7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश: राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गणेश चतुर्थी को लेकर देशभर में उत्साह है। इंदौर के करीब 300 साल पुराने विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भी गणेश उत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में हैं।
300 किलो विदेशी फूलों से भव्य सजावट
गणेश चतुर्थी के पहले दिन भगवान गणेश का राजसी श्रृंगार भक्तों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। खजराना गणेश को करीब 7 करोड़ रुपए के सोने-चांदी, हीरे और नवरत्नों के आभूषणों से सजाया गया है।
वहीं पूरे मंदिर परिसर को राजमहल का स्वरूप देने के लिए करीब 300 किलो विदेशी फूलों का इस्तेमाल किया गया है।
5 लाख से ज्यादा भक्तों के पहुंचने का अनुमान
मंदिर प्रशासन के मुताबिक गणेश उत्सव के पहले दिन खजराना गणेश के दर्शन के लिए 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। मध्य प्रदेश ही नहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु यहां भगवान गणेश के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
भक्तों की मान्यता है कि खजराना गणेश के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना पूरी होती है। इसी आस्था के कारण यह मंदिर देश-विदेश में प्रसिद्ध है।
हर साल एक इंच बढ़ने की मान्यता
खजराना गणेश मंदिर से जुड़ी सबसे चर्चित मान्यताओं में भगवान गणेश की प्रतिमा के हर साल बढ़ने की बात भी शामिल है। भक्तों का विश्वास है कि स्वयंभू प्रतिमा का आकार लगातार बढ़ रहा है। मंदिर के पुजारी के मुताबिक भगवान गणेश को प्रतिदिन करीब एक किलो घी के साथ सिंदूर का लेप लगाया जाता है।
इसी के चलते प्रतिमा के आकार में वृद्धि होने की धार्मिक मान्यता बताई जाती है। करीब साढ़े चार फीट ऊंची प्रतिमा के हर साल लगभग एक इंच बढ़ने की बात कही जाती है।
भगवान को ‘क्रिकेटरों का सुपर सिलेक्टर’ कहते हैं
खजराना गणेश सिर्फ आम श्रद्धालुओं के लिए ही आस्था का केंद्र नहीं हैं, बल्कि कई क्रिकेटर और बॉलीवुड सितारे भी यहां दर्शन कर चुके हैं। इसी वजह से भक्त भगवान गणेश को प्यार से ‘क्रिकेटरों का सुपर सिलेक्टर’ कहते हैं।
मान्यता के अनुसार युजवेंद्र चहल, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, मोहित शर्मा, पार्थिव पटेल और केएल राहुल जैसे क्रिकेटरों ने अपने करियर के चुनौतीपूर्ण दौर में यहां दर्शन किए थे। इसके बाद उनके भारतीय टीम में चयन या वापसी को लेकर भक्तों में यह मान्यता और मजबूत हुई।
2009 में शुरू हुई ‘सुपर सिलेक्टर’ वाली चर्चा
खजराना गणेश को क्रिकेटरों का सुपर सिलेक्टर कहे जाने की चर्चा मुख्य रूप से 2009 के आसपास शुरू हुई बताई जाती है। उस दौरान सुरेश रैना टीम से बाहर चल रहे थे। इंदौर में रणजी मैच के दौरान उन्होंने खजराना गणेश के दर्शन किए और इसके बाद भारतीय टीम में उनकी वापसी हुई।
इसके बाद मोहित शर्मा, पार्थिव पटेल और ईश्वर पांडे समेत कई अन्य क्रिकेटरों के मंदिर आने की चर्चाओं ने इस मान्यता को और लोकप्रिय बना दिया।
बॉलीवुड सितारों की भी आस्था
खजराना गणेश मंदिर में क्रिकेटरों के साथ बॉलीवुड से जुड़े कई सितारे भी दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। अमिताभ बच्चन और सारा अली खान का नाम भी खजराना गणेश के भक्तों में लिया जाता है। मंदिर परिसर में मौजूद प्रसिद्ध प्रसाद की दुकान भी श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र है।
गणेश उत्सव के दौरान मंदिर की भव्य सजावट और बड़ी संख्या में पहुंचने वाले भक्तों के कारण पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आ रहा है।
संबंधित समाचार

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!