निगम की चेतावनी के बीच फिर सजी सब्जी मंडी: टाट-पट्टी बिछाकर कारोबार करने बैठे सब्जी विक्रेता; कांग्रेस ने संभाला मोर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फूटी कोठी चौराहे से वर्षों पुरानी सब्जी मंडी हटाए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। नगर निगम और सब्जी विक्रेताओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई है।
मंगलवार सुबह सब्जी और फल विक्रेता एक बार फिर फूटी कोठी चौराहे के पास टाट-पट्टी बिछाकर कारोबार करने बैठ गए। दूसरी ओर नगर निगम ने वाहन के माध्यम से मुनादी कराकर विक्रेताओं को चेतावनी दी कि वे निगम द्वारा निर्धारित स्थान पर ही अपनी दुकानें लगाएं। इसके बावजूद विक्रेता पुरानी जगह पर ही कारोबार करने की मांग पर अड़े हुए हैं। कांग्रेस नेताओं ने भी सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में मोर्चा संभाल लिया है।
ठेले जब्त किए तो टाट-पट्टी पर सजाई दुकानें
नगर निगम द्वारा ठेले और दुकानें जब्त किए जाने के बाद सब्जी विक्रेताओं ने मंगलवार को टाट-पट्टी बिछाकर सब्जियां और फल बेचना शुरू कर दिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे भी विक्रेताओं के समर्थन में फूटी कोठी चौराहे पहुंचे।
चौकसे ने कहा कि नगर निगम ने गरीब सब्जी विक्रेताओं के ठेले और दुकानें जब्त कर ली हैं, लेकिन वे टाट-पट्टी बिछाकर अपना कारोबार करेंगे। कांग्रेस उनके रोजगार की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है।
निगम ने कराई मुनादी, विक्रेता अपनी मांग पर अड़े
सब्जी विक्रेताओं द्वारा दोबारा दुकानें लगाए जाने के बीच नगर निगम ने वाहन के माध्यम से मुनादी कराई। निगम की ओर से स्पष्ट किया गया कि सब्जी और फल विक्रेता उन्हें आवंटित स्थान पर ही कारोबार करें। हालांकि, विक्रेता फूटी कोठी ब्रिज के नीचे ही मंडी लगाने की मांग पर कायम हैं।
विक्रेताओं का कहना है कि वे वर्षों से इसी स्थान पर कारोबार कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। उन्हें दूसरी जगह भेजे जाने से उनकी रोजी-रोटी प्रभावित होगी।
शनिवार को हटाई थी वर्षों पुरानी सब्जी मंडी
दरअसल, शनिवार को नगर निगम की रिमूवल टीम ने फूटी कोठी चौराहे के पास वर्षों से संचालित सब्जी मंडी को हटा दिया था। इस दौरान विक्रेताओं के ठेले और दुकानें भी जब्त की गई थीं। निगम की इस कार्रवाई का नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया था। हालांकि, विरोध के बावजूद निगम की टीम ने मंडी हटाने की कार्रवाई पूरी की थी। इसके बाद से ही सब्जी विक्रेता लगातार विरोध कर रहे हैं।
महापौर के पुराने आश्वासन का हवाला दे रहे विक्रेता
सब्जी और फल विक्रेताओं का कहना है कि फूटी कोठी ब्रिज के निर्माण के दौरान महापौर ने उन्हें आश्वासन दिया था कि ब्रिज बनने के बाद उसके नीचे ही सब्जी मंडी लगाई जाएगी। अब उन्हें दूसरी जगह कारोबार करने के लिए कहा जा रहा है।
विक्रेताओं का कहना है कि वर्षों से उनके ग्राहक इसी स्थान पर आते रहे हैं। ऐसे में मंडी स्थानांतरित करने से उनके कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उनकी मांग है कि नगर निगम उन्हें ब्रिज के नीचे ही व्यवस्थित रूप से कारोबार करने की अनुमति दे।
450 परिवारों के रोजगार का सवाल : कांग्रेस
सब्जी मंडी हटाए जाने के विरोध में रविवार को कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद सोमवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट, कांग्रेस पार्षदों, कार्यकर्ताओं और सब्जी विक्रेताओं ने नगर निगम मुख्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा था।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मंडी हटाए जाने से करीब 450 परिवारों के रोजगार पर असर पड़ रहा है। उन्होंने महापौर और निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कलेक्टर और संभागायुक्त से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में अनशन भी जारी
सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में समाजसेवी प्रहलाद पांडेय भी अनशन कर रहे हैं। एक ओर कांग्रेस आंदोलन के माध्यम से निगम प्रशासन पर दबाव बना रही है, वहीं दूसरी ओर विक्रेता पुरानी जगह पर कारोबार करने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।
अब निगम के अगले कदम पर निगाहें
फूटी कोठी चौराहे पर दोबारा सब्जी मंडी लगने के बाद सभी की निगाहें नगर निगम के अगले कदम पर टिकी हैं। निगम विक्रेताओं को निर्धारित स्थान पर भेजना चाहता है, जबकि विक्रेता पुरानी जगह छोड़ने को तैयार नहीं हैं। कांग्रेस के समर्थन के बाद यह मामला रोजगार के मुद्दे के साथ राजनीतिक विवाद का रूप भी ले चुका है।
संबंधित समाचार

