खबर
Top News

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया: पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 सितंबर 2026, 2:22 pm
शेयर करें:
मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया

नितिन हाणिया, राजाराम बुड़ाना और विकास परमार की भूमिका की जांच शुरू

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
अवैध कॉलोनी काटकर 100 से ज्यादा लोगों के खून-पसीने की कमाई हड़पने वाले जितेश वर्मा को तेजाजी नगर पुलिस ने जेल भिजवा दिया है। जेल भेजे जाने से पहले पूछताछ में उसने खुद को महज मोहरा बताते हुए कहा कि मेरा तो बस चेहरा सामने था, असली मास्टर माइंड तो मेरा जीजा अस्सु हार्डिया है। जीजा के साथ-साथ लोगों को ठगने में नितिन हाणिया, राजाराम बुड़ाना और विकास परमार की भूमिका भी थी। पुलिस अब जितेश के जीजा अस्सु हार्डिया सहित अन्य आरोपियों की भूमिका की भी तलाश कर रही है।

उल्लेखनीय है कि करीब डेढ़ साल पहले तेजाजीनगर पुलिस ने जितेश पिता कैलाशचंद वर्मा निवासी समर्थ सिटी गोम्मटगिरि के खिलाफ अपराध क्रमांक 388/2025, धारा 61(ग) एवं 61(घ)(3) मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 के तहत दर्ज किया था। केस राजस्व निरीक्षक ने दर्ज कराया था। कहना था कि आरोपी ने ग्राम कैलोद करताल स्थित भूमि सर्वे नंबर 747/2, 748/1, 751/1 व 128/1 की कुल रकबा भूमि पर अवैध कॉलोनी में प्लॉट काटकर लोगों को बेचकर करोड़ों रुपए ठगे थे। केस दर्ज होने के बाद से ही फरार जितेश वर्मा को परसों तेजाजी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। चूंकि मामला थाने से ही जमानती था, लेकिन पुलिस ने कल 151 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भिजवा दिया। हालांकि पूछताछ में जितेश ने बताया कि वह तो ठगी के इस पूरे खेल का सिर्फ एक प्यादा था, उसे सामने रखते हुए कॉलोनी काटी गई। कागजों पर उसका नाम ही कॉलोनाइजर के रूप में रहा, लेकिन लोगों से मिलने वाले पैसे को खेल के मास्टरमाइंड उसके जीजा अस्सु हार्डिया और उनके साथी नितिन हाणिया, राजाराम बुड़ाना और विकास परमार रखते थे।

114 लोगों को ठगने की बात आई सामने... पुलिस की जांच में करीब 114 लोगों को ठगे जाने की बात सामने आई है। वहीं, मामले में अभी तक आधा दर्जन पीड़ितों ने शिकायत की है, जिनमें से कुछ कलेक्टर कार्यालय में तो कुछ पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में पहुंचे थे। उक्त अवैध कॉलोनी काटकर करीब 20 करोड़ रुपए का गबन करने की बात सामने आई है। ये पैसा जितेश वर्मा के अकाउंट में जमा होता था। पुलिस को जितेश के पास आशीष उर्फ अस्सु हार्डिया और नितिन हाणिया, राजाराम बुड़ाना और विकास परमार को दिए गए पैसे का कच्चा और पक्का हिसाब मिला है।

चारों कभी भी बना दिए जाएंगे आरोपी... तेजाजी नगर थाना टीआई देवेंद्र मरकाम के अनुसार गणेश चतुर्थी के चलते आज बैंक बंद है। कल जितेश के बैंक अकाउंट के ट्रांजेक्शन की डिटेल निकाली जाएगी। मनी ट्रेल से ही खुलासा होगा कि लोगों के खून-पसीने की गाढ़ी कमाई को किसने और किस-किस तरह आपस में बांटा है। अस्सु हार्डिया की भूमिका तो सीधे तौर पर मिल गई है, अब नितिन हाणिया, राजाराम बुड़ाना और विकास परमार की भूमिका तलाशी जा रही है। चारों पुलिस के निशाने पर हैं। जालसाजी में भूमिका सामने आते ही किसी को कभी भी केस में आरोपी बना दिया जाएगा।

किसानों को भी नहीं बख्शा... सूत्रों के अनुसार पता चला है कि जितेश वर्मा और उसके जीजा अस्सु हार्डिया सहित नितिन हाणिया, राजाराम बुड़ाना और विकास परमार ने आम लोगों को तो क्या उन किसानों को भी नहीं बख्शा जिनकी जमीन पर उक्त अवैध कॉलोनी काटी गई थी। करीब छह किसानों ने इनके खिलाफ शिकायत की है।

संबंधित समाचार

इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

7 minutes ago
शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप
Top News

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

17 minutes ago
7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश
Top News

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

about 1 hour ago
उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए
Top News

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

about 1 hour ago
बड़ा फेरबदल
Top News

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

about 1 hour ago
150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट
Top News

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

about 1 hour ago
सरेराह युवती से छेड़छाड़
Top News

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

about 2 hours ago
बारिश बनी आफत
Top News

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

about 2 hours ago
भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप
Top News

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

about 2 hours ago
100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा
Top News

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा
Top News

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट
Top News

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

about 3 hours ago
दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां
Top News

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

about 3 hours ago
11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत
Top News

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

about 3 hours ago
पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा
Top News

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

about 20 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

about 20 hours ago
नदी में बाप-बेटा डूबे
Top News

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

about 20 hours ago
स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश
Top News

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

about 21 hours ago
संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!
Top News

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

about 21 hours ago
देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या
Top News

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!