बारिश बनी आफत: केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देश के कई हिस्सों में मानसून अब राहत के बजाय आफत बनता नजर आ रहा है। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का सिलसिला जारी है। वहीं बिहार में बाढ़ ने बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है।
उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, केदारनाथ यात्रा रोकी गई
उत्तराखंड के केदारनाथ क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हुआ। चीरबासा हेलिपैड के पास पहाड़ से चट्टानें गिरने की घटना में 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी लैंडस्लाइड होने के बाद यात्रा रोक दी गई है।
भीमबली से केदारनाथ के बीच करीब 1,000 यात्री फंसे बताए जा रहे हैं। इनमें कई यात्रियों की तबीयत बिगड़ने की भी जानकारी सामने आई है। प्रशासन और राहत दल यात्रियों को सुरक्षित निकालने में जुटे हैं।
बिहार में 2,360 गांव बाढ़ की चपेट में
बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। राज्य के 14 जिलों के 2,360 गांव बाढ़ से प्रभावित बताए गए हैं। यहां 48 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य की 8 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
गंगा का जलस्तर बढ़ने का असर यातायात पर भी पड़ा है। कोलकाता से वाराणसी जा रहा राजमहल क्रूज भागलपुर में छह दिनों से फंसा था। क्रूज पर सवार 9 विदेशी नागरिकों समेत 11 पर्यटकों को रविवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
राजस्थान के 36 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
राजस्थान में भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार को 36 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम का असर 16 सितंबर तक बने रहने का अनुमान है। इस सिस्टम के चलते राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है।
मध्य प्रदेश में तीन मानसूनी सिस्टम एक्टिव
मध्य प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में तीन मानसूनी सिस्टम सक्रिय बताए जा रहे हैं। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है।
बड़वानी में नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में आवाजाही प्रभावित हो रही है। वहीं मुरैना में चंबल नदी में नहाने के दौरान पिता-पुत्र की डूबने से मौत हो गई। टीकमगढ़ में भारी बारिश के बाद बान सुजारा बांध के चार गेट खोल दिए गए हैं।
कई राज्यों में अलर्ट, अगले कुछ दिन अहम
उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बिहार में बाढ़ और राजस्थान-मध्य प्रदेश में सक्रिय मानसूनी सिस्टम के चलते आने वाले कुछ दिन कई राज्यों के लिए अहम रहने वाले हैं। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई है और लोगों से नदी-नालों तथा पहाड़ी क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।
संबंधित समाचार

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!