सरेराह युवती से छेड़छाड़: विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक युवती से सरेराह छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक सवार तीन युवकों ने गीतांजलि हॉस्पिटल के बाहर खड़ी एमबीए छात्रा पर कमेंट्स किए और उसके साथ अभद्रता की। युवती के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे अपशब्द कहे।
बदमाशों ने मारपीट की
कुछ देर बाद युवती के पिता मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से निकल गए। बेटी से घटना की जानकारी मिलने के बाद पिता ने आरोपियों का पीछा किया। एरोड्रम रोड पर रोकने की कोशिश के दौरान बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर जुटी भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
सामान भूलने पर पिता को बुलाया था
एरोड्रम पुलिस के मुताबिक घटना रविवार शाम करीब 6:30 बजे की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से गीतांजलि हॉस्पिटल के पास पहुंची थी। कुछ सामान भूल जाने के कारण उसने अपने पिता को वहीं बुलाया था।
पुलिस के अनुसार, इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और युवती पर कथित तौर पर कमेंट्स करने लगे। इसके बाद उन्होंने उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती ने विरोध किया तो आरोपी कथित तौर पर अपशब्द कहकर उसे परेशान करने लगे।
पिता पहुंचे तो आरोपी भागे
इसी बीच युवती के पिता वहां पहुंचे। पिता को देखकर तीनों आरोपी मौके से निकल गए। युवती ने अपने पिता को पूरी घटना बताई, जिसके बाद दोनों ने आरोपियों का पीछा किया। एरोड्रम रोड के भीड़भाड़ वाले हिस्से में आरोपियों को रोकने की कोशिश की गई।
आरोप है कि इस दौरान बदमाशों ने युवती के पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। हंगामा सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ा
लोगों ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। देर रात युवती की शिकायत पर एरोड्रम पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।
पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!