खबर
Top News

एमपी सरकार के खजाने पर डाका: अफसरों ने पत्नी-रिश्तेदारों के खातों में डाले 600 करोड़; 400 पर FIR

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अगस्त 2026, 2:14 pm
शेयर करें:
एमपी सरकार के खजाने पर डाका

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश सरकार जहां खर्च कम करने के लिए मंत्रियों-अफसरों की विदेश यात्राओं और सरकारी कार्यक्रमों में महंगे होटलों के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने की तैयारी कर रही है, वहीं सरकारी भुगतान व्यवस्था में करीब 600 करोड़ रुपए की वित्तीय गड़बड़ी सामने आई है।

सरकारी रकम का गलत इस्तेमाल किया गया
कोष एवं लेखा संचालनालय की State Financial Intelligence Cell (SFIC) की जांच में पता चला है कि पिछले करीब पांच साल में सरकारी भुगतान के लिए इस्तेमाल होने वाले IFMIS में मौजूद तकनीकी और प्रशासनिक खामियों का फायदा उठाकर सरकारी रकम का गलत इस्तेमाल किया गया।

400 से ज्यादा लोगों के खिलाफ 59 FIR दर्ज
इसी सिस्टम के जरिए मध्य प्रदेश सरकार के करीब 4.50 लाख करोड़ रुपए के बजट से जुड़े भुगतान किए जाते हैं। मामले में अब तक 400 से ज्यादा लोगों के खिलाफ 59 FIR दर्ज हो चुकी हैं। कई मामलों की जांच EOW और ED भी कर रही हैं।

199 ट्रांजैक्शन में निजी खातों तक पहुंची सरकारी रकम
SFIC की जांच में सरकारी रकम के गलत इस्तेमाल के दो बड़े पैटर्न सामने आए हैं।

पहला पैटर्न- निजी खातों में ₹305 करोड़
जांच में 199 संदिग्ध ट्रांजैक्शन मिले, जिनके जरिए करीब 305 करोड़ रुपए अधिकारियों और कर्मचारियों से जुड़े निजी बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए। कुछ मामलों में रकम कर्मचारियों की पत्नी या रिश्तेदारों के खातों में भी पहुंची।

दूसरा पैटर्न- PD खातों की जगह दूसरे बैंक खाते
करीब 293 करोड़ रुपए ऐसी जगह ट्रांसफर किए गए, जहां नियमों के मुताबिक रकम ट्रेजरी के Personal Deposit यानी PD खातों में रखी जानी थी। जांच में यह राशि दूसरे बैंक खातों में जाने की बात सामने आई है।

चार खामियों ने खोला सरकारी सिस्टम का रास्ता
जांच में भुगतान व्यवस्था की चार प्रमुख कमजोरियां सामने आई हैं। इन्हीं का फायदा उठाकर सरकारी रकम के ट्रांसफर में हेरफेर किया गया।

1. एक कर्मचारी, दो कोड
एक ही कर्मचारी के नाम पर दो अलग-अलग Employee Code जनरेट किए गए। इससे एक कर्मचारी को दो अलग-अलग पहचान के जरिए भुगतान मिलने की संभावना बनी।

2. DDO के लॉगइन-पासवर्ड साझा हुए
कुछ आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (DDO) ने अपने लॉगइन और पासवर्ड कर्मचारियों के साथ साझा किए। इससे दूसरे लोगों को भी सिस्टम में भुगतान संबंधी कार्रवाई करने का रास्ता मिला।

3. OTP पहुंचाने वाला नंबर बदल दिया
सिस्टम में कर्मचारियों के मोबाइल नंबर बदल दिए गए। इसका फायदा यह हुआ कि ट्रांजैक्शन का OTP वास्तविक कर्मचारी या अधिकारी के बजाय दूसरे मोबाइल नंबर पर पहुंचने लगा।

4. बैंक खाते का पर्याप्त मिलान नहीं
कर्मचारी के सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज नाम और भुगतान के लिए इस्तेमाल होने वाले बैंक खाते के नाम का पर्याप्त सत्यापन नहीं हो रहा था। इसी कमजोरी के कारण रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर करने की गुंजाइश बनी।

सरकारी खजाने की सुरक्षा पर उठे सवाल
जांच में सामने आई गड़बड़ियों ने IFMIS में मौजूद वित्तीय नियंत्रण और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। खास तौर पर Employee Code, मोबाइल नंबर, OTP और बैंक खाते के सत्यापन जैसे स्तरों पर कमजोर नियंत्रण का फायदा उठाकर सरकारी भुगतान में हेरफेर किया गया।

अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कितनी रकम वास्तव में धोखाधड़ी के जरिए निकाली गई, इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे और सरकारी खजाने को हुए नुकसान की पूरी भरपाई किस तरह की जाएगी।

संबंधित समाचार

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

10 minutes ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

37 minutes ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 1 hour ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 1 hour ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 1 hour ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 1 hour ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 1 hour ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 1 hour ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 1 hour ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 1 hour ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 1 hour ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 2 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 2 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 2 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 2 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 2 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 2 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 2 hours ago
कम बारिश के बाद अलर्ट
Top News

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!