नाली खोदकर निर्माण करना भूल गए जिम्मेदार: बीमारियां फैलने का खतरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

निगम की लापरवाही: जी-प्लस टू की अनुमति पर तान दिया चार मंजिला वृंदावन हॉस्टल, सांठगांठ कर अवैध निर्माण को संरक्षण देने का आरोप
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम की गैर जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली का खुलासा छावनी क्षेत्र में हुआ है। छावनी थाने के ठीक सामने नगर निगम के कारिंदे नाली खोदकर उसका निर्माण करना ही भूल गए। इस खुली और अधूरी नाली के कारण ड्रेनेज का गंदा पानी चौबीसों घंटे सड़कों पर बह रहा है, जिससे समूचे क्षेत्र में मलेरिया समेत अन्य गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
15 दिनों से अमला निष्क्रिय और मूकदर्शक बना : स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार आवाज उठाए जाने के बावजूद निगम का अमला निष्क्रिय और मूकदर्शक बना हुआ है। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि पिछले 15 दिनों से जनता इस नरकीय और दमघोंटू माहौल में जीने को मजबूर है।
चौबीसों घंटे बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा : स्थानीय रहवासी अभिषेक अग्रवाल ने मामले की जमीनी हकीकत का खुलासा करते हुए बताया कि छावनी थाने के सामने खुली पड़ी नाली से चौबीसों घंटे बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। दूषित पानी सीधे मुख्य सड़क पर जमा हो रहा है। इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर, जोन अधिकारी और बिल्डिंग विभाग को बार-बार प्रत्यक्ष और लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है।
आनन-फानन में ड्रेनेज का काम रोका
मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब तीन दिन पहले जोन अधिकारी और ड्रेनेज अधिकारी अर्पित मालवीय तथा वार्ड क्रमांक 63 के पार्षद मृदुल अग्रवाल ने विवादित स्थल पर बैठक की और उसके बाद आनन-फानन में ड्रेनेज का काम बीच में ही रोक दिया गया।
निगम के भ्रष्टाचार की खुली गवाही दे रहा हॉस्टल
इस पूरे खेल के पीछे पास में ही बना ‘वृंदावन हॉस्टल’ है, जो निगम के भ्रष्टाचार की खुली गवाही दे रहा है। हॉस्टल को केवल जी-प्लस टू ग्राउंड फ्लोर और दो मंजिल की अनुमति दी गई थी, लेकिन सांठगांठ के बल पर इसे जी-प्लस फोर चार मंजिला बना दिया गया। ड्रेनेज की मुख्य लाइन तक नहीं डाली गई है।
निकासी की जो मुख्य नली की लाइन होती है, उसमें पाइप नहीं डाले गए। गंदा पानी सीधे इसी खुली नाली में छोड़ा जा रहा है, जिससे गंदगी बढ़ रही है। इस अवैध निर्माण और खुली नाली को बंद कराने के संबंध में जोनल अधिकारी आतिफ खान को भी लगातार सूचित किया गया, लेकिन कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
संबंधित समाचार

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!