एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत: मचा कोहराम; उल्टी-दस्त के बाद गई जान, फूड पॉइजनिंग की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इटारसी।
मध्य प्रदेश में एक दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा की रहने वाली एक ही परिवार की तीन बच्चियों की उल्टी-दस्त के बाद मौत हो गई। तीनों की उम्र 10, 8 और 5 साल बताई गई है। इनमें से दो बच्चियों ने इंदौर में दम तोड़ा, जबकि तीसरी की हालत छत्तीसगढ़ ले जाते समय बिगड़ गई। उसे इटारसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
खाना खाने के कुछ देर बाद बिगड़ी तबीयत
परिजन के मुताबिक, पीथमपुर की एलएनटी कंपनी में काम करने वाले नरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी अमरोतिन के परिवार ने रात करीब 2 बजे दाल, चावल, रोटी और सब्जी खाई थी। खाना खाने के कुछ ही समय बाद तीनों बच्चियों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
बेटमा पुलिस के अनुसार, इंदौर के अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दो बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन दोनों के शव लेकर अपने पैतृक गांव जांजगीर-चांपा के लिए रवाना हुए।
रास्ते में तीसरी बच्ची की हालत बिगड़ी
दोनों शवों के साथ एंबुलेंस से जा रहे परिजनों के साथ तीसरी बच्ची भी थी। रास्ते में उसकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उसे इटारसी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
परिजन ने पोस्टमॉर्टम नहीं कराने का लगाया आरोप
परिजनों का आरोप है कि इंदौर के अस्पताल में दोनों बच्चियों के शव उन्हें बिना पोस्टमॉर्टम कराए सौंप दिए गए थे। इसी दौरान तीसरी बच्ची की तबीयत बिगड़ी और उसे इटारसी ले जाना पड़ा।
पोस्टमॉर्टम और बिसरा रिपोर्ट से होगा खुलासा
फिलहाल तीनों बच्चियों की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। खाना खाने के तुरंत बाद तबीयत बिगड़ने के कारण फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
टीआई सौरभ पांडे के मुताबिक, तीनों बच्चियों का पोस्टमॉर्टम इटारसी में कराया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और बिसरा जांच से स्पष्ट होगी। पुलिस पूरे मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!