खबर
Top News

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत: कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 सितंबर 2026, 11:23 am
शेयर करें:
11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र के नया बसेरा में 11वीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। रविवार देर शाम छात्र उदय खोकरे का शव उसके घर के कमरे में बिस्तर पर मिला। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए उसके पिता विजय को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम किया है। मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

बहन घर लौटी तो कमरे में मिला भाई
परिजनों के मुताबिक रविवार शाम उदय की बड़ी बहन आयुषी काम से घर लौटी थीं। घर का दरवाजा अटका हुआ था। अंदर पहुंचने पर उन्होंने उदय को कमरे में बिस्तर पर अचेत हालत में देखा। इसके बाद उन्होंने मां और बड़े भाई को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।

टेस्ट की तैयारी के चलते घूमने जाने से किया था इनकार
परिवार ने पुलिस को बताया कि उदय चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। रविवार को उसकी बड़ी बहन ने उसे बाहर घूमने चलने के लिए कहा था, लेकिन उसने दो दिन बाद टेस्ट होने और पढ़ाई करने की बात कहते हुए साथ जाने से मना कर दिया था। रविवार को परिवार के अन्य सदस्य काम के सिलसिले में घर से बाहर थे। इसी दौरान यह घटना हुई।

दोस्तों ने बताई इंस्टाग्राम स्टोरी की बात
पुलिस को उदय के दोस्तों से भी जानकारी मिली है। दोस्तों के मुताबिक वह पिछले दो दिनों से इंस्टाग्राम पर उदास या सैड पोस्ट शेयर कर रहा था। इसके आधार पर पुलिस आत्महत्या की आशंका समेत अन्य पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

सीसीटीवी में पिता के घर से निकलने की बात सामने आई
घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। फुटेज में उदय के पिता विजय के घर से बाहर निकलने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के मुताबिक विजय ने बताया कि वह शाम को कुछ देर के लिए घर आए थे। उस समय उदय फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने चाकू की मदद से फंदा काटकर बेटे को नीचे उतारा, बिस्तर पर लिटाया और इसके बाद घर से बाहर चले गए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह
टीआई सीबी सिंह के मुताबिक उदय के गले पर फांसी जैसे निशान मिले हैं। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयानों को भी जांच में शामिल कर रही है। पुलिस के अनुसार उदय के पिता विजय नशे के आदी हैं और उनकी मानसिक स्थिति को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

संबंधित समाचार

बारिश बनी आफत
Top News

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

7 minutes ago
भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप
Top News

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

26 minutes ago
100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा
Top News

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

39 minutes ago
होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा
Top News

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट
Top News

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

about 1 hour ago
दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां
Top News

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

about 1 hour ago
पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा
Top News

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

about 18 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

about 18 hours ago
नदी में बाप-बेटा डूबे
Top News

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

about 18 hours ago
स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश
Top News

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

about 19 hours ago
संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!
Top News

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या
Top News

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

about 19 hours ago
जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप
Top News

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

about 20 hours ago
MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी
Top News

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

about 20 hours ago
करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार
Top News

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

about 20 hours ago
सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार
Top News

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी
Top News

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

about 20 hours ago
सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई
Top News

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

about 20 hours ago
जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया
Top News

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!