21 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत:छात्रावास में मची अफरा-तफरी; चक्कर आने, उल्टी और घबराहट की शिकायत

पहले जीता व्यापारी का भरोसा, फिर हड़पे महंगे मोबाइल:आरोपी गिरफ्तार; दो और व्यापारियों ने की धोखाधड़ी की शिकायत

भीषण सड़क हदसे में जीजा-साले सहित 3 की मौत:कार ने 100 मीटर तक घसीटा; शादी समारोह से लौट रहे थे तीनों

इन राज्यों में जाने वाले यात्रियों को राहत:रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें; शहर के यात्रियों को भी मिलेगा फायदा

खुद ही मकानों पर लाल पेंट से बना दिया होल्ड का निशान:हाईकोर्ट के आदेश से 22 मकानों को मिली थी राहत; गिनती में ज्यादा निकले तो खुली पोल

राजधानी में किसानों ने डाला डेरा:इन मांगों को लेकर अड़े किसान; खुले आसमान के नीचे रात बिताई, दोपहर 2 बजे तक का अल्टीमेटम

पिकनिक की खुशियां मातम में बदलीं:सड़क हादसे में इतने बच्चों की मौत; एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्कूली बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

मकान टूटे, लेकिन लाखों का कर्ज बाकी:20 से अधिक परिवार पर दोहरी मार; अब बैंक की किस्तें चुकाने की चिंता

वीडियो देखिये, गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर के बाद अब राजनीति का दौर:15 हजार लोगों के साथ कलेक्टोरेट घेरने का ऐलान; सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई का खर्च उठाएगी कांग्रेस

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई:गुरु नानक देव जी के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान

शहर में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर सख्ती:चालान वसूलने घर पहुंच रही पुलिस; एप पर इन नियमों के उल्लंघन की हो रही लगातार शिकायतें

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले-गुरु नानक देव जी के आदर्शों से मिलती है एकता और सद्भाव की प्रेरणा

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा तट पर मुख्यमंत्री ने की आराधना:मांगा जनकल्याण का आशीष; दादा गुरु की नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए शामिल

यात्रियों से भरी बस पलटी:45 लोग थे सवार; मची चीख-पुकार

साइबर ठगी के अंतरराज्यीय जाल का खुलासा:रुपयों का लालच देकर हथियाए बैंक खाते; दो राज्यों तक जुड़े ठगी के तार

डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए:गूगल पर अस्पताल का नंबर सर्च करना पड़ा महंगा; फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठग ने बनाया महिला को शिकार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!