खबर
Top News

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप: परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 सितंबर 2026, 2:18 pm
शेयर करें:
शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के नामी केयर सीएचएल अस्पताल में कैंसर के इलाज के दौरान पैकेज और अतिरिक्त बिलिंग को लेकर परिजनों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उज्जैन जिले के बड़नगर निवासी एक महिला मरीज को 2 सितंबर को इंदौर केयर सीएचएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इलाज शुरू होने से पहले पैकेज बताया था
परिजनों का आरोप है कि इलाज शुरू होने से पहले 1 लाख 47 हजार रुपए का पैकेज बताया गया था, जिसमें सर्जरी और सात दिन का रेस्ट शामिल होने की जानकारी दी गई थी। परिजनों के मुताबिक कैंसर की सर्जरी डॉ. रितेश टपकीरे ने की।

अलग-अलग रकम जमा कराई
इसके बाद उन्हें अलग-अलग मदों में अतिरिक्त भुगतान करने के लिए कहा गया। परिवार का कहना है कि पैकेज की रकम जमा करने के बाद भी करीब 90 हजार, 40 हजार और 47 हजार रुपए सहित अलग-अलग रकम जमा कराई गई।

पैकेज में क्या शामिल था, इसे लेकर उठे सवाल
परिजनों का दावा है कि पैकेज बताए जाने के बाद अस्पताल की ओर से उन्हें बताया गया कि इसमें डॉक्टर की फीस शामिल नहीं है। इसके अलावा दवाइयों और सेमी-प्राइवेट वार्ड का शुल्क भी अलग बताया गया।

परिवार का सवाल है कि यदि सर्जरी और निर्धारित अवधि के इलाज के लिए पैकेज तय किया गया था, तो बाद में बड़ी रकम क्यों जमा कराई गई? परिजनों के अनुसार सेमी-प्राइवेट वार्ड के लिए करीब 12 हजार रुपए प्रतिदिन का शुल्क बताया गया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए लगातार बढ़ता बिल बड़ी परेशानी बन गया।

परिवार में कमाने वाला कोई नहीं
परिजनों के मुताबिक मरीज विधवा हैं और उनकी तीन बेटियां हैं। परिवार में कमाने वाला कोई अन्य सदस्य नहीं होने के कारण बेटियों ने जैसे-तैसे इलाज के लिए पैसों की व्यवस्था की।

परिवार का आरोप है कि शुरुआती पैकेज की रकम 1.47 लाख रुपए जमा कराने के बाद भी लगातार अतिरिक्त भुगतान के लिए कहा गया, जिससे उनकी आर्थिक मुश्किल बढ़ती गई।

कई स्तर पर मांगी मदद
परिवार की ओर से दावा किया गया है कि अस्पताल के बिल और इलाज से जुड़ी परेशानी को लेकर उन्होंने कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से संपर्क किया।

इनमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक गोलू शुक्ला के प्रतिनिधि सहित स्वास्थ्य विभाग और मंत्रालय के अधिकारियों तक मामला पहुंचाने की बात कही गई है।

परिजनों के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया गया, लेकिन तत्काल अपेक्षित समाधान नहीं मिला।

कांग्रेस नेता से संपर्क के बाद बिल कम होने का दावा
परिवार के मुताबिक बाद में उन्होंने कांग्रेस संगठन के संगठन मंत्री संजय कामले से संपर्क किया। उनका दावा है कि कामले ने अस्पताल प्रबंधन से बातचीत कर मदद के लिए प्रयास किया और इसके बाद अस्पताल का बिल कम करने में सहायता मिली। परिजनों ने इसके लिए उनका आभार भी जताया है।

संबंधित समाचार

इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

10 minutes ago
मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया
Top News

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

17 minutes ago
7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश
Top News

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

about 1 hour ago
उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए
Top News

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

about 1 hour ago
बड़ा फेरबदल
Top News

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

about 1 hour ago
150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट
Top News

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

about 1 hour ago
सरेराह युवती से छेड़छाड़
Top News

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

about 2 hours ago
बारिश बनी आफत
Top News

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

about 2 hours ago
भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप
Top News

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

about 2 hours ago
100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा
Top News

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा
Top News

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट
Top News

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

about 3 hours ago
दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां
Top News

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

about 3 hours ago
11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत
Top News

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

about 3 hours ago
पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा
Top News

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

about 20 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

about 20 hours ago
नदी में बाप-बेटा डूबे
Top News

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

about 20 hours ago
स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश
Top News

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

about 21 hours ago
संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!
Top News

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

about 21 hours ago
देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या
Top News

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!