खबर
Top News

मलबे में दबे सपने: ईंट-पत्थर के साथ ढह गया व्यवस्था पर से भरोसा; ठंड में खुले आसमान के नीचे 42 परिवार, क्या यही है न्याय?

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 नवंबर 2026, 2:51 pm
शेयर करें:
मलबे में दबे सपने

‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में,

तुम तरस नहीं खाते बस्तियां जलाने में।’

सिसकते मासूम, सर्द रात और खामोश जनप्रतिनिधि, क्या सिस्टम की खामियों की

सजा सिर्फ आम आदमी को ही मिलेगी?

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कड़कड़ाती ठंड की सर्द हवा के बीच खुले आसमान के नीचे ठिठुरते मासूम बच्चे और मलबे के ढेर पर अपनी उजड़ी हुई गृहस्थी को निहारती बेबस आंखें… यह दृश्य किसी युद्धग्रस्त इलाके का नहीं, बल्कि देश के सबसे स्वच्छ और आधुनिक होते महानगर इंदौर का है।

वर्षों की हाड़तोड़ मेहनत और पाई-पाई जोड़कर बनाए गए 42 आशियानों पर जब प्रशासन का बुलडोजर चला, तो उसके साथ ही एक आम नागरिक का व्यवस्था पर भरोसा भी जमींदोज हो गया। यह त्रासदी कई गंभीर सवाल खड़े करती है।

जिस शहर ओर प्रदेश में एक ही दल का एकछत्र शासन हो, जहां नौ विधायक, दो मंत्री, एक मेयर, 65 पार्षद और दो सांसद जनता के प्रतिनिधित्व का दम भरते हों, वहां इतनी बड़ी मानवीय पीड़ा पर सत्ता और जनप्रतिनिधियों की यह खामोशी आखिर क्या संकेत देती है?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सिस्टम की नाक के नीचे अवैध कॉलोनियां पनपती कैसे हैं? किन रसूखदारों, भू-माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों के प्रश्रय से सरकारी रजिस्ट्री, संपत्ति कर और बिजली कनेक्शन का खेल चलता है, जो एक अवैध निर्माण को वर्षों तक वैधता का चोला पहनाए रखता है?

इस पूरे घटनाक्रम में न केवल प्रशासनिक तंत्र और जनप्रतिनिधियों की संवेदनहीनता का खुलासा हुआ, बल्कि एक जागरूक समाज के रूप में नागरिकों की जिम्मेदारी भी तय होती है कि वे किसी भी भ्रम या प्रलोभन का शिकार होने से बचें।

यह आत्ममंथन का समय है। अगर आज असली गुनहगारों और लापरवाह तंत्र की जवाबदेही तय नहीं हुई, तो भविष्य में भी सिस्टम की खामियों की कीमत आम आदमी को ही अपना घर उजाड़कर चुकानी पड़ेगी।

म ध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के माथे पर कल एक ऐसी तस्वीर चस्पा हुई, जिसने हर संवेदनशील नागरिक को भीतर तक झकझोर दिया। शहर के एक हिस्से में प्रशासन के बुलडोजर ने 42 मकानों को जमींदोज कर दिया। कानूनी भाषा में यह ‘अतिक्रमण’ के खिलाफ की गई कार्रवाई थी, जिसमें अदालत के आदेशों का पालन किया गया।

लेकिन उन मलबे के ढेर पर बैठकर रोते-बिलखते मासूम बच्चे, चीखती-चिल्लाती महिलाएं और कड़कड़ाती ठंड की सर्द हवा के बीच खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर बुजुर्ग इस पूरी व्यवस्था के सामने कई अनुत्तरित सवाल खड़े कर गए हैं।

पाई-पाई जोड़कर और जीवनभर की गाढ़ी कमाई लगाकर जो आशियाना खड़ा किया गया था, वह चंद घंटों में मिट्टी में मिल गया। यह विडंबना ही है कि जिस इंदौर को हम आधुनिक महानगर, विकास के मॉडल और संवेदनशीलता के लिए जानते हैं, वहां इस मानवीय त्रासदी पर सन्नाटा पसरा है।

शहर के नौ विधायक, दो सांसद और तमाम बड़े जनप्रतिनिधि, जो हर छोटे-बड़े मौके पर जनता के साथ खड़े होने का दावा करते हैं, इस पूरे घटनाक्रम पर मौन हैं। जब इन परिवारों के सिर से छत छिन रही थी, तब किसी भी जनप्रतिनिधि का न पहुंचना और इस कड़कड़ाती सर्दी में उनके लिए कोई ठोस वैकल्पिक व्यवस्था न होना, लोकतांत्रिक संवेदनाओं पर गहरा प्रश्नचिह्न लगाता है।

कानून अपना काम करता है और न्यायालय के आदेश सर्वोपरि हैं। इससे किसी को इनकार नहीं हो सकता, लेकिन व्यवस्था के इस पूरे चक्र में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस पूरे अपराध के भागीदार केवल वे 42 परिवार ही थे? ये कार्रवाई प्रशासनिक मुहर का धोखा भी तो है न?

