दुकानों को सील कर दिया।
चेतावनी भी जारी की थी
कार्रवाई से पहले परिसर प्रबंधन को कई बार सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे। करीब 14 दिन पहले प्रशासनिक अमले ने ट्रेड सेंटर को असुरक्षित घोषित करते हुए चेतावनी भी जारी की थी। परिसर के बाहर आम लोगों को सावधान करने के लिए सार्वजनिक सूचना बोर्ड और पोस्टर लगाए गए थे।
चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था
निगम मुख्यालय के भवन अधिकारी सत्येंद्र राजपूत के मुताबिक, बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद परिसर में अग्निशमन व्यवस्था को लेकर कोई ठोस सुधार नहीं किया गया। विशेष टीम के निरीक्षण में सुरक्षा मानकों की स्थिति बेहद खराब मिली।
इमरजेंसी एग्जिट की भी व्यवस्था नहीं मिली
जांच के दौरान न तो चालू हालत में पर्याप्त अग्निशामक सिलेंडर मिले और न ही आपात स्थिति में लोगों को अलर्ट करने के लिए फायर अलार्म सिस्टम मौजूद था। इसके अलावा आग लगने की स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए इमरजेंसी एग्जिट की भी व्यवस्था नहीं मिली।
जान का खतरा देखते हुए सीलिंग की कार्रवाई
निगम अधिकारियों के अनुसार, इतने बड़े व्यावसायिक परिसर में फायर सेफ्टी के जरूरी इंतजाम नहीं होने से किसी भी आपात स्थिति में बड़ी जनहानि का खतरा था। इसे देखते हुए निगम की टीम ने परिसर में चल रही व्यावसायिक गतिविधियां बंद कराईं और करीब 300 दुकानों पर सील लगा दी।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई केवल दुकानदारों के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरे परिसर में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर की गई है।
NOC मिलने के बाद ही खुलेंगी दुकानें
भवन अधिकारी सत्येंद्र राजपूत ने कहा कि आग लगने जैसी आपात स्थिति में अग्निशमन उपकरण और सुरक्षित निकासी व्यवस्था लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि जब तक ट्रेड सेंटर संचालक पूरे परिसर में नियमों के मुताबिक आधुनिक अग्नि सुरक्षा प्रणाली स्थापित नहीं कराते और आवश्यक फायर NOC हासिल नहीं करते, तब तक यहां दुकानों को दोबारा खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नगर निगम ने संकेत दिया है कि व्यावसायिक परिसरों में फायर सेफ्टी मानकों की जांच आगे भी जारी रहेगी और लापरवाही मिलने पर इसी तरह कार्रवाई की जाएगी
संबंधित समाचार

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!