खबर
Top News

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप: PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 सितंबर 2026, 12:10 pm
शेयर करें:
भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह भारत का टूर्नामेंट में 8वां एशिया कप खिताब है। हालांकि, जीत के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में एक अलग ही घटनाक्रम देखने को मिला।

भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रेसिडेंट और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।

नकवी से ट्रॉफी लेने से भारतीय टीम का इनकार
मोहसिन नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके भारत विरोधी बयानों के बाद भारतीय क्रिकेट में उनके साथ ट्रॉफी लेने को लेकर पहले भी विवाद सामने आ चुका है। 2025 में भारतीय पुरुष टीम ने भी नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया था।

अब भारतीय महिला टीम ने भी इसी रुख को बरकरार रखा। फाइनल के बाद जब नकवी प्रेजेंटेशन सेरेमनी के लिए मंच पर पहुंचे तो भारतीय खिलाड़ियों ने उनसे ट्रॉफी और मेडल लेने से दूरी बनाए रखी। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद कुछ दर्शकों ने नकवी के खिलाफ नारे भी लगाए और उन्हें 'चोर' कहकर चिढ़ाया।

ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला BCCI का
मैच के बाद भारतीय महिला टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का था और टीम इस फैसले के साथ खड़ी है। मजूमदार ने कहा कि टीम के लिए टूर्नामेंट खत्म हो चुका है और वह चैंपियन है।

उन्होंने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के प्रदर्शन पर गर्व जताते हुए कहा कि अब टीम का ध्यान एशियाई खेलों पर है।

BCCI ने प्रेजेंटेशन के लिए रखे थे दो विकल्प
BCCI सचिव देवजीत सैकिया के मुताबिक, भारतीय टीम मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने के पक्ष में नहीं थी। बोर्ड की ओर से प्रेजेंटेशन सेरेमनी के लिए दो विकल्प सुझाए गए थे। पहले विकल्प में ACC के डिप्टी चेयरमैन खालिद अल जरूनी से भारतीय टीम को ट्रॉफी दिलाने का प्रस्ताव था।

दूसरे विकल्प में हाल की परंपरा के अनुसार विजेता बोर्ड के प्रतिनिधि से ट्रॉफी दिलाने की बात कही गई थी। बताया गया कि नकवी ने दोनों विकल्पों को मंजूरी नहीं दी। इसके बाद भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी और मेडल लेने से इनकार कर दिया।

नकवी ने सिर्फ श्रीलंकाई खिलाड़ियों को दिए मेडल
प्रेजेंटेशन सेरेमनी में नकवी मंच पर पहुंचे और उन्होंने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को मेडल दिए। इसके बाद उन्होंने श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टु को रनर-अप चेक भी सौंपा। भारतीय टीम की ट्रॉफी सेरेमनी नहीं हुई और प्रेजेंटेशन कार्यक्रम को बाद में समाप्त कर दिया गया।

मंधाना-शेफाली की रिकॉर्ड साझेदारी
फाइनल मुकाबले में भारत की जीत की नींव स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने रखी। दोनों ने टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी की। उनकी शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने श्रीलंका के सामने मजबूत स्कोर खड़ा किया। पूरे टूर्नामेंट में भी भारतीय बल्लेबाजों का आक्रामक अंदाज देखने को मिला। टीम इंडिया ने प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा 32 छक्के लगाए।

मैदान पर चैंपियन, प्रेजेंटेशन में अलग रुख
भारत ने शानदार प्रदर्शन के साथ आठवीं बार एशिया कप पर कब्जा किया, लेकिन फाइनल के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में ट्रॉफी लेने से इनकार का फैसला मुकाबले से इतर चर्चा का बड़ा विषय बन गया। टीम ने खिताब अपने नाम किया, जबकि नकवी से ट्रॉफी लेने के मुद्दे पर BCCI के रुख को ही आगे बढ़ाया।

संबंधित समाचार

बारिश बनी आफत
Top News

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

9 minutes ago
100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा
Top News

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

40 minutes ago
होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा
Top News

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट
Top News

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

about 1 hour ago
दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां
Top News

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

about 1 hour ago
11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत
Top News

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

about 1 hour ago
पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा
Top News

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

about 18 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

about 18 hours ago
नदी में बाप-बेटा डूबे
Top News

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

about 18 hours ago
स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश
Top News

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

about 19 hours ago
संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!
Top News

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या
Top News

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

about 19 hours ago
जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप
Top News

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

about 20 hours ago
MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी
Top News

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

about 20 hours ago
करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार
Top News

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

about 20 hours ago
सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार
Top News

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी
Top News

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

about 20 hours ago
सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई
Top News

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

about 20 hours ago
जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया
Top News

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!