बारिश और बादलों का दौर थमते ही फिर सर्दी का आलम: अगले चार दिन में यह हो सकता है मौसम का हाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
बारिश और बादलों का दौर थमते ही मध्य प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। उत्तरी हवाओं के असर से प्रदेश के अधिकांश शहरों में रात का तापमान तेजी से गिरने लगा है। राजधानी भोपाल में एक ही रात में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले यह 12.4 डिग्री था।
शाजापुर जिले का गिरवर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के कई शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वहीं, बैतूल में सोमवार सुबह कोहरे के कारण दृश्यता 500 मीटर से भी कम रही।
इंदौर में 13.2, उज्जैन में 11.5 डिग्री तापमान
प्रदेश के पांच बड़े शहरों में भोपाल सबसे ठंडा रहा। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री, उज्जैन में 11.5 डिग्री, जबलपुर में 12.6 डिग्री और इंदौर में 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दमोह में 9.2 डिग्री, रायसेन और रीवा में 11 डिग्री, गुना में 11.8 डिग्री, दतिया, छिंदवाड़ा और श्योपुर में 12 डिग्री, बैतूल में 12.7 डिग्री तथा नौगांव में 12.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
पहाड़ों पर बर्फबारी, बढ़ेगा सर्दी का असर
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसका असर मध्य प्रदेश में दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।
इन पांच संभागों में ज्यादा सताएगी ठंड
ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, रीवा और सागर संभाग में सर्दी का असर अधिक रहने का अनुमान है। इन क्षेत्रों में उत्तरी हवाएं सीधे पहुंचती हैं। इसके चलते कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है।
नवंबर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड भी झेल चुका है प्रदेश
मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में नवंबर के दौरान तापमान में भारी गिरावट का पुराना रिकॉर्ड रहा है। भोपाल में 30 नवंबर 1941 को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री, इंदौर में 25 नवंबर 1938 को 5.6 डिग्री और जबलपुर में 12 नवंबर 1989 को 3.9 डिग्री दर्ज किया गया था। ग्वालियर में नवंबर का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और उज्जैन में 2.3 डिग्री तक पहुंच चुका है।
संबंधित समाचार

धर्म और आस्था के रंग में रंगा प्रदेश:इस धर्मनगरी में एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; दान-पुण्य और दीपदान का सिलसिला

13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:कार्डियक अरेस्ट की आशंका; रात में सोया, सुबह नहीं उठा

वीडियो देखिये, इस शहर के खड़े हनुमान की ख्याति विदेशों तक पहुंची:दानपेटी से निकले डॉलर, यूरो सहित कई देशों के नोट; सोशल मीडिया पर चमत्कार की चर्चा

एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीख बदली:अब साढ़े सात हजार पदों के लिए इस दिन होगी एग्जाम

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का उजास:स्वर्ण मंदिर में श्रद्धा की डुबकी; प्रधानमंत्री ने दिया सेवा और परोपकार का संदेश

21 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत:छात्रावास में मची अफरा-तफरी; चक्कर आने, उल्टी और घबराहट की शिकायत

पहले जीता व्यापारी का भरोसा, फिर हड़पे महंगे मोबाइल:आरोपी गिरफ्तार; दो और व्यापारियों ने की धोखाधड़ी की शिकायत

भीषण सड़क हदसे में जीजा-साले सहित 3 की मौत:कार ने 100 मीटर तक घसीटा; शादी समारोह से लौट रहे थे तीनों

निगम की चेतावनी के बीच फिर सजी सब्जी मंडी:टाट-पट्टी बिछाकर कारोबार करने बैठे सब्जी विक्रेता; कांग्रेस ने संभाला मोर्चा

इन राज्यों में जाने वाले यात्रियों को राहत:रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें; शहर के यात्रियों को भी मिलेगा फायदा

खुद ही मकानों पर लाल पेंट से बना दिया होल्ड का निशान:हाईकोर्ट के आदेश से 22 मकानों को मिली थी राहत; गिनती में ज्यादा निकले तो खुली पोल

राजधानी में किसानों ने डाला डेरा:इन मांगों को लेकर अड़े किसान; खुले आसमान के नीचे रात बिताई, दोपहर 2 बजे तक का अल्टीमेटम

पिकनिक की खुशियां मातम में बदलीं:सड़क हादसे में इतने बच्चों की मौत; एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्कूली बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

मकान टूटे, लेकिन लाखों का कर्ज बाकी:20 से अधिक परिवार पर दोहरी मार; अब बैंक की किस्तें चुकाने की चिंता

वीडियो देखिये, गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर के बाद अब राजनीति का दौर:15 हजार लोगों के साथ कलेक्टोरेट घेरने का ऐलान; सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई का खर्च उठाएगी कांग्रेस

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई:गुरु नानक देव जी के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान

शहर में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर सख्ती:चालान वसूलने घर पहुंच रही पुलिस; एप पर इन नियमों के उल्लंघन की हो रही लगातार शिकायतें

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले-गुरु नानक देव जी के आदर्शों से मिलती है एकता और सद्भाव की प्रेरणा

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा तट पर मुख्यमंत्री ने की आराधना:मांगा जनकल्याण का आशीष; दादा गुरु की नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए शामिल

यात्रियों से भरी बस पलटी:45 लोग थे सवार; मची चीख-पुकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!