होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा: कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तिलक नगर के एलेक्स होटल में सोनिला की मौत के मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। मामले में संदिग्ध कारोबारी दीपक खंडेलवाल ने पुलिस पूछताछ में घटना को लेकर अपना बयान दिया है।
पहले से फंदा तैयार कर उसके सामने बैठी थी
दीपक का कहना है कि सोनिला पहले से कमरे में फंदा तैयार कर उसके सामने बैठी थी। चूंकि वह पहले भी इस तरह उसे डराती रही थी, इसलिए उसे लगा कि इस बार भी वह सिर्फ डराने की कोशिश कर रही है। कुछ देर की बहस के बाद सोनिला अचानक फंदे पर लटक गई।
सोनिला ने खुद बुक किया था कमरा, साथ लाई थी बीयर
दीपक ने पुलिस को बताया कि सोनिला पहले से ही होटल पहुंच चुकी थी। कमरा नंबर 101 भी उसी ने बुक किया था। वह अपने साथ बीयर लेकर आई थी। दीपक के मुताबिक, जब वह कमरे के बाहर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया तो सोनिला ने उसे देखकर दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने धक्का देकर कमरे में प्रवेश किया।
अचानक उसने फंदे पर लटककर जान दे दी
कमरे में दोनों के बीच कुछ देर तक बातचीत और बहस हुई। दीपक का कहना है कि इसी दौरान सोनिला फंदा तैयार करने लगी। उसे लगा कि वह पहले की तरह सिर्फ डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन अचानक उसने फंदे पर लटककर जान दे दी।
घटना के बाद घबराया, होटल स्टाफ की मदद ली
दीपक ने पूछताछ में बताया कि वह उस समय नशे में था और घटना के बाद बुरी तरह घबरा गया। उसका कहना है कि वह सोनिला को ठीक से फंदे से नीचे नहीं उतार पा रहा था। इसके बाद वह होटल से नीचे गया और कर्मचारियों को कमरे में लेकर आया।
होटल स्टाफ की मदद से सोनिला को नीचे उतारा गया और कार से अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद दीपक होटल से चला गया था।
पत्नी और बच्चों को थाने लाने के बाद किया सरेंडर
सोनिला का शव बुधवार को तिलक नगर स्थित एलेक्स होटल के कमरा नंबर 101 से मिला था। घटना के समय दीपक भी होटल में मौजूद था और उसके बाद से वह गायब था। पुलिस ने उसकी पत्नी और बच्चों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। इसके बाद शुक्रवार को दीपक ने पुलिस के सामने सरेंडर किया।
बताया गया कि दीपक ने खुद पुलिस को फोन कर अपनी लोकेशन बताई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे बायपास से हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। बाद में मामले में एफआईआर दर्ज की गई।
चार साल से दोनों के बीच था संपर्क
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सोनिला और दीपक करीब चार साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे। दीपक की पत्नी को दोनों के बीच बातचीत की जानकारी होने के बाद उसने सोनिला से मिलना कम कर दिया था।
दीपक ने पुलिस को बताया कि इसके बाद सोनिला उस पर दोबारा मिलने और बातचीत जारी रखने का दबाव बनाती थी। हालांकि, उसका दावा है कि सोनिला ने उससे कभी रुपए नहीं मांगे। वह सिर्फ मुलाकात और बातचीत जारी रखने की बात करती थी।
जहर की आशंका के बाद पोस्टमॉर्टम में फंदे का एंगल
घटना के शुरुआती दौर में सोनिला के जहर खाने की आशंका भी सामने आई थी। हालांकि, पोस्टमॉर्टम के बाद फंदे से मौत का एंगल सामने आया। पुलिस ने विसरा जांच के लिए भेजा है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
पिता और पति के भी लिए बयान
तिलक नगर पुलिस ने सोनिला के पिता प्रदीप के बयान दर्ज किए हैं। परिवार से भी घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। सोनिला के पति संजय ने पहले पुलिस को बताया था कि वह कुछ समय से पत्नी से अलग रह रहे थे। संजय ने दीपक को जानने की बात भी कही थी, हालांकि मामले को लेकर उन्होंने फिलहाल विस्तार से बात करने से इनकार किया है।
40 मिनट तक कमरे में मौजूद था दीपक
पुलिस अब दीपक के बयान के साथ होटल के सीसीटीवी फुटेज, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विसरा रिपोर्ट को जांच का हिस्सा बना रही है। पुलिस के अनुसार, सोनिला की मौत से पहले दीपक करीब 40 मिनट तक कमरे में मौजूद था। पुलिस अब यह भी जांच रही है कि घटना से पहले कमरे में क्या हुआ और सोनिला ने किन परिस्थितियों में फंदा लगाया।
अधिकारियों के मुताबिक, यदि जांच में दीपक की भूमिका आत्महत्या के लिए उकसाने या किसी अन्य अपराध में सामने आती है तो उसी आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की अगली कार्रवाई तय करेगी।
संबंधित समाचार

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!