खबर
Indore

डेली कॉलेज, इंदौर में शिक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय शैक्षिक कार्यशाला सम्पन्न: जिज्ञासा ही सार्थक सीख की बुनियाद

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

23 दिसंबर 2025, 6:25 pm
शेयर करें:
डेली कॉलेज, इंदौर में शिक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय शैक्षिक कार्यशाला सम्पन्न

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डेली कॉलेज इंदौर में 20 से 22 दिसंबर तक शिक्षकों और शैक्षिक नेतृत्व के लिए तीन दिवसीय शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें देश के जाने-माने शिक्षा विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य था शिक्षा को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर उसे व्यावहारिक, संवेदनशील और जीवन से जुड़ा बनाया जाए। सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस की निदेशक अमृता बर्मन ने ‘कौशल-आधारित शिक्षा और कक्षा में उसका सजीव प्रयोग’ विषय पर कहा कि शिक्षा अब केवल पाठ्य सामग्री पढ़ाने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।

उन्होंने समझाया कि विषय आधारित शिक्षण से आगे बढ़कर कौशल आधारित शिक्षा की ओर बढ़ना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि कक्षा में ऐसी वर्कशीट तैयार की जानी चाहिए जिनमें ज्ञान, कौशल और दृष्टिकोण तीनों का समन्वय हो। वास्तविक समय के आंकड़ों की मदद से शिक्षक बच्चों की जरूरत के अनुसार अपनी पढ़ाने की शैली बदल सकते हैं और ऐसी कक्षाएं बना सकते हैं जहां बच्चे सोचकर, प्रयोग करके, महसूस करके और कुछ नया रचकर अपनी सीख को व्यक्त करें।

जिज्ञासा केवल सवाल पूछने तक सीमित नहीं
शिव नादर फाउंडेशन के सलाहकार कर्नल गोपाल करुणाकरण ने ‘कक्षा में जिज्ञासा: सीख को रोचक बनाने की कुंजी’ विषय पर कहा कि जिज्ञासा ही सार्थक सीख की बुनियाद है। उन्होंने बताया कि जिज्ञासा केवल सवाल पूछने तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में जानने और समझने की इच्छा जगाना है। यदि शिक्षक रोजमर्रा की पढ़ाई में छोटे-छोटे प्रयोग, आत्मचिंतन और संवाद को शामिल करें, तो कक्षा अपने-आप जीवंत हो जाती है।

‘स्किल फॉर अस’ के चीफ लर्निंग ऑफिसर फैज खान ने सामाजिक, भावनात्मक अधिगम महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास, जोखिम उठाने की क्षमता और स्वयं निर्णय लेने की आदत, बच्चों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती है। बेंगलुरु स्थित तापस प्रोग्रेसिव स्कूल की संस्थापक प्रीति विक्रम ने ‘क्यों से आगे : जिज्ञासु सोच विकसित करना’ विषय पर अपनी राय रखते हुए कहा कि बच्चों में प्रश्न पूछने की आदत तभी विकसित होती है, जब शिक्षक स्वयं जिज्ञासु होते हैं। उन्होंने समझाया कि प्रश्न पूछना कोई तकनीक नहीं, बल्कि सोचने की एक आदत है।

समूह गान और समूह नृत्य की प्रस्तुति दी... यूनिवर्सल ग्रुप ऑफ स्कूल्स के क्षेत्रीय निदेशक कर्नल ए. शेखर ने ‘विद्यार्थी-विद्यालय संबंध : आज की चुनौतियां और आगे का रास्ता’ विषय पर बदलते डिजिटल और सामाजिक परिवेश में विद्यार्थी, अभिभावक और विद्यालय के रिश्तों पर विचार रखे। उन्होंने बताया कि भावनात्मक और सांस्कृतिक बदलावों के कारण विद्यालयों के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों द्वारा एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर समूह गान और समूह नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। मंच पर लगभग 50 प्रतिभागियों और सभागार में 200 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं को एक साथ थिरकते देखना अपने आप में एक अविस्मरणीय अनुभव था। अंत में डेली कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गुनमीत बिंद्रा और स्कू-न्यूज़ के संस्थापक रवि संतलानी ने इस आयोजन की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी तथा मास्टर ट्रेनरों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षा को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

टैग:

संबंधित समाचार

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी
Top News

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल
Top News

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

about 8 hours ago
पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष
Top News

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

about 9 hours ago
10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह
Top News

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

about 9 hours ago
एसटीएफ की जांच में भी वही निकला
Top News

एसटीएफ की जांच में भी वही निकला:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था दुबई कनेक्शन का खुलासा; 1 करोड़ 56 लाख हवाला से पहुंचे, फिर यूएसडीटी बनकर राजस्थान लौटे

about 9 hours ago
मकान बचाने के लिए लगाई जुगत
Top News

मकान बचाने के लिए लगाई जुगत:निगम ने पकड़ी चालाकी और चला दिया बुलडोजर

about 9 hours ago
भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा
Top News

भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा:नहीं टूटा मंदिर

about 9 hours ago
कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी
Top News

कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी:अब कोई मकान नहीं टूटने देंगे; कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-

about 10 hours ago
द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति
Top News

द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति

about 10 hours ago
कृष्णबाग में मकान टूटे
Top News

कृष्णबाग में मकान टूटे:अब दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब; अवैध मोबाइल टॉवर ने खड़े किए सवाल

about 10 hours ago
मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे
Top News

मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे:लौटे तो आशियाने मलबे में मिले

about 10 hours ago
नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला
Top News

नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला:पॉक्सो एक्ट के तहत माना अपराध; आरोपी की सजा बरकरार, पीड़िता की विश्वसनीय गवाही दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त

about 10 hours ago
बेटे ने की पिता की हत्या
Top News

बेटे ने की पिता की हत्या:बैल जोतने वाली लकड़ी से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

about 10 hours ago
भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों
Top News

भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों:रजिस्ट्री भी थी, बैंक से लोन भी था, नगर निगम में टैक्स भी जमा था, फिर भी टूट गए मकान

about 10 hours ago
बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून
Top News

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

about 10 hours ago
मलबे में दबे सपने
Top News

मलबे में दबे सपने:ईंट-पत्थर के साथ ढह गया व्यवस्था पर से भरोसा; ठंड में खुले आसमान के नीचे 42 परिवार, क्या यही है न्याय?

about 11 hours ago
ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत
Top News

ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत:एक दिन में इतनी शिकायतें; ट्रैफिक साथी ऐप से जुड़े इतने नए यूजर्स, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

about 11 hours ago
बारिश और बादलों का दौर थमते ही फिर सर्दी का आलम
Top News

बारिश और बादलों का दौर थमते ही फिर सर्दी का आलम:अगले चार दिन में यह हो सकता है मौसम का हाल

about 13 hours ago
पहले जीता व्यापारी का भरोसा, फिर हड़पे महंगे मोबाइल
Top News

पहले जीता व्यापारी का भरोसा, फिर हड़पे महंगे मोबाइल:आरोपी गिरफ्तार; दो और व्यापारियों ने की धोखाधड़ी की शिकायत

about 13 hours ago
निगम की चेतावनी के बीच फिर सजी सब्जी मंडी
Top News

निगम की चेतावनी के बीच फिर सजी सब्जी मंडी:टाट-पट्टी बिछाकर कारोबार करने बैठे सब्जी विक्रेता; कांग्रेस ने संभाला मोर्चा

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!