खबर
Top News

बेहतरीन काम करने वाले पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान: इन्होंने हासिल किया पहला स्थान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 अगस्त 2026, 6:50 pm
शेयर करें:
बेहतरीन काम करने वाले पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण के लिए लागू मूल्यांकन प्रणाली में जुलाई महीने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया।

पुलिस थानों के प्रदर्शन की समीक्षा की जाती है
पुलिस कमिश्नरेट ने पुलिस थानों और ACP कार्यालयों के कामकाज को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से जनवरी से मानकीकृत मूल्यांकन प्रणाली शुरू की है। इसमें अलग-अलग मापदंडों के आधार पर प्रत्येक महीने ACP कार्यालयों और पुलिस थानों के प्रदर्शन की समीक्षा की जाती है।

ACP जूनी और थाना लसूड़िया ने हासिल किया पहला स्थान
जुलाई में सभी 12 ACP कार्यालयों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। विभिन्न पैरामीटर्स पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए ACP जूनी इंदौर विजय चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी तरह नगरीय इंदौर के सभी पुलिस थानों में थाना लसूड़िया का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा और उसने जुलाई की रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया।

पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मान
बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने के लिए 25 अगस्त को पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान ACP जूनी इंदौर विजय चौधरी और थाना प्रभारी लसूड़िया राजकुमार यादव को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

थाना लसूड़िया के प्रधान आरक्षक 3878 नरेन्द्र जामोद और आरक्षक 2660 कप्तान सिंह को भी उनके बेहतर कार्य के लिए शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी लगन और मेहनत के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस कमिश्नरेट के मुताबिक, इस मूल्यांकन व्यवस्था का उद्देश्य पुलिसिंग में जवाबदेही बढ़ाने के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों के बेहतर प्रदर्शन को प्रोत्साहित करना है।

संबंधित समाचार

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:जमीन में गाड़कर रखा महुआ लहान किया नष्ट; खुदाई में निकले कई ड्रम

4 minutes ago
नशेड़ी बना तस्कर, लत के लिए फैलाया कारोबार
Top News

नशेड़ी बना तस्कर, लत के लिए फैलाया कारोबार:खजराना पुलिस ने 2.20 लाख की 21 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स के साथ दबोचा

8 minutes ago
डीजे पर पाबंदी सिर्फ कागजों में
Top News

डीजे पर पाबंदी सिर्फ कागजों में:पब में रातभर धमाका; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई से परहेज

16 minutes ago
धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर
Top News

धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर:पांच महीने पहले हुई थी पहचान; नकद भुगतान कर बनाया था विश्वास

24 minutes ago
गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने
Top News

गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने:आज गोधा फायरिंग का होगा खुलासा; SIT ने छात्रों की पहचान की

29 minutes ago
गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार
Top News

गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार:इस देश का दंपति लेगा गोद; कलेक्टर ने दी मंजूरी

29 minutes ago
क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी
Top News

क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी:इस शहर से महिला ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार; सस्ते वीजा, होटल और एयर टिकट बुकिंग का दिया झांसा

33 minutes ago
डिकोडिंग राहुल गांधी
Top News

डिकोडिंग राहुल गांधी

37 minutes ago
7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश
Top News

7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश:तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा; बुजुर्ग महिला की सतर्कता से टली घटना

38 minutes ago
जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे
Top News

जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे:आशियाना बनाने सरकारी मदद का इंतजार, आग से राख हो गया घर

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले
Top News

वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले:सहकारी चुनावों पर एक साल का ब्रेक; 2027 युवाओं के नाम, विकास योजनाओं को भी हरी झंडी

about 1 hour ago
गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग
Top News

गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग:किसानों को सीएम हाउस जाने से रोका; कृषि संचालक ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ
Top News

वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ:अब 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र का भी लगेगा पता

about 1 hour ago
घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव
Top News

घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव:इलाके में फैली सनसनी; कई दिनों पुराना होने की आशंका

about 1 hour ago
देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा
Top News

देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा:24 करोड़ दान कर 60वें स्थान पर; छठी बार हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट में बनाई जगह

about 1 hour ago
पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित
Top News

पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित:अब कंपनी पर चलेगा मुकदमा

about 1 hour ago
जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा
Top News

जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा:निगम के टैंकर से खुलेआम बेचा जा रहा पानी; अफसरों की निगरानी पर सवाल

about 1 hour ago
पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता
Top News

पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता:सियासत बदली, पर नहीं बदला दिल का रिश्ता; पहली विदेश यात्रा पर 'बालेन' ने चुनी दिल्ली की राह

about 1 hour ago
धार्मिक यात्रा के दौरान उजड़ा परिवार
Top News

धार्मिक यात्रा के दौरान उजड़ा परिवार:भीषण हादसे में चार की मौत; खड़े ट्रक में घुसी कार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के इंजन में लगी आग
Top News

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के इंजन में लगी आग:पर्वत की परिक्रमा के दौरान संगम से आगे हुई घटना; बड़ा हादसा टला

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!