अब यहां दी स्वाइन फ्लू ने दस्तक: 66 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित; एक महिला की पहले हो चुकी है मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण अब ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंच गया है। उज्जैन में एक महिला की स्वाइन फ्लू से मौत के बाद अब दूसरा पॉजिटिव केस सामने आया है। खाचरौद तहसील निवासी 66 वर्षीय नानूराम की जांच रिपोर्ट में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई है। फिलहाल उनका इलाज उज्जैन के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
सर्दी-खांसी और तेज बुखार के बाद कराया भर्ती
जानकारी के मुताबिक नानूराम को कुछ दिनों से सर्दी, खांसी और तेज बुखार की शिकायत थी। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उन्हें उज्जैन के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के लिए सैंपल भेजा था। शनिवार को आई रिपोर्ट में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के संपर्क और उसके क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।
19 अगस्त को महिला की हुई थी मौत
इससे पहले उज्जैन के ऋषि नगर एक्सटेंशन निवासी एक महिला में स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई थी। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान 19 अगस्त को उनकी मौत हो गई थी। एक मौत के बाद अब जिले में दूसरा संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
चरक अस्पताल में बनाया आइसोलेशन वार्ड
मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। CMHO डॉ. अशोक पटेल के मुताबिक किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चरक अस्पताल की चौथी मंजिल पर विशेष स्वाइन फ्लू आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है।
संक्रमित मरीज के निवास स्थान और आसपास के इलाकों में स्वास्थ्य टीमों को भेजा गया है। यहां डोर-टू-डोर सर्वे और स्क्रीनिंग की जा रही है, ताकि लक्षण वाले लोगों की पहचान कर समय पर जांच कराई जा सके।
इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। डॉक्टरों के अनुसार गले में खराश, लगातार खांसी, तेज बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने पर इसे सामान्य मौसमी बीमारी मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई है।
संबंधित समाचार

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!