पहले जीता व्यापारी का भरोसा, फिर हड़पे महंगे मोबाइल: आरोपी गिरफ्तार; दो और व्यापारियों ने की धोखाधड़ी की शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डॉलर मार्केट में मोबाइल व्यापारी के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में एमजी रोड पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने रिमांड पर चल रहे आरोपी रिजवान की निशानदेही पर ठगी के दस मोबाइल फोन में से तीन महंगे मोबाइल बरामद कर लिए हैं।
सोमवार देर रात पुलिस आरोपी को लेकर डॉलर मार्केट पहुंची और दो मोबाइल दुकानों पर खरीद-बिक्री से संबंधित जानकारी जुटाई। इस दौरान एक दुकान से तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आने के बाद दो अन्य व्यापारियों ने भी उसके खिलाफ इसी तरह की धोखाधड़ी की शिकायत की है।
पांच महीने पहले हुई थी व्यापारी से पहचान
एमजी रोड पुलिस के मुताबिक, नयापुरा निवासी रिजवान पिता अबरार खान की पहचान डॉलर मार्केट में सुहान्या मोबाइल के संचालक जयेश चावला से करीब पांच महीने पहले हुई थी। शुरुआत में रिजवान ने व्यापारी से एक-दो बार मोबाइल फोन खरीदे और समय पर नकद भुगतान किया। इससे उसने व्यापारी का भरोसा जीत लिया।
ग्राहकों को दिखाने के बहाने ले गया था दस मोबाइल
व्यापारी से अच्छी पहचान होने के बाद आरोपी ने इसी भरोसे का फायदा उठाया। कुछ दिन पहले वह जयेश की दुकान पर पहुंचा और ग्राहकों को दिखाने तथा बेचने के नाम पर दस मोबाइल फोन ले गया। उसने व्यापारी से कहा था कि कुछ देर बाद मोबाइल का भुगतान कर देगा। हालांकि, इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। आरोप है कि रिजवान ने मोबाइल फोन डॉलर मार्केट के ही अन्य दुकानदारों को बेच दिए और फरार हो गया।
रिमांड पर पूछताछ में सामने आई मोबाइल बेचने की जानकारी
व्यापारी की शिकायत पर एमजी रोड पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी रिजवान को गिरफ्तार किया था। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 25 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंपा गया। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने ठगी के मोबाइल फोन डॉलर मार्केट के अन्य दुकानदारों को बेचने की जानकारी दी।
देर रात आरोपी को लेकर डॉलर मार्केट पहुंची पुलिस
आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर सोमवार देर रात एमजी रोड पुलिस की टीम उसे लेकर डॉलर मार्केट पहुंची। पुलिस ने दो मोबाइल दुकानों पर दबिश देकर मोबाइल की खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेजों और लेन-देन की जानकारी जुटाई। इस दौरान एक दुकान से तीन महंगे मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किए गए। पुलिस अब शेष सात मोबाइल फोन और नकदी की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
दो और व्यापारी पहुंचे थाने, धोखाधड़ी की शिकायत
रिजवान की गिरफ्तारी की खबर लगने के बाद डॉलर मार्केट के दो अन्य व्यापारी भी एमजी रोड थाने पहुंचे। दोनों ने आरोपी के खिलाफ इसी तरह मोबाइल फोन लेकर भुगतान नहीं करने और रुपए हड़पने की शिकायत की है। पुलिस इन शिकायतों की भी जांच कर रही है।
अन्य व्यापारियों के साथ भी ठगी की आशंका
पुलिस के अनुसार आरोपी पहले व्यापारियों का विश्वास हासिल करता था और फिर उसी का फायदा उठाकर धोखाधड़ी को अंजाम देता था। दो नई शिकायतें मिलने के बाद पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इस तरीके से अब तक कितने व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी की है। साथ ही ठगी के मोबाइल खरीदने वाले अन्य दुकानदारों से भी पूछताछ की जा रही है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का उजास:स्वर्ण मंदिर में श्रद्धा की डुबकी; प्रधानमंत्री ने दिया सेवा और परोपकार का संदेश

21 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत:छात्रावास में मची अफरा-तफरी; चक्कर आने, उल्टी और घबराहट की शिकायत

भीषण सड़क हदसे में जीजा-साले सहित 3 की मौत:कार ने 100 मीटर तक घसीटा; शादी समारोह से लौट रहे थे तीनों

निगम की चेतावनी के बीच फिर सजी सब्जी मंडी:टाट-पट्टी बिछाकर कारोबार करने बैठे सब्जी विक्रेता; कांग्रेस ने संभाला मोर्चा

इन राज्यों में जाने वाले यात्रियों को राहत:रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें; शहर के यात्रियों को भी मिलेगा फायदा

खुद ही मकानों पर लाल पेंट से बना दिया होल्ड का निशान:हाईकोर्ट के आदेश से 22 मकानों को मिली थी राहत; गिनती में ज्यादा निकले तो खुली पोल

राजधानी में किसानों ने डाला डेरा:इन मांगों को लेकर अड़े किसान; खुले आसमान के नीचे रात बिताई, दोपहर 2 बजे तक का अल्टीमेटम

पिकनिक की खुशियां मातम में बदलीं:सड़क हादसे में इतने बच्चों की मौत; एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्कूली बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

मकान टूटे, लेकिन लाखों का कर्ज बाकी:20 से अधिक परिवार पर दोहरी मार; अब बैंक की किस्तें चुकाने की चिंता

वीडियो देखिये, गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर के बाद अब राजनीति का दौर:15 हजार लोगों के साथ कलेक्टोरेट घेरने का ऐलान; सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई का खर्च उठाएगी कांग्रेस

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई:गुरु नानक देव जी के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान

शहर में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर सख्ती:चालान वसूलने घर पहुंच रही पुलिस; एप पर इन नियमों के उल्लंघन की हो रही लगातार शिकायतें

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले-गुरु नानक देव जी के आदर्शों से मिलती है एकता और सद्भाव की प्रेरणा

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा तट पर मुख्यमंत्री ने की आराधना:मांगा जनकल्याण का आशीष; दादा गुरु की नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए शामिल

यात्रियों से भरी बस पलटी:45 लोग थे सवार; मची चीख-पुकार

साइबर ठगी के अंतरराज्यीय जाल का खुलासा:रुपयों का लालच देकर हथियाए बैंक खाते; दो राज्यों तक जुड़े ठगी के तार

डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए:गूगल पर अस्पताल का नंबर सर्च करना पड़ा महंगा; फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठग ने बनाया महिला को शिकार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!