पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा: ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
अवैध नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में झांसी पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने ओडिशा के भुवनेश्वर से 214 किलो गांजा लेकर ग्वालियर जा रहे तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
1 करोड़ रुपए गांजा बरामद
तस्कर कई राज्यों की सीमाएं पार करते हुए करीब 1227 किलोमीटर का सफर तय कर चुके थे और ग्वालियर पहुंचने से करीब 100 किलोमीटर पहले ही बबीना में पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने ट्रक से बरामद गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी है।
ट्रक चालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मामले में ट्रक चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पुलिस को ग्वालियर से जुड़े एक बड़े गांजा तस्करी नेटवर्क के बारे में भी जानकारी मिली है।
फार्म हाउस के सामने चेकिंग
झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के मुताबिक, बबीना पुलिस और एएनटीएफ की टीम सुकुवां-ढुकुवां रोड स्थित नयाखेड़ा में एक फार्म हाउस के सामने हाईवे पर चेकिंग कर रही थी।
ट्रक में छिपा था गांजा
इसी दौरान संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक में छिपाकर रखा गया 214 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतपाल (46), निवासी सौदापुरा, पानीपत (हरियाणा) और मोहन कुशवाहा (27), निवासी सिंधिया नगर, ग्वालियर के रूप में हुई है।
30 हजार से 1 लाख रुपए तक का लालच
पूछताछ में मोहन कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि उसका पड़ोसी आकाश कुशवाह कथित तौर पर गांजा तस्करी का मुख्य सरगना है। उसके अनुसार वह आकाश के साथ किराए की कार से भुवनेश्वर गया था। वहां आकाश के कथित गुर्गों ने ट्रक में गांजा लोड कराया।
पुलिस के मुताबिक, माल लोड होने के बाद दोनों के मोबाइल फोन बंद करा दिए गए थे। उन्हें ग्वालियर पहुंचने के बाद ही मोबाइल चालू करने के निर्देश दिए गए थे। पूछताछ में मोहन को 30 हजार रुपए और ड्राइवर सतपाल को 1 लाख रुपए देने का वादा किए जाने की बात सामने आई है।
पुलिस की नजर से बचने के लिए अपनाया अलग तरीका
पूछताछ में ड्राइवर सतपाल ने बताया कि वह ग्वालियर निवासी उमराव सिंह रावत उर्फ कल्लू के कहने पर भुवनेश्वर से गांजा लेकर निकला था। पुलिस के अनुसार, तस्करों ने अपनी लोकेशन ट्रैक होने से बचने के लिए मोबाइल फोन बंद रखे। रास्ते में जरूरत पड़ने पर वे होटल और ढाबों के फोन से एक-दूसरे से संपर्क करते थे।
ग्वालियर में किसे होनी थी डिलीवरी?
214 किलो गांजे की बरामदगी के बाद पुलिस की जांच अब सिर्फ गिरफ्तार आरोपियों तक सीमित नहीं है। पूछताछ में सामने आए आकाश कुशवाह और उमराव सिंह रावत उर्फ कल्लू समेत नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि भुवनेश्वर से गांजा किसने उपलब्ध कराया, ग्वालियर में इसकी डिलीवरी किसे होनी थी और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!