मिलावटखोरों पर शिकंजा: खाद्य विभाग की चार प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई; 1 हजार किलो से ज्यादा माल मिला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा इलाके के विशाल नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार प्रतिष्ठानों की जांच की। टीम को यहां मिलावटी और खराब खाद्य सामग्री मिलने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान एक हजार किलो से अधिक माल बरामद हुआ। विभाग ने संदिग्ध सामग्री को जब्त करने के साथ अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए हैं।
नाले किनारे हो रही थी मूंगफली-चना प्रोसेसिंग
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि बाणगंगा नाले के किनारे मूंगफली और चना प्रोसेस किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चार प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर जांच की।
जांच के दौरान टीम को औरामाइन कलर से रंगे हुए चने मिले। इसके अलावा फंगस लगी मूंगफली भी बरामद हुई। मौके पर मौजूद खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और उसके रखरखाव की भी जांच की गई।
रंगी हुई मटर और फंगस लगा धनिया भी मिला
कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम ने कलर युक्त मटर, फंगस वाला धनिया और भुने चने के नमूने भी लिए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की स्थिति और स्पष्ट होगी।
तीन के पास लाइसेंस, एक बिना लाइसेंस मिला
जांच में चार प्रतिष्ठानों में से तीन के पास खाद्य कारोबार का लाइसेंस मिला, जबकि एक प्रतिष्ठान बिना लाइसेंस के संचालित होता पाया गया। विभाग ने मौके पर जब्ती और नमूना संग्रहण की कार्रवाई पूरी की।
अधिकारी के मुताबिक, कार्रवाई फिलहाल प्रारंभिक जांच का हिस्सा है। जब्त सामग्री और लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की जांच आगे भी जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!