दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां: मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। खजराना गणेश मंदिर परिसर में भोजनशाला के पास पैदल जा रहे 46 वर्षीय पेंटर को कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल पेंटर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, सुपर कॉरिडोर पर करीब ढाई महीने पहले हुए हादसे में घायल 25 वर्षीय युवक की भी रविवार देर रात मौत हो गई।
खजराना मंदिर परिसर में पेंटर को कार ने मारी टक्कर
खजराना थाना पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अरुण नागले (46) के रूप में हुई है। वे छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में रहते थे और पेशे से पेंटर थे। रविवार को वह काम के सिलसिले में खजराना क्षेत्र पहुंचे थे।
काम के बाद भोजन लेने के लिए मंदिर परिसर की भोजनशाला के पास गए थे। भोजन लेने के बाद पैदल लौटते समय एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मंदिर परिसर के सुरक्षा गार्ड ने अरुण को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी परिवार को करीब दो घंटे बाद मिली। उपचार के दौरान अरुण की मौत हो गई।
हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से निकल गया। खजराना पुलिस ने मर्ग कायम कर CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। अरुण के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं।
सुपर कॉरिडोर हादसे में ढाई महीने बाद मौत
दूसरी घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र की है, जहां 4 जुलाई को सुपर कॉरिडोर पर हुए सड़क हादसे में घायल अंकित (25) की रविवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक अंकित कुशवाह नगर निवासी थे और एक निजी कंपनी में काम करते थे।
4 जुलाई की सुबह वह नौकरी से लौट रहे थे। इसी दौरान सुपर कॉरिडोर पर एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि एक अन्य युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
अरविंदो के बाद एमवाय में चल रहा था इलाज
हादसे के बाद अंकित को इलाज के लिए अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर करीब आठ दिन पहले उन्हें एमवाय अस्पताल में शिफ्ट किया गया। रविवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
अंकित के परिवार में पत्नी, एक बेटा, माता-पिता और भाई हैं। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। दोनों घटनाओं में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। खजराना पुलिस जहां फरार कार चालक की तलाश कर रही है, वहीं बाणगंगा पुलिस पुराने हादसे से जुड़े दस्तावेज और घटनाक्रम की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!