देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट: बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के राजेंद्र नगर इलाके में रविवार रात युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। ईश्वरी ग्रीस के सामने शराब दुकान के पास पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया।
बेसबॉल बैट से हुई जमकर मारपीट
युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों के साथ बेसबॉल के डंडों से भी हमला किया। घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद कर रहे दोनों पक्षों के युवकों को पकड़कर थाने ले गई।
थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि घटनास्थल राजेंद्र नगर थाने से ज्यादा दूर नहीं है। युवकों के बीच काफी देर तक मारपीट होती रही। आसपास मौजूद लोगों ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया।
रविवार रात मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कुछ युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसों से हमला करते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ के हाथों में डंडे भी दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पहुंचाया
विवाद की जानकारी मिलते ही पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने युवकों को अलग कराया और दोनों पक्षों के कुछ लोगों को थाने ले गए। पुलिस मामले में पकड़े गए युवकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
हालांकि, विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और मारपीट में कितने लोग शामिल थे, इसे लेकर पुलिस की ओर से फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर घटनाक्रम की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!