सुप्रीम कोर्ट के आदेश से तय हुई ट्रायल की रफ्तार: छह महीने की डेडलाइन लागू होने की तारीख पर बहस
KHULASA FIRST
संवाददाता

सोनम के सरेंडर के बाद कोर्ट में अगला दांव क्या?.. नए आधार पर फिर जमानत मांग सकती है मुख्य आरोपी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के दोबारा जेल पहुंचने के साथ अब मामला सिर्फ सरेंडर और जमानत तक सीमित नहीं रहा। सुप्रीम कोर्ट के 23 जुलाई के आदेश के बाद मुकदमे की दिशा को लेकर दो अहम सवाल खड़े हो गए हैं।
ट्रायल पूरा करने की छह महीने की अवधि आखिर किस तारीख से गिनी जाएगी और क्या इस अवधि के दौरान सोनम फिर जमानत मांग सकती है। सोनम ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन कर बुधवार को मेघालय के शिलांग ट्रायल कोर्ट में सरेंडर किया। इसके बाद उसे फिर जेल भेज दिया गया।
कानूनी जानकारों के मुताबिक असली लड़ाई अदालत में ट्रायल की गति और उसके दौरान सामने आने वाले नए कानूनी आधारों पर होगी। लीगल एक्सपर्ट्स की मानें तो सुप्रीम कोर्ट ने 23 जुलाई के आदेश में सोनम को अंतरिम राहत देते हुए दो अहम बातें तय की थीं।
पहली, आदेश की तारीख से तीन सप्ताह के भीतर ट्रायल कोर्ट में सरेंडर करना था। दूसरी छह महीने में ट्रायल अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ता, गवाहों की नियमित सुनवाई नहीं होती या मुकदमा पूरा नहीं हो पाता, तो दोबारा जमानत मांगने की स्वतंत्रता रहेगी।
अधिवक्ताओं के मुताबिक आदेश में छह महीने की अवधि को सरेंडर की तारीख से जोड़ने का कोई स्पष्ट निर्देश नहीं है। ऐसे में आदेश की भाषा के आधार पर यह अवधि 23 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाने की संभावना है, न कि सरेंडर की तारीख से।
जनवरी तक आ सकता है फैसला?... यदि ट्रायल सुप्रीम कोर्ट की अपेक्षा के अनुरूप तेजी से चलता है, गवाहों के बयान और जिरह समय पर पूरी होती है तथा साक्ष्यों का परीक्षण निर्धारित अवधि में पूरा हो जाता है, तो मुकदमे में अगले साल जनवरी के आसपास फैसला आने की संभावना बन सकती है। हालांकि, यह पूरी तरह ट्रायल की वास्तविक गति और अदालत की कार्यवाही पर निर्भर करेगा।
छह महीने पूरे होने से पहले भी जमानत संभव...एक अहम सवाल यह भी है क्या सोनम को दोबारा जमानत के लिए छह महीने इंतजार करना पड़ेगा? एडवोकेट शर्मा के मुताबिक ऐसा जरूरी नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की छह महीने वाली शर्त मुख्य रूप से ट्रायल में अनावश्यक देरी की स्थिति में जमानत मांगने की स्वतंत्रता से जुड़ी है।
इस दौरान यदि कोई नया और स्वतंत्र कानूनी आधार सामने आता है, तो उससे पहले भी जमानत याचिका दाखिल की जा सकती है। उदाहरण के तौर पर गंभीर स्वास्थ्य समस्या या नई चिकित्सकीय परिस्थिति, गवाह की जिरह में सामने आया कोई महत्वपूर्ण नया तथ्य या ऐसा अन्य वैधानिक आधार, जो आरोपी के पक्ष में अदालत के विचार का कारण बन सके।
फैसला साक्ष्यों की कड़ी पर टिका...सुनवाई आगे बढ़ने के साथ अभियोजन के सामने सबसे बड़ी चुनौती परिस्थितिजन्य और वैज्ञानिक साक्ष्यों की पूरी शृंखला अदालत में साबित करने की होगी।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!