जब इन लोगों ने यह जमीन खरीदी और मकान बनाए, तब बकायदा इनकी रजिस्ट्री हुई। नगर निगम ने वर्षों तक इनसे संपत्ति कर वसूला और बिजली विभाग ने मीटर लगाकर कनेक्शन दिए। एक आम नागरिक के लिए सरकारी दस्तावेज और टैक्स की रसीद ही किसी संपत्ति के वैध होने की सबसे बड़ी गारंटी होती है।

कार्रवाई से सबसे बड़ा सवाल ये ही है कि असली गुनहगारों को अभयदान क्यों? यदि यह कॉलोनी या निर्माण अवैध था, तो उस वक्त आंखें क्यों मूंदी गईं जब इसकी नींव रखी जा रही थी? वे कॉलोनाइजर और भू-माफिया आज कहां हैं, जिन्होंने भोले-भाले लोगों को सपने बेचकर उनकी जीवनभर की पूंजी लूट ली? उन अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी, जिनकी मिलीभगत या लापरवाही से यह सब संभव हुआ?

यह बेहद दुखद है कि सिस्टम की खामियों और भ्रष्टाचार की सजा हमेशा समाज के सबसे कमजोर और मध्यमवर्गीय तबके को ही भुगतनी पड़ती है। रसूखदार और नियमों को ताक में रखने वाले लोग कानून की बारीकियों का लाभ उठाकर बच निकलते हैं, जबकि अपनी मेहनत की कमाई से घर बसाने वाला आम आदमी सड़क पर आ जाता है।

मकान तोड़ देने से अवैध निर्माण तो खत्म हो सकता है, लेकिन उन 42 परिवारों के दिलों में व्यवस्था के प्रति जो अविश्वास पैदा हुआ है, उसकी भरपाई कैसे होगी? सच्चा न्याय तभी माना जाएगा जब प्रशासन और सरकार इस बात की जवाबदेही तय करें कि इन परिवारों को धोखे में रखने वाले भू-माफियाओं और लापरवाह अधिकारियों पर भी उतनी ही सख्त कार्रवाई हो।

साथ ही जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का यह नैतिक दायित्व है कि इस भीषण ठंड में बेघर हुए इन बच्चों और महिलाओं के पुनर्वास के लिए तत्काल मानवीय कदम उठाए जाएं।

संबंधित समाचार

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...
Top News

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

2 minutes ago
आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी
Top News

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

11 minutes ago
बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून
Top News

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

12 minutes ago
खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए
Top News

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां

22 minutes ago
ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत
Top News

ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत:एक दिन में इतनी शिकायतें; ट्रैफिक साथी ऐप से जुड़े इतने नए यूजर्स, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

32 minutes ago
19 वर्षीय छात्रा की मौत
Top News

19 वर्षीय छात्रा की मौत:सेब खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

40 minutes ago
वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के बाबा रामदेव
Top News

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के बाबा रामदेव:बोले- सनातन के नाम पर ढोंग नहीं कर सकते

40 minutes ago
चैट पर छात्रा से बोला टीचर- आप सुला देना हमको...
Top News

चैट पर छात्रा से बोला टीचर- आप सुला देना हमको...:पुलिस ने उड़ा दी नींद, शिकायत पर दर्ज हुआ पॉक्सो का केस

40 minutes ago
राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा
Top News

राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा:जानबूझकर हटाई गई थी पिता की सुरक्षा; सुरक्षा को लेकर पहले ही जता दी थी अनहोनी की आशंका

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, इस राज्य की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम
Top News

वीडियो देखिये, इस राज्य की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम:इन नेताओं ने किया गठबंधन का ऐलान, सीटों का बंटवारा बाद में

about 1 hour ago
डीएपी के नाम पर राखड़...कहां सो रहा कृषि विभाग?
Top News

डीएपी के नाम पर राखड़...कहां सो रहा कृषि विभाग?:किसानों से दोहरा धोखा!

about 1 hour ago
कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट
Top News

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट:3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे दाम; भारत को हो सकते हैं ये फायदे

about 1 hour ago
चले पत्थर और लाठियां!
Top News

चले पत्थर और लाठियां!:दो महिलाओं समेत आठ घायल

about 1 hour ago
इंजीनियर के पैर पकड़कर यह बोले पार्षद
Top News

इंजीनियर के पैर पकड़कर यह बोले पार्षद:सिंहस्थ के निर्माण कार्य के लिए बंद किया नाला; चार क्षेत्रों में जलभराव

about 2 hours ago
श्मशान में सजी चिता
Top News

श्मशान में सजी चिता:आईसीयू में जिंदा मिला मरीज!

about 2 hours ago
MP के इस गांव पहुंचे पंचायत के सितारे
Top News

MP के इस गांव पहुंचे पंचायत के सितारे:प्रधानजी की कुर्सी छिनने से बदलेगी फुलेरा की सियासत

about 2 hours ago
धर्म और आस्था के रंग में रंगा प्रदेश
Top News

धर्म और आस्था के रंग में रंगा प्रदेश:इस धर्मनगरी में एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; दान-पुण्य और दीपदान का सिलसिला

about 2 hours ago
13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:कार्डियक अरेस्ट की आशंका; रात में सोया, सुबह नहीं उठा

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, इस शहर के खड़े हनुमान की ख्याति विदेशों तक पहुंची
Top News

वीडियो देखिये, इस शहर के खड़े हनुमान की ख्याति विदेशों तक पहुंची:दानपेटी से निकले डॉलर, यूरो सहित कई देशों के नोट; सोशल मीडिया पर चमत्कार की चर्चा

about 2 hours ago
बारिश और बादलों का दौर थमते ही फिर सर्दी का आलम
Top News

बारिश और बादलों का दौर थमते ही फिर सर्दी का आलम:अगले चार दिन में यह हो सकता है मौसम का हाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!