चिरकुट चीकू तीन दिन बाद भी है फरार: इलाके में घूम रहा किसान सहित दो को रुपए के लिए बंधक बनाने का आरोपी; पुलिस को भनक तक नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
किसान और उसके भतीजे को ऑफिस में बंधक बनाकर रुपए की मांग कर पीटने वाला छुटभैये भाजपा नेता चीकू यादव को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोप है भाजपा नेताओं का चिरकुट चीकू यादव आकाओं के संरक्षण के चलते शहर में ही खुलेआम घूम रहा है, लेकिन परदेशीपुरा पुलिस को दिखाई नहीं दे रहा।
खुड़ैल निवासी किसान परिवार की शिकायत पर परदेशीपुरा पुलिस ने चीकू यादव और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। चीकू और साथियों ने परसों किसान को परदेशीपुरा चौराहे स्थित ऑफिस बुलाया था, जहां उसे और उसके भतीजे को बंधक बनाकर जमकर पीटा। रुपए की मांग कर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की।
दुष्कर्म का झूठा केस है विवाद की जड़... खुलासा फर्स्ट ने मारपीट की असली कहानी सामने लाने की बात कल के अंक में कही थी। इसी क्रम में आज पाठकों को बताने जा रहा है मारपीट के इस विवाद की जड़ वर्ष 2022 के एक दुष्कर्म प्रकरण से जुड़ी है।
सूत्रों का कहना है किसान परिवार की एक रिश्तेदार युवती से चीकू यादव की दोस्ती थी। इसके बाद युवती के पति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ। उसे जेल जाना पड़ा। बाद में युवती को पता चला चीकू ने उसकी शादी से आहत होकर पति को दुष्कर्म के झूठे केस में उलझवाया था। बाद में रानीनामे का कहकर जमानत कराने का आश्वासन दिया।
कथित झूठा केस दर्ज कराने वाली युवती ने जमानत का विरोध नहीं किया और पति को जमानत मिल गई। 2.50 लाख रुपए के लेन-देन की बात भी सामने आई है। चीकू के रकम लेने के बाद भी विवाद खत्म नहीं हुआ और मामला दोबारा गरमा गया। इसी पुराने लेन-देन को लेकर परसों रात किसान और उसके भतीजे को ऑफिस बुलाकर बंधक बनाया गया और मारपीट की गई।
दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली युवती के चीकू यादव के संपर्क में रहने की बात सामने आई है। पुराने रिश्ते, दुष्कर्म केस और पैसों के लेन-देन ने पूरे विवाद को लंबा खींच दिया। चीकू यादव भाजपा नेताओं के नाम और फोन का इस्तेमाल कर अपना काम निकलवाने के लिए भी शहर में चर्चा में रहा है।
छेड़छाड़ का आरोपी रहा है चीकू, पैसे देकर किया राजीनामा
खुलासा फर्स्ट के हाथ एक ऐसा वीडियो भी लगा है, जो कोर्ट परिसर का बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है वीडियो में दिखाई दे रही युवती ने चीकू पर केस दर्ज कराया था। चीकू यादव ने राजीनामे की जुगत लगाई और दबाव-प्रभाव देकर युवती को राजी कर लिया।
50 हजार रुपए में बात तय हुई। युवती कोर्ट में बयान से पलट गई और राजीनामा हो गया। इसी राजीनामे के दौरान चीकू ने साथियों से युवती का वीडियो बनवा लिया था।
संबंधित समाचार

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!