खबर
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 सितंबर 2026, 6:24 pm
शेयर करें:
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक

खुलासा फर्स्ट, बड़वानी।
दुर्गम पहाड़ी और जंगल क्षेत्रों में छिपाकर की जा रही गांजे की अवैध खेती के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस मुख्यालय के ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान के तहत चलाए गए ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक में ड्रोन निगरानी और पैदल सर्चिंग के जरिए वरला थाना क्षेत्र में पांच खेतों का पता लगाया गया।

ड्रोन से हुई निगरानी, फिर पैदल पहुंची पुलिस
इन खेतों से पुलिस ने 23 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान बड़वानी, खरगोन और खंडवा जिले के 400 से अधिक पुलिसकर्मियों की 12 टीमें मैदान में उतरीं।

टीमों ने वरला क्षेत्र के करीब 19 गांवों में एक साथ सघन सर्चिंग की। पहाड़ी और घने जंगल वाले इलाकों में पहले ड्रोन के जरिए निगरानी की गई। संदिग्ध स्थानों की पहचान होने के बाद पुलिस टीमें पैदल उन जगहों तक पहुंचीं और खेतों की तलाशी ली।

पांच खेतों में मिली गांजे की बड़े पैमाने पर खेती
पुलिस के अनुसार ग्राम डोकलियापानी, धवलियागीर, बागदरी, टाकियापानी और आड़नदी सहित दूरस्थ पहाड़ी इलाकों में सर्चिंग की गई। इसी दौरान पांच अलग-अलग खेतों में हजारों गांजे के पौधे मिले। पुलिस ने पांचों मामलों में प्रकरण दर्ज कर फसल जब्त की है।

कार्रवाई में पहले खेत से 1,110 पौधे और 2 क्विंटल 800 किलो फसल, दूसरे खेत से 1,136 पौधे और 1 क्विंटल 44 किलो फसल तथा तीसरे खेत से 2,100 पौधे और 3 क्विंटल से अधिक फसल जब्त होना बताया गया है।

वहीं चौथे और पांचवें खेत में 11-11 हजार से अधिक पौधे मिले। दोनों स्थानों से 10-10 क्विंटल से अधिक गांजे की फसल जब्त की गई।

वन भूमि पर खेती की बात, कब्जाधारियों की होगी जांच
पुलिस के मुताबिक पांचों खेत वन भूमि पर स्थित बताए जा रहे हैं। अब इन खेतों के वास्तविक पट्टाधारियों और कब्जाधारियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए वन विभाग से रिकॉर्ड मांगा गया है।

जांच के आधार पर पुलिस यह पता लगाएगी कि जमीन पर किसका कब्जा था और अवैध गांजे की खेती किसके जरिए और किसकी देखरेख में कराई जा रही थी।

दो दिन में 9 केस, 34 क्विंटल से ज्यादा जब्ती
ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक के तहत यह कार्रवाई पहली बड़ी बरामदगी नहीं है। पुलिस के अनुसार इससे पहले ग्राम शक्करकुआ और बोरपड़ावा में चार खेतों से छह हजार से अधिक गांजे के पौधे जब्त किए गए थे और चार प्रकरण दर्ज हुए थे।

अब पांच नए प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस के अनुसार दो दिनों में कुल 9 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 34 क्विंटल से अधिक अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया है।

तीन जिलों की पुलिस ने मिलकर चलाया अभियान
पूरी कार्रवाई डीआईजी निमाड़ रेंज खरगोन सिमाला प्रसाद और एसपी बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में की गई। अभियान में एएसपी धीरज बब्बर और एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के नेतृत्व में बड़वानी पुलिस के साथ खरगोन और खंडवा का बल भी शामिल रहा।

अब जांच का सबसे अहम चरण खेतों के वास्तविक कब्जाधारियों, खेती कराने वालों और अवैध गांजे के नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचना है। पुलिस और वन विभाग के रिकॉर्ड की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

नदी में बाप-बेटा डूबे
Top News

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

28 minutes ago
स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश
Top News

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!
Top News

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या
Top News

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप
Top News

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

about 2 hours ago
MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी
Top News

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

about 2 hours ago
करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार
Top News

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

about 2 hours ago
सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार
Top News

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी
Top News

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

about 2 hours ago
सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई
Top News

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

about 2 hours ago
जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया
Top News

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

about 2 hours ago
विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त
Top News

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

about 2 hours ago
भाजपा में पावर गेम
Top News

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

about 2 hours ago
CJP फाउंडर का तंज
Top News

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

about 2 hours ago
कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश
Top News

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

about 2 hours ago
सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया
Top News

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

about 2 hours ago
30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल
Top News

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

about 2 hours ago
राहुल गांधी बोले
Top News

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

about 3 hours ago
पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप
Top News

